निशुल्क रिपोर्ट
 मुख्यपृष्ठ
 राशि मन्डल
 राशिफल
 अंकज्योतिष
 प्रेम
 पर्व त्योहार व्रत
 चौघडिया
  नक्षत्र
 पंचांग
 राशि रत्न
 टैरो
 हस्तरेखा शास्त्र
 
 
यूरेनस का मार्गीय होना: परिवर्तन का समय...

दिसम्बर 1, 2009

इस सप्ताह हम सभी के जीवन में कोई न कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है।

दिसम्बर 1, 2009 को यूरेनस ग्रह (वरुण ग्रह) अपनी वक्रीय चाल को छोड़ कर सीधी चाल पकड़ रहा है जिसे कि ग्रह की मार्गीय दशा भी कहा जाता है। यूरेनस ग्रह परिवर्तन के लिए जाना जाता है और इस समय इसके मार्गीय होने का अर्थ है कि अगले कुछ सप्ताहों तक धरतीवासियों को बहुत से आकस्मिक एवं महत्वपूर्ण बदलावों का सामना करना पड़ेगा। ग्रहों की इस दशा से जो बदलाव होगा वह स्वभाविक तौर पर शुभ ही होगा। इस दौरान रचनात्मकता एवं नवीनता अपने चरम पर होंगी। इस ग्रहदशा के दौरान कुछ स्वतन्त्र अंतरिक्षीय आश्चर्य भी संभावित हैं।

इस खगोलिय घटना से मनुष्य के जीवन में स्वतन्त्रता, आत्मनिर्भरता, आविष्कार, आश्चर्य और अन्तर्जागरण जैसे लक्ष्णों का पदार्पण होगा। आप अपने ऊर्जा के स्तर में बदलाव महसूस करेंगे और भावनात्मक तौर पर अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे। इस घटना के पश्चात आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के विषय में आखिरकार किसी निर्णय पर पहुँच पाएंगे। इस अनुकूल समय के दौरान आप अपने प्रेमी अथवा जीवनसाथी को अपनी सच्ची भावनाओं से अवगत करा पाएंगे जिससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपका रिश्ता भावनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा। आपके प्रेम-संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और आप अपने लिए सही-गलत का फैसला भी कर पाएंगे। वहीं आपके जीवन में जो चीजें अस्थिर हैं वे अपने आप ही ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगी।

यदि आपके जीवन के किसी क्षेत्र में किसी प्रकार की अस्त-व्यस्तता है तो वह भी बुधवार तक अपने चरम तक पहुँच जाएगी। बुधवार, 2 दिसम्बर 2009 को पूर्णिमा है और चन्द्रमा भी मिथुन राशि में है, इस कारण आपका मन अशांत और विचलित रहेगा और आप किसी अनजान एवं रहस्यमयी जिज्ञासा का अनुभव करेंगे। इसके अतिरिक्त आपकी बुद्धि भी एकाग्रचित नहीं हो पाएगी। आप खुद को माया के ऐसे जाल में फँसा हुआ महसूस करेंगे जिसका कि कोई ओर होगा न कोई छोर। साथ ही पूर्णिमा होने से आपको अपने सभी कार्य बेहद मुश्किल प्रतीत होंगे, लेकिन इस दौरान आप जीवन को एक बिल्कुल नए अंदाज से भी देख पाने में समर्थ होंगे और कुछ दिनों बाद धीरे-धीरे आपकी बेचैनी का अन्त होगा।


Uranus Direct: Time for Change…
 
 
 

अन्य ऍस्ट्रो-लेख
» अतिशुभ नवरात्रों में रखें समृद्धि की नींव » गणेश चतुर्थी
» “व्हाट्स योर राशी?” » शुभ दीपावली: इस बार करें नई शुरुआत
» नैपच्यून ग्रह (वरुण) की उल्टी चाल: » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश: बुद्धिमानी का दौर
» कन्या राशि में शनि: विश्लेषण, प्रभाव एवं नियंत्रण » यूरेनस का मार्गीय होना: परिवर्तन का समय...
» क्रिसमस डबल धमाका!! » मकर राशि में बुध की उल्टी चाल
» 2010 में भी महँगाई से राहत नहीं! » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश
» नए साल 2010 का उपहार! » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 1
» सोनिया गाँधी – 2010 में और अधिक मजूबत » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 2
» वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 3 » मार्गीय मंगल: आपकी ऊर्जा के नवीनीकरण का समय
» नवरात्रि पर्व और माता के नौ रूप » मां शैलपुत्री
» भविष्य -गणना – भाग 1 » भविष्य -गणना – भाग 2
» क्रिसमस दान का त्योहार » गीता सार
» मां शैलपुत्री

Copyright Netway India Pvt. Ltd. 2001-2010 all rights reserved.