निशुल्क रिपोर्ट
 मुख्यपृष्ठ
 राशि मन्डल
 राशिफल
 अंकज्योतिष
 प्रेम
 पर्व त्योहार व्रत
 चौघडिया
  नक्षत्र
 पंचांग
 राशि रत्न
 टैरो
 हस्तरेखा शास्त्र
 
 
“शुभ दीपावली: इस बार करें नई शुरुआत”
“इस वर्ष की दीपावली वास्तव में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होने जा रही है। वर्ष 2009 की दीपावली सभी के जीवन में एक घुमावदार मोड़ ला रही है।” जी हाँ! हमारे ज्योतिषियों की यह भविष्यवाणी निराधार नहीं है। इस कथन के पीछे जो एक मजबूत आधार है वह है गुरु अर्थात बृहस्पति ग्रह! जी हाँ, बृहस्पति जी महाराज जो कि देवताओँ के गुरु भी हैं, इसी दौरान कुम्भ राशि में मार्गीय अर्थात सीधी चाल से चलने वाले हैं।
आप शायद सोच रहे होंगे कि बृहस्पति के मार्गीय होने से दीपावली का तथा आपके जीवन का क्या संबंध है? तो फिर आपकी जानकारी के लिए बृहस्पति का कुम्भ राशि में मार्गीय होने का अर्थ है अर्थ-ज्ञान-धर्म में वृद्धि अर्थात इस दीपावली में आप के जीवन में धन-संपति, विधा और अध्यात्म की बहुत ही भिन्न तथा न्यारे तरीके से बढ़ोत्तरी होगी। तो फिर इस दीपावली पर अपने सौभाग्य में बृद्धि करने के लिए दिवाली-पूजन के साथ कुछ विशेष उपाय करें जिनके शुभ परिणाम आपको अवश्य ही प्राप्त होंगे।
दीवाली ही वह सर्वोत्तम समय है जबकि आप कुछ विशेष यंत्रों द्वारा अपने भाग्य में चार चाँद लगा सकते हैं। वे विशेष यंत्र इस प्रकार हैं: कुबेर यन्त्र (असाधारण धन-संपत्ति तथा समृद्धि के लिए), श्री यंत्र (जीवन से बुरी ताकतों एवं नकारात्मक ऊर्जा की समाप्ति के लिए), नवग्रह शांति यंत्र (हर प्रकार की ग्रह-शांति के लिए) तथा दिवाली-पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेष प्रतिमा। तो फिर इस दीपावली विशेष दिवाली-पूजन के साथ ही अपने जीवन में बिल्कुल ताजा तथा नई शुरुआत कीजिए।

आइए जानते हैं कि इस दीपावली का विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव कैसा होगा:-
  मेष राशि
मेष राशि. इस दिवाली से आप पर प्रभावशाली व्यक्तियों की कृपा में बृद्धि होगी। आपका समय बदलने जा रहा है – आपकी इच्छाओं एवं महत्वाकाँक्षाओं की पूर्ति होगी, आपके प्रेम-संबंधों में ठहराव आएगा और आपको किसी तरह का पारितोषिक अथवा तरक्की की प्राप्ति होगी। सावधान रहिए – कमजोर शुक्र के कारण आपको धन का विशेष ध्यान रखना होगा। इस समय कोई घर-संपत्ति अथवा वाहन खरीदने में जल्दबाजी न करें।
     
  वृषभ राशि
वृष राशि, आपको अपने व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक दृश्यता तथा सम्मान की प्राप्ति होगी। नए अथवा पुराने, असाधारण तथा प्रतिभाशाली व्यक्तियों से आपकी मित्रता बढ़ेगी। आपकी चिरकालिक आकाँक्षाओं की पूर्ति होगी। लेकिन इस दिवाली पर आप बहुत अधिक फिजूलखर्च करेंगे तथा इस दौरान आप कदाचित ही कोई बचत कर पाएँ।
     
  मिथुन राशि
मिथुन राशि, इस दिवाली से आप एक ऐसे दौर में जा रहे हैं जहाँ आपका भविष्य धन तथा समृद्धि से भरपूर होने वाला है। आप संबंधों को और अधिक गहराई से जानेंगे तथा अपनी भावनाओँ को सही प्रकार से अभिव्यक्त कर पाएँगे। इस दिवाली पर तथा इसके पश्चात आप पर बहुत से ईनामों की वर्षा होने वाली है। मिथुन राशि पर धन की वर्षा का उत्तम योग बना हुआ है। लेकिन, आप के पास जितनी शीघ्रता से धन आएगा वैसे ही खर्च भी हो जाएगा तथा आप बहुत कम बचत ही कर पाएँगे।
     
  कर्क राशि
कर्क राशि, तैयार हो जाइए क्योंकि आपके जीवन में धन, प्रेम एवं पारिवारिक खुशियों की वर्षा होने जा रही है। आप रिश्तों को अधिक करीब से समझ पाएँगे तथा अपने संसाधनों जैसे धन-संपत्ति आदि को अपने प्रियजनों आदि के साथ उदारता के साथ एवं मित्रतापूर्ण तरीके से बाँटेंगे।
     
