सोनिया गाँधी – 2010 में और अधिक मजूबत
Sonia Gandhi – More Powerful in 2010
एक सौ सत्रह वर्षीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) की तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्षा चुनी गई विदेशी मूल की श्रीमती सोनिया गाँधी इस समय भारतीय राजनीति की एक ताकतवर राष्ट्रीय नेता हैं। 9 दिसम्बर 2009 में 64 वर्ष की हुई श्रीमती सोनिया गाँधी के लिए वर्ष 2010 मिश्रित प्रभाव ला रहा है।
यधपि वर्ष 2010 उनके लिए पारिवारिक एवं निजी रूप से बहुत सुखद रहने वाला है किन्तु वहीं इस वर्ष उन पर आकस्मिक संकट का योग भी है जिसमें जानमाल को हानि पहुंचने के संकेत हैं। वहीं उनके राजनैतिक सितारे संकेत कर रहे हैं कि वर्ष 2010 में वे भारतीय राजनिति की केन्द्र-बिन्दू बनकर उभरेंगी और अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगी।
केतु की उपस्थिति के कारण वर्ष 2010 में श्रीमती सोनिया गाँधी पर जो आकस्मिक दुर्घटना के संकेत मिल रहे हैं उनका उपाय भी उन्हें खुद ही करना होगा और इसे टालने के लिए श्रीमती सोनिया गाँधी को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
वहीं वर्ष 2010 में श्रीमती सोनिया गाँधी भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस को नई उँचाई प्रदान करेंगी और एक सशक्त भारतीय नेता के रुप में विश्व मानचित्र पर एक नया दर्जा हासिल करेंगी। वस्तुतः सुरक्षा एवं सतर्कता उन्हें लम्बा जीवन प्रदान करेंगे, ईश्वर से यही कामना है।
वर्ष 2010 की अपनी निजी भविष्यवाणी पाएं
|