राधा बल्लभ मिश्रा एक साधारण ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं| अध्यात्म, तंत्र विज्ञान, ज्योतिषशास्त्र आदि में उनकी रूचि बचपन से ही थी| कॉमर्स के छात्र होने के बावजूद उन्होंने दर्शनशास्त्र और धर्म में अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की| 17 वर्षों से ज्योतिषशास्त्र का अभ्यास कर रहे मिश्रा ने इंडियन काउंसिल ऑफ़ एस्ट्रोलोजिकल साइंसेज़ से शिक्षा हासिल की और सन 1998-99 ,योम ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारदः की उपाधि प्राप्त की| साथ ही उन्होंने रेकी, आध्यात्मिक एवं सम्पूर्ण उपचार, और प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में भी अभ्यास किया है| उन्हें भविष्यसूचक ज्योतिषशास्त्र में 11 वर्षों से अधिक का अनुभव है| इस दौरान उन्होंने हज़ारों से भी अधिक जन्मकुंडलियों का विश्लेषण किया है और केवल देश में ही नहीं विदेश में भी अपने कईं क्लाइंट्स को अपनी विद्या से सहायता करी है| ज्योतिषशास्त्र के पराशर और जैमनी प्रणाली के प्रयोग से वह भविष्यवाणी प्रदान करते है| वर्षफल और प्रश्न कुंडली में मिश्रा की अच्छी पकड़ है| भविष्यसूचक ज्योतिषशास्त्र में निपुण राधा बल्लभ मिश्रा स्वास्थ्य, वित्तीय, संबंध, संपत्ति, शिक्षा, प्रेम, विवाह, अनुकूलता, सन्तान, करियर एवं जन्मसमय संशोधन आदि जैसे पहलुओं पर सटीक भविष्यवाणी करते है| अपने अध्ययन कार्य से मिश्रा निरंतर अपनी ज्योतिष क्षमताओं को निखारने में विलीन रहते है| सन 2005 में उन्होंने विशिष्ट रूप से आर्थिक/स्टॉक बाज़ार से सम्बंधित ज्योतिष विद्या की ओर रुख किया और सटीकता के लिए नयी तकनीकें और प्रक्रियाओं का विकास किया| कईं वर्षों के कड़े परिश्रम और अध्ययन के बाद उन्होंने वैदिक ज्योतिषशास्त्र पर आधारित स्टॉक बाज़ार से सम्बंधित भविष्यवाणी करने के लिए कुछ नियम बनाए| उनके लेख और भविष्यवाणियाँ निरंतर सी.एन.बी.सी., मनीकण्ट्रोल, इंडियाटाइम्स, द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और कनेक्ट.इन आदि जैसे वेबसाइटों पर प्रकाशित होते है| समस्या चाहे कितनी ही गंभीर हो किन्तु राधा बल्लभ मिश्रा समस्या की जड़ तक जाकर उसका निदान करने के हरसंभव प्रयास करते है और सटीक भविष्यवाणी के साथ ज्योतिषी समाधान भी उपलब्ध कराते है|