 |
|
योगेश पटेल और अंजली (मेष राशि)
अंजली, मेष राशि की लड़की है जो कि हिम्मत, साहस और ऍनर्जी से भरपूर है। योगेश को उम्मीद है कि अंजली एक हाजिरजवाब, उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान् लड़की है। उधर अंजली जो कि खरा-खरा बोलने वाली एक बहुत ही जिद्दी किस्म की लड़की है। योगेश अंजली की ओर इसलिए आकर्षित होता है क्योंकि वह उसके बड़े-बड़े सपने हैं और उसे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि उसका भविष्य वहुत अच्छा होगा। प्रभावशाली एवं जोश से भरी अंजली तभी किसी को चाह सकती है जब उसे लगे कि उसका साथी किसी भी हाल में उसे उत्तेजित कर सकता है। |
| |
|
|
 |
|
योगेश पटेल और विशाखा (वृषभ राशि)
स्वभाव से गंभीर, कोमल, संतुष्ट तथा हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने वाली विशाखा की राशि वृषभ है। जल्दी ही योगेश को एहसास होता है कि यह वृष राशि की विशाखा बहुत ईमानदार, वफादार और धैर्यवान लड़की है और इसे धोखा देना सही नहीं होगा। वह किसी की ओर तभी खिंच सकती है जब कि उसे उस आदमी की अहमीयत का यकीन हो जाए। योगेश को विशाखा बहुत रोमांटिक व लम्वे रिश्ते में यकीन करने वाली लड़की लगती है। |
| |
|
|
 |
|
योगेश पटेल और काजल (मिथुन राशि)
जिंदादिल और शंकालु काजल जो कि एक मिथुन राशि की लड़की है, किसी की सोच से ही प्रभावित होती है और ढेर सारी बातें करना और लोगों से मिलना-जुलना पसंद करती है। बहुत होशियार और तेज दिमाग की काजल को घूमना-फिरना व नए-नए तजुर्बे करना भी बेहद पसंद है। योगेश को लगता है कि इस मिथुन लड़की के साथ उसका रिश्ता बेहद रोचक तथा नए-नए अनुभवों से भरा रहेगा। |
| |
|
|
 |
|
योगेश पटेल और हँसा (कर्क राशि)
घरेलु किस्म की हँसा जिसकी राशि कर्क है, एक बेहद भावुक और संवेदनशील लड़की है। उसके लिए घर ही सबसे ज्यादा खास चीज है। हँसा उन लड़कियों में से है जो अगर किसी को अपना दिल देती है तो उस व्यक्ति के लिए अपना सब-कुछ न्योछावर करने को तैयार रहती हैं। योगेश को पता चलता है कि हँसा यों तो बहुत ही वफादार, उदार और मूड़ी है और अगर किसी समय वह कदाचित परेशान हो जाए तो फिर खरी-खोटी सुनने के लिए तैयार ही रहिए। |
| |
|
|
 |
|
योगेश पटेल और मल्लिका (सिंह राशि)
ईमानदार, निडर, इज्जतदार और उत्तेजक मल्लिका सिंह राशि की लड़की है। उसकी ऍनर्जी और दया की कोई सीमा नहीं है। रोमांटिक और उत्तेजक मल्लिका चाहती है कि उसका पार्टनर उसे उतना ही प्यार करे जितना कि वह खुद करती है। और अगर यह प्यार ज्यादा है तो वह अपनी सारी जिंदगी उसी आदमी की बनी रहेगी। वह आदमी मजबूत और आत्मनिर्भर होना चाहिए, मल्लिका को किसी भी प्रकार की कमजोरी या कमी बर्दाश्त नहीं है। वह सैंटर ऑफ ऐट्रैक्शन बने रहना चाहती है और उसके साथ रहने वाले बहुत मजे करते हैं। |
 |
|
योगेश पटेल और रजनी (तुला राशि)
रजनी जो कि एक तुला राशि की लड़की है, हमेशा शांत, इंसाफपसंद और बैलेन्स्ड बनी रहती है। उसे हर हाल में हर लेवल पर एक जैसे बने रहना पसंद है। उसके फैसले बिल्कुल सही होते हैं और हर किसी के साथ वह ईमानदारी से व्यवहार करती है। लेकिन योगेश को एहसास होता है कि रजनी भी गलतियाँ करती है और उसकी पर्सनेलिटी दोहरी है। एक तरफ तो वह कॉम्प्रोमाइज़ की बात करती है तो दूसरी ओर वह हमेशा अपनी ही चलाती है और जिम्मेदारी लेने से भी बचती है। रजनी लॉन्ग-लास्टिंग रिलेशन्स में विश्वास करती है और वास्तव में किसी के साथ बहुत अच्छे से रिश्ता निभाना जानती है |
| |
|
|
 |
|
योगेश पटेल और पूजा (कन्या राशि)
