निशुल्क रिपोर्ट
 मुख्यपृष्ठ
 राशि मन्डल
 राशिफल
 अंकज्योतिष
 प्रेम
 पर्व त्योहार व्रत
 चौघडिया
  नक्षत्र
 पंचांग
 राशि रत्न
 टैरो
 हस्तरेखा शास्त्र
 
 
2010 में भी महँगाई से राहत नहीं!

19 नवम्बर 2009

जैसा कि पिछले कुछ महीनों से देखा गया है कि भारत में महँगाई (Inflation) लगातार बढ़ रही है और बेहिसाब बढ़ रही है। यहाँ तक कि आम आदमी को घर के राशन-पानी का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। जो वस्तु आज से 1 वर्ष पहले 100 रुपये की थी वही वस्तु आज 150 रुपये के लगभग हो गई है। लेकिन एक विशेष बात जो इस बार की महँगाई के विषय में देखी गई है वो ये है कि इस बार न केवल विलासिता की वस्तुएँ महँगी हुई हैं बल्कि जन-साधारण द्वारा रोजाना उपयोग की जाने वाली वस्तुएँ जैसे कि दालें, अनाज, सब्जियाँ, दूध, तेल, घी, कपड़ा, बिजली, पानी, किराया-भाड़ा आदि की कीमतों में पिछले वर्ष के मूल्यों के आधार पर लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस कारण निम्न एवं मध्यम-वर्गीय उपभोक्ताओँ के लिए अपने रोजमर्रा के बजट का इन्तजाम करना भी मुश्किल हो रहा है।

यदि ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो पहले तो शनि सिंह राशि में रहे जिससे कीमतों पर कुछ प्रभाव पड़ा। लेकिन पिछले काफी समय से राहु, केतु, मंगल, सूर्य एवं शुक्र भी अपनी नीच राशियों में भ्रमण कर रहे थे और उसके साथ ही शनि भी वक्रीय हो गए थे और इस मिश्रित प्रभाव के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें सिर चढ़कर बोलने लगीं। ऍस्ट्रोयोगी के अनुसार – वर्ष 2010 में भी भारतीयों को महँगाई की इस मार से कोई राहत नहीं मिलेगी।

संभावना है कि दिसम्बर 2009 में गोचर में परिवर्तन एवं बृहस्पति के कुँभ राशि में आने के बाद से महँगी एवं विलासिता की वस्तुओं की कीमतें और अधिक बढ़नी शुरु हो जाएँगी। हालांकि इस दौरान रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कुछ कमी जरूर देखी जा सकेगी जो कि बेहद नगण्य होगी जिसके लिए कहना होगा “ऊँट के मुंह में जीरा।” और इस तरह महँगाई का यह क्रम वर्ष 2010 में भी बदस्तूर जारी रहेगा।

जहाँ तक बात शेयर बाजार की है तो पुराने अथवा बड़े निवेशक तो किसी तरह अपने घाटे की पूर्ति कर सकेंगे किन्तु छोटे एवं मंझोले निवेशकों को अभी बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। वर्ष 2010 के आरम्भ में जब शनि तुला राशि की ओर बढेंगे तब 2010 के फरवरी महीने के आसपास शेयरों के मूल्यों में असाधारण गिरावट देखी जा सकती है जिससे छोटे एवं नए निवेशकों को शेयर बाजार में किए निवेश से हानि पहुँचने के संकेत हैं।


No Respite from Inflation in 2010
 
 
 

अन्य ऍस्ट्रो-लेख
» अतिशुभ नवरात्रों में रखें समृद्धि की नींव » गणेश चतुर्थी
» “व्हाट्स योर राशी?” » शुभ दीपावली: इस बार करें नई शुरुआत
» नैपच्यून ग्रह (वरुण) की उल्टी चाल: » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश: बुद्धिमानी का दौर
» कन्या राशि में शनि: विश्लेषण, प्रभाव एवं नियंत्रण » यूरेनस का मार्गीय होना: परिवर्तन का समय...
» क्रिसमस डबल धमाका!! » मकर राशि में बुध की उल्टी चाल
» 2010 में भी महँगाई से राहत नहीं! » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश
» नए साल 2010 का उपहार! » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 1
» सोनिया गाँधी – 2010 में और अधिक मजूबत » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 2
» वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 3 » मार्गीय मंगल: आपकी ऊर्जा के नवीनीकरण का समय
» नवरात्रि पर्व और माता के नौ रूप » मां शैलपुत्री
» भविष्य -गणना – भाग 1 » भविष्य -गणना – भाग 2
» क्रिसमस दान का त्योहार » गीता सार
» मां शैलपुत्री

Copyright Netway India Pvt. Ltd. 2001-2010 all rights reserved.