
एस्ट्रो उर्मि
वेदिक एस्ट्रोलाजी, टैरो कार्ड रीडिंग, न्युमेरोलाजी, प्रश्न कुंडली
Guarantee
Astrologers
Payments
About Me
एस्ट्रो उर्मि एक प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर हैं। पिछले 21 वर्षों से इस क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। बचपन से ही एस्ट्रो उर्मि जी की ज्योतिष में गहरी रूचि रही है। उन्हें हमेशा से इस बात पर आश्चर्य होता था की ग्रहों से मानव जीवन पर कैसे प्रभाव पड़ता है। इस कारण से इनकी रूचि और बढाती गयी। इन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी में बी.एस.सी. और एम.एस.सी. की पढ़ाई की है। वर्ष 1995 से, उन्होंने सक्रिय रूप से टैरो, न्यूमेरोलॉजी और वैदिक ज्योतिष सीखना शुरू किया। इनका अध्ययन करने के 3 साल बाद, इन्होंने पुणे से अपना टैरो अभ्यास शुरू किया और जल्द ही पुणे, बैंगलोर और मुंबई में टैरो रीडिंग के लिए एक प्रसिद्ध चेहरा बन गयी। ज्योतिषीय करियर में उन्होंने अपनी भविष्यवाणियों, व्याख्याओं और शोध कार्य के माध्यम से दक्षता प्राप्त की।