Monday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Tuesday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Wednesday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Thursday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Friday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Saturday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
प्रीती पुजारा एक अनुभवी टैरो कार्ड रीडर, प्रमाणित ज्योतिषी और रेकी गुरु है| प्रीती अपने क्लाइंट्स को ऑनलाइन टैरो रीडिंग और भविष्यवाणियाँ भी उपलब्ध कराती है| उन्होंने रेकी के अभ्यास के बाद सन 1993 में टैरो रीडिंग करना प्रारंभ किया था| अपने अवचेतन मन और परिज्ञान को परखने के लिए उन्होंने सबसे पहले ओशो जेन टैरो का अन्वेषण किया था| तत्पश्चात उन्होंने राइडर वैट टैरो के दिव्य पहलुओं पर अध्ययन किया| तब से प्रीती ने अनेक टैरो डेक का अध्ययन कर उनके बारे में जानकारी हासिल की| हर एक डेक की अपनी ऊर्जा, अपना सांस्कृतिक महत्त्व होता हैं| प्रीती उनका प्रयोग भविष्यसूचक उद्देश्यों के साथ निजी जानकारी और आत्मबल पाने के लिए करती है| उनका मानना है कि टैरो विद्या ज्ञान का असीमित स्रोत है| टैरो के आध्यात्मिक पहलु से उपचार और ध्यान में काफी सहायता मिलती है| उनकी टैरो रीडिंग्स उचित एवं करुनामय होती है| प्रीती की प्राथमिकता अपने क्लाइंट्स को उनकी शक्ति और चुनौतियों से रूबरू करवाना होती है| अपनी विद्या से वह अपने क्लाइंट्स को उनके जीवन में उपलब्ध अनेक विकल्पों से अवगत कराकर उन्हें सुलझा हुआ निर्णय लेने में सहयता करती है| आल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ एस्ट्रोलोजर्स सोसाइटी से प्रमाणित वैदिक ज्योतिषी, प्रीती अपने ज्ञान से सटीक भविष्यवाणी करती है और दूसरों को ज्योतिष समाधान भी बताती है| इसके अलावा प्रीती जन्मकुंडली अध्ययन कर ग्रहों की स्थिति, वर्तमान दशा, वक्री चालें आदि के विस्तृत विश्लेषण कर लोगों को ज्योतिष परामर्श देती है| अपने अनुभव से प्रीती ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता करना चाहती है विशेष रूप से युवा दंपत्ति, बेरोजगार, ज़रूरतमंदों और बुजुर्गों की हरसंभव सहायता के लिए प्रीती पुजारा सदैव तत्पर रहती है| उनकी सेवाएं फ़ोन और ईमेल पर भी उपलब्ध हैं|
Monday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Tuesday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Wednesday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Thursday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Friday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |
Saturday | 09:30 पूर्वाह्न - 05:30 अपराह्न |