निशुल्क रिपोर्ट
 मुख्यपृष्ठ
 राशि मन्डल
 राशिफल
 अंकज्योतिष
 प्रेम
 पर्व त्योहार व्रत
 चौघडिया
  नक्षत्र
 पंचांग
 राशि रत्न
 टैरो
 हस्तरेखा शास्त्र
 
FUTURE CALCULATED
 

भविष्य -गणना भाग 3
Future Calculated – Part 3

फिर एक होंगे भारत और पाकिस्तान

यह कोई कोरी कल्पना नहीं बल्कि भविष्य का दर्पण (Future Reflection) है कि वो पाकिस्तान जो अगस्त 14 ,1947 को दो नेताओं की महत्वाकाँक्षाओं के टकराव (Ambitions Clash of two leaders) और सत्ताधारियोँ की आपसी कलह के परिणामस्वरूप पैदा हुआ था, उसके आने वाले 3 दशक के भीतर ही एक बार फिर से भारत के साथ एक होने के संकेत हैं।

ऐसा होने की कईं संभावनाएँ भी बन रही हैं कि आने वाले 30 वर्षों में पाकिस्तान अपना वज़ूद खो दे। पाकिस्तान और भारत की कुन्डिलियों में बन रही गृहदशा (Planetary Positions of Birth-charts of India and Pakistan) संकेत कर रही है कि इस दशक के अंतिम वर्षों में पाकिस्तान में घोर आंतरिक गृहयुद्ध (Civil War) होने के संकेत हैं जिसका दमन वहाँ की सेना बलपूर्वक करना चाहेगी। साल 2016 से 2019 के बीच का समय पाकिस्तान और वहाँ की जनता के लिए बहुत गंभीर है। अंदरूनी तौर पर सेना द्वारा चलाया जा रहा पाकिस्तान का शासन एक समय पर खुद सेना के ही नियंत्रण से बाहर जा सकता है और भयंकर गृहयुद्ध के कारण पाकिस्तान की सेना को अपने हाथ अपने ही देशवासियों के खून से रंगने पड़ सकते हैं। उधर संकेत हैं कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों व बलूचिस्तान के कबीलाई गुट (Tribal Groups of Baluchistan and North West Frontier Province) अफगानिस्तानी तालिबान के आतंकी संगठनों (Terrorist Outfits of Afghani Taliban) के साथ मिलकर पाकिस्तानी सेना के ख़िलाफ़ बड़ा भीषण संघर्ष करें। इस आंतरिक कलह के चलते असंतुष्ट पाकिस्तानी नागरिक भी सेना के विरुद्ध खड़े होकर वहाँ के हालात को और अधिक हिंसक बना सकते हैं।

इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian economy and society would breathe a new life) और समाज में एक नवीन चेतना का संचार होगा जिससे भारत समृद्धशाली देशों की गिनती में शामिल हो जाएगा (India will be counted as a developed nation) और बौद्धिक और अध्यात्मिक सम्पन्नता का केन्द्र बन कर सारे संसार में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा। पाकिस्तान के बद्तर हालात (Worst Conditions of Pakistan) वहाँ की जनता को मजबूर कर देंगे कि वो एक बार फिर से भारत के साथ एक  हो कर यहाँ की ही तरह तरक्की, शांति और कल्याण के रास्ते पर आगे चले। इस दौरान हो सकता है कि अमेरिका (United States of America) और चीन भी पाकिस्तान की स्थिति को संभालने का भरसक प्रयास करें और पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के नियंत्रण खोने के बाद अमेरिकी सेना (American Army) उसे सहारा देने के लिए पाकिस्तान में तैनात हो जाए।

साल 2025 के आसपास चीनी फौज (Chinese Army) भी अमेरिकियों को पाकिस्तान से बाहर निकलाने के लिए अपनी कूटनीति (Diplomacy) का भरपूर उपयोग करे सकती है क्योंकि उस समय तक चीन भी आर्थिक और सामरिक दृष्टि से विश्व शक्ति (World Power) बन कर उभर चुका होगा। लेकिन पाकिस्तान की बिगड़ी परिस्थितियाँ वहाँ की जनता को फिर से अपने पुराने परिवार के साथ एक हो जाने के लिए बाधित कर सकती हैं। और इस तरह हो सकता है कि 1947 की बन्दर-बाँट के कारण अलग हुए दो भाई एक बार फिर से एक-दूसरे के गले मिल कर ईद (Eid) मनाएँ और एक साथ मिठाई खाकर दिवाली (Diwali) की खुशियाँ।

India and Pakistan Would Reunite Again                                                 : July 23 of 2010

Astrology Future Prediction

 
 
 

अन्य ऍस्ट्रो-लेख
» अतिशुभ नवरात्रों में रखें समृद्धि की नींव » गणेश चतुर्थी
» “व्हाट्स योर राशी?” » शुभ दीपावली: इस बार करें नई शुरुआत
» नैपच्यून ग्रह (वरुण) की उल्टी चाल: » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश: बुद्धिमानी का दौर
» कन्या राशि में शनि: विश्लेषण, प्रभाव एवं नियंत्रण » यूरेनस का मार्गीय होना: परिवर्तन का समय...
» क्रिसमस डबल धमाका!! » मकर राशि में बुध की उल्टी चाल
» 2010 में भी महँगाई से राहत नहीं! » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश
» नए साल 2010 का उपहार! » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 1
» सोनिया गाँधी – 2010 में और अधिक मजूबत » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 2
» वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 3 » मार्गीय मंगल: आपकी ऊर्जा के नवीनीकरण का समय
» नवरात्रि पर्व और माता के नौ रूप » मां शैलपुत्री
» भविष्य -गणना – भाग 1 » भविष्य -गणना – भाग 2
» क्रिसमस दान का त्योहार » गीता सार
» मां शैलपुत्री

Copyright Netway India Pvt. Ltd. 2001-2010 all rights reserved.