कन्या राशि की लड़की पूजा बहुत मेहनती और धैर्यवान है और इसका दिमाग बहुत ऍक्टिव है। यह कन्या राशि की लड़की हमेशा ही दूसरे की कमियों और कमजोरियों की तरफ इशारा करती रहती है। योगेश समझ जाता है कि अगर पूजा को अपने पार्टनर के जीवन के प्लान और लक्ष्यों का पता हो तो वह आशावान होकर उसका साथ जीवन भर निभा सकती है। उसके पार्टनर को इन्डीपैन्डेन्ट होना चाहिए। पूजा को आलस से भी बहुत नफरत है। पूजा सारी जिन्दगी वफादार, डैडिकेटेड और सपोर्टिव रहने वाली लड़की है। |
| |
|
|
 |
|
योगेश पटेल और नंदिनी (वृश्चिक राशि)
रहस्यमयी और चुपचाप रहने वाली नंदिनी एक वृश्चिक है और किसी भी राज को जीवन भर अपने कलेजे में बन्द रख सकती है। यह राशि सभी राशियों में सबसे अधिक रहस्यमयी और प्रचंड होती है। योगेश को लगता है कि यह लड़की अपनी गहरी नजरों से उसकी आत्मा के आर-पार भी देख सकती है। उसके भीतर एक गजब की ताकत है जिसे कि वह जरूरत पड़ने पर ही बाहर लाती है। नंदिनी के पार्टनर को वह बहुत ही वफादार और पोज़ेसिव लगेगी। |
| |
|
|
 |
|
योगेश पटेल और भावना (धनु राशि)
भावना जो कि एक धनु राशि की बहुत विचारवान लड़की है बहुत ही काम की चीज है। इस लड़की को घूमने और नए-नए काम करने का शौक है। यह एक विद्वान भी हो सकती है। प्यार एवं रोमांस को भी भावना ऍडवैन्चर से भरपूर मानती है। वह अपना दिल किसी मजबूत और स्ट्रॉन्ग आदमी को ही देगी। उसे अपनी आजादी से बेहद लगाव है और वह चाहती है कि जो आदमी उसे पूरी आजादी देगा वह उसी से शादी करेगी। अगर उसका पार्टनर भी घुमक्कड़ है, इन्डीपैन्डेन्ट है और नई-नई बातें जानना पसंद करता है तो उसके साथ वह अपनी सारी जिन्दगी बिता दे |
| |
|
|
 |
|
योगेश पटेल और झन्कना (मकर राशि)
मकर राशि की लड़की झन्कना का ध्यान हमेशा अपने उद्देश्यों को पूरा करने में ही रहता है। वह बहुत ही जिम्मेदार किस्म की लड़की है और अपनी भावनाओं और खुद को व्यक्त करने में उसे बहुत समय लगता है। लेकिन अगर एक बार वह घुल-मिल जाए तो वह बहुत अच्छी साथी हो सकती है। वह खुले दिमाग वाली, निडर और बहुत संवेदनशील है और उसे हमेशा पता होता है कि क्या करने से काम पूरा होगा। वह बहुत अच्छी पत्नी हो सकती है। |
 |
|
योगेश पटेल और संजना (कुम्भ राशि)
अगले दरवाजे पर रहने वाली संजना जो कि एक कुम्भ राशि की लड़की है बेहद चुलबुली है जिसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि कब वह क्या कर दे। उसके अपने ही नियम और कायदे हैं। योगेश को समझ आने वाला है कि वह उस पर अपनी मर्जी नहीं थोप सकता। संजना बेहद अड़ियल स्वभाव की है और उसके बारे में कुछ भी ठीक से कह पाना मुश्किल है, हालांकि सतही स्तर पर देखा जाए तो वह उससे बिल्कुल अलग है जैसी कि वह दिखती है। किसी को दिल देने से पहले संजना चाहती है कि उसका पार्टनर उसका सबसे अच्छा दोस्त हो। न तो वह किसी से जलती है और न ही किसी पर अनावश्यक हक जताती है और इसलिए एक अच्छी साथी हो सकती है। |
 |
|
योगेश पटेल और चन्द्रिका (मीन राशि)
चन्द्रिका एक परंपरागत लड़की है जो कि बहुत ही कोमल और बहुत सैंसेटिव है। यह लड़की अपने साथी को हद से अधिक चाहती है और सब राशियों में सबसे अधिक दयालु और विचारशील मीन राशि की चन्द्रिका किसी भी तरह के हालात में उसका पूरा साथ देती है। चन्द्रिका बहुत भावुक, रोमांटिक और संवेदनशील लड़की है और प्यार के लिए कुछ भी कर सकती है। रहस्यमयी और मुश्किल से मानने वाली मीन राशि की चन्द्रिका अपने पार्टनर की हर भावना को अच्छी तरह समझती है और उसके साथ रहने वाला हमेशा सुख-शाँति से रह सकता है। |
तो किसी भी राशि वाली लड़की के भीतरी स्वभाव को समझने के लिए जरूर देखें – “व्हाट्स योर राशी?” |
| |
|
|