निशुल्क रिपोर्ट
 मुख्यपृष्ठ
 राशि मन्डल
 राशिफल
 अंकज्योतिष
 प्रेम
 पर्व त्योहार व्रत
 चौघडिया
  नक्षत्र
 पंचांग
 राशि रत्न
 टैरो
 हस्तरेखा शास्त्र
 
 
इन अतिशुभ नवरात्रों में रखें समृद्धि की नींव
इस वर्ष का सर्वाधिक शुभ समय बस आने ही वाला है, जी हाँ, अश्विनी मास के नवरात्रे ! नव का अर्थ नौ होता है तो रत्रि अर्थात रातें। ये नौ दिन शक्ति रूपा माता के नौ रूपों को समर्पित होते हैं एवं बुराई पर अच्छाई, अँधेरे पर उजाले तथा झूठ पर सच की विजय के प्रतीक माने जाते हैं। इन नौ दिनों के दौरान श्रद्धालु माता का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ एवं उपवास का आयोजन करते हैं।

इस वर्ष के नवरात्रों में क्या खास है?
इस वर्ष नवरात्रे 19 से 27 सितम्बर तक चलेंगे। इस बार के नवरात्रे बहुत विशेष हैं क्योंकि ढाई वर्ष के पश्चात शनि सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है, जिससे अभी तक आपको जो भी समस्याएँ हुईं वे अब समाप्त होने ही वाली हैं। यह समय अत्यन्त लाभदायक बदलाव ले कर आ रहा है। तो फिर तैयार हो जाइए और इन नवरात्रों में माता की अराधना करके समृद्धि, धन एवं यश को अपने घर ले आइए। इस के लिए इन नवरात्रों के दौरान पूजा-पाठ आदि का आयोजन करते समय कुछ विशेष यंत्रों को पूजा में शामिल करने से आपको शीघ्रातिशीघ्र सर्वोत्तम लाभ प्राप्त होगा।

  श्री दुर्गा यंत्र
दुर्गा यंत्र आपके जीवन में ऊर्जा व सकारात्मकता का संचार करता है। यह यंत्र आपको बुराइयों एवं नकारात्मकता से दूर रखता है तथा जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा को पार करने में आपकी सहायता करता है। इन मंगलकारी नवरात्रों में दुर्गा यंत्र की पूजा-अर्चना करने से निश्चित तौर पर आपको लाभ होगा तथा आपके द्वार पर नए-नए अवसरों का तांता लग जाएगा।
     
  संपूर्ण महालक्ष्मी यंत्र
संपूर्ण महालक्ष्मी यंत्र जीवन में धन-संपत्ति संबंधी सौभाग्य को जगाता है तथा प्रगति एवं समृद्धि लाता है। इन विशेष नवरात्रों में संपूर्ण महालक्ष्मी यंत्र की उपासना करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा आपको अपने निवेश से अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। यदि किसी के जीवन में शनि की साढ़े-साती चल रही है तो यह यंत्र उसके बुरे प्रभावों को भी निश्चित रूप से कम करने में सक्षम है।
     
  दुर्गा बीसा यंत्र
दुर्गा बीसा यंत्र भाग्य को जगाने वाला तथा व्यापार एवं नौकरी में धन-संबंधी लाभों को प्राप्त कराने वाला यंत्र है। जो लोग इस समय आर्थिक मंदी अथवा किसी और कारण से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं तो यदि इन नवरात्रों में वे दुर्गा बीसा यंत्र की उपासना करते हैं तो धन, रोजगार एवं व्यापार संबंधी उनकी सभी समस्यों का शीघ्र ही अंत होगा। इस बार के नवरात्रों में इस यंत्र की उपासना से व्यापारियों को तो विशेष लाभ होगा तथा वे शीघ्र ही अपने व्यापार में वृद्धि एवं आर्थिक मजबूती देखेंगे।
     
  श्री यंत्र
श्री यंत्र बुरी ताकतों एवं नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है और घर में सामन्जस्य तथा ऊर्जा की वृद्धि करता है। इन नवरात्रों में श्री यंत्र की उपासना से आपके भाग्य में परिवर्तन होगा तथा आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आपके कैरियर को नए पंख लग जाएँगे, आपकी हैसियत एवं आर्थिक स्थिति में निश्चित रूप से सुधार होगा तथा आपके रास्ते की सभी बाधाओं का अंत होगा।
     
  दुर्गा अंबाजी यंत्र
दुर्गा अंबाजी यंत्र को घर में स्थापित करने से सौभाग्य में और धन-लाभ के अवसरों में वृद्धि होती है। आपमें से जिसे भी व्यपार में कोई समस्या आ रही है तथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इन मंगलकारी नवरात्रों में अपने पूजा के स्थल पर दुर्गा अंबाजी यंत्र की स्थापना करें और नवरात्रों के सभी नौ दिन इस यंत्र की पूजा करें, कुछ समय बाद ही आप अपनी परिस्थितियों में सुधार देखेंगे।
     

तो देर न करें। ऐसे शुभ अवसर जीवन में बार-बार नहीं मिलेंगे, अतः अतिविशिष्ट नवरात्रों के इन शुभ दिनों का लाभ उठाएँ तथा अपने घर पर पूजा स्थल में अपनी आवश्यकता के यंत्र की स्थापना करके नित्य माता के नौ रूपों के साथ उस यंत्र की भी पूजा-अर्चना करें। शीघ्र ही आप अपने जीवन में सुधार देखेंगे तथा अपने तथा अपने परिवार के भावी जीवन में समृद्धि, भाग्य एवं यश के लिए आज ही मजबूत नींव रख सकेंगे।

 
 

अन्य ऍस्ट्रो-लेख
» अतिशुभ नवरात्रों में रखें समृद्धि की नींव » गणेश चतुर्थी
» “व्हाट्स योर राशी?” » शुभ दीपावली: इस बार करें नई शुरुआत
» नैपच्यून ग्रह (वरुण) की उल्टी चाल: » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश: बुद्धिमानी का दौर
» कन्या राशि में शनि: विश्लेषण, प्रभाव एवं नियंत्रण » यूरेनस का मार्गीय होना: परिवर्तन का समय...
» क्रिसमस डबल धमाका!! » मकर राशि में बुध की उल्टी चाल
» 2010 में भी महँगाई से राहत नहीं! » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश
» नए साल 2010 का उपहार! » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 1
» सोनिया गाँधी – 2010 में और अधिक मजूबत » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 2
» वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 3 » मार्गीय मंगल: आपकी ऊर्जा के नवीनीकरण का समय
» नवरात्रि पर्व और माता के नौ रूप » मां शैलपुत्री
» भविष्य -गणना – भाग 1 » भविष्य -गणना – भाग 2
» क्रिसमस दान का त्योहार » गीता सार
» मां शैलपुत्री

Copyright Netway India Pvt. Ltd. 2001-2010 all rights reserved.