  सिंह राशि
सिंह राशि, इस दिवाली से रचनात्मक व्यक्तियों के साथ आपके मधुर संबंध विकसित होंगे। लेकिन ध्यान रखें कि आप अपने संबंधों के सभी पहलुओं पर गहराई से विचार कर लें और पूरी परिस्थितियों को समझकर अपनी मानसिकता को बिल्कुल संतुलित रखें। धन-संबंधी मामलों में आपको लाभ होगा। बुध की अनुकूल स्थिति से आपकी आय में भी वृद्धि होगी।
  तुला राशि
तुला राशि, यह दिवाली आपके लिए संदेश ला रही है कि अपने निर्णयों में सरलता बरतें। अपने कार्य संबंधी अनुशासन में सही नजरिया अथवा दृष्टिकोण अपनाने के लिए तैयार रहें। अपने करीबी लोगों को उदार तथा व्यापक नजरिए से देखें। धन-संबंधी मामलों में आपको कुछ कठोर एवं प्रभावशाली निर्णय लेने होंगे। आप सभी तुला राशि वालों को अपने धन का उपयोग एवं प्रबंधन बहुत ही सावधानी से करना होगा तथा फिलहाल अपनी संपत्ति को बेचना स्थगित कर देना चाहिए।
     
  कन्या राशि
कन्या राशि, इस दीपावली पर आप स्वयं को बिल्कुल तरोताजा महसूस करेंगे तथा आने वाली चुनौतियों के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहेंगे। आप अपने विचारों की कार्यकुशलता से खुद भी हैरान रह जाएँगे। अपने संबंधों में अपने कड़े परिश्रम से आप आज जिस स्तर पर हैं उसके लिए आपको कुछ प्रतिफल अवश्य प्राप्त होगा। इस महीने धन-संबंधित मामलों में आपकी स्थिति कुछ अस्थिर रहेगी इसलिए आपको अपना बजट बड़ी सावधानी से बनाना चाहिए।
     
  वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि, इस समय किसी भी प्रकार के नए विचारों एवं परामर्श पर अवश्य गौर करें, खासकर रुपये-पैसे से संबंधित। व्यवसायिक तौर पर आप बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। दिवाली के इस महीने में आप सभी वृश्चिक बहुत धन अर्जित कर सकेंगे। इस दौरान हो सकता है कि भाग्य आपका साथ दे और कहीं से आपको कोई अनपेक्षित धन-लाभ हो जाए।
     
  धनु राशि
धनु राशि, इस दीपावली आप अपने जीवन के विषय में ज्यादा गहराई से जान पाएँगे कि आप कौन हैं और आपको अपने कार्यक्षेत्र में क्या करना है। आपका घरेलु जीवन स्थिरता पाएगा तथा आपके विचारों को बहुत से लोग स्वीकृत करेंगे। आपकी इस महीने की आय से अधिकत्तम धन तो आपके पुराने कर्जों को चुकाने में ही प्रयोग हो जाएगा। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाह रहे हैं तो दिवाली के इस महीने को बीत जाने दीजिए।
     
  मकर राशि
मकर राशि वालों, इस समय आप अपने मित्रों आदि से संपर्क में रहेंगे तथा अपने कार्यों, नए अवसरों एवं संसाधनों और आपके पास जो बहुमूल्य चीजें हैं उनके विषय में ही ज्यादा बात करेंगे। यह दिवाली आपके जीवन के धन-संबंधी क्षेत्र में एक नए दौर का शुभारम्भ करने वाली है। आपके धन-लाभ की प्राप्ति के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। आपने जो दूसरे लोगों के साथ धन-संबंधी सौदे किए हैं वहाँ आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। शेयर बाजार से भी आय होने के संकेत हैं।
  कुम्भ राशि
कुम्भ राशि, यह दीपावली आने वाले 12 वर्षों के लिए आपके लिए इतना कुछ ला रही है कि आप अपने सभी पुराने कष्टों की पीड़ा को भुला देंगे। फिर चाहे ये जादू हो, कल्पना हो, जान पर खेलना हो या बाकि कुछ भी जो कि आप करते हैं जैसे शक्ति, महत्वाकाँक्षाओं की पूर्ति, मित्रता, मूल्य और संसाधन। दिवाली के इस महीने में आप कुछ महत्वपूर्ण खरीदारी कर सकते हैं जैसे कि कोई वाहन अथवा घर क्योंकि भविष्य के लिए भी आप इस समय कोई अच्छा निवेश करेंगे।
  मीन राशि
मीन राशि, यह दीपावली आपके लिए सौभाग्य लेकर आ रही है। इस समय आपको व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी दृढ़ता तथा रचनात्मकता के लिए अच्छा फल भी प्राप्त होगा। इस महीने आपको धन संबंधी उतार-चढ़ावों से भी गुजरना होगा। यदि आप कहीं पर निवेश करना ही चाहते हैं तो आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी।
     
 
 

अन्य ऍस्ट्रो-लेख
» अतिशुभ नवरात्रों में रखें समृद्धि की नींव » गणेश चतुर्थी
» “व्हाट्स योर राशी?” » शुभ दीपावली: इस बार करें नई शुरुआत
» नैपच्यून ग्रह (वरुण) की उल्टी चाल: » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश: बुद्धिमानी का दौर
» कन्या राशि में शनि: विश्लेषण, प्रभाव एवं नियंत्रण » यूरेनस का मार्गीय होना: परिवर्तन का समय...
» क्रिसमस डबल धमाका!! » मकर राशि में बुध की उल्टी चाल
» 2010 में भी महँगाई से राहत नहीं! » वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश
» नए साल 2010 का उपहार! » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 1
» सोनिया गाँधी – 2010 में और अधिक मजूबत » वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 2
» वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 3 » मार्गीय मंगल: आपकी ऊर्जा के नवीनीकरण का समय
» नवरात्रि पर्व और माता के नौ रूप » मां शैलपुत्री
» भविष्य -गणना – भाग 1 » भविष्य -गणना – भाग 2
» क्रिसमस दान का त्योहार » गीता सार
» मां शैलपुत्री

Copyright Netway India Pvt. Ltd. 2001-2010 all rights reserved.