वार्षिक राशिफल 2021

वार्षिक राशिफल 2021

वर्ष 2020 महामारी के कारण अधिकांश राशियों के लिए एक कठिन वर्ष रहा है। ऐसे में राशिफल 2021 (Rashifal 2021) आपके लिए क्या लेकर आया है? नया साल, नई उमंग और नए जोश के साथ आने के लिए तैयार है। नए साल में नई उम्मीदें और नए संकल्प जन्म लेते हैं। अक्सर आपके मन में नए साल को लेकर कई सवाल होते हैं कि आपके करियर, व्यापार, वित्तीय, परिवार, प्रेम, विवाह और स्वास्थ्य से संबंधित स्थिति कैसी रहेगी। जिनके बारे में आप पहले से जानकर सफल योजनाएं बनाने की सोचने लगते हैं। ऐसे में आपकी इच्छा रहती है वार्षिक राशिफल जानने की, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि आपका साल कैसा गुजरने वाला है और आपको किस वक्त सतर्क रहने की जरूरत है। आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए एस्ट्रोयोगी पेश करता है हिंदी वार्षिक राशिफल 2021 (Horoscope in Hindi 2021), जिसकी मदद से आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब होंगे।

एस्ट्रोयोगी राशिफल 2021 में आपको हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से तमाम भविष्यवाणियां प्राप्त होंगी। क्या धन और व्यापार में लाभ हो पाएगा? इसके लिए एस्ट्रोयोगी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर्स द्वारा सही उपचार बताया जाएगा। मत हो जीवन में निराशावादी शायद मिल जाए कोई अच्छा जीवन साथी? क्या घर पर रहेगी खुशहाली या लड़ती रहेगी घरवाली? क्या दफ्तर में पद मिलेगा सर्वोत्तम या करना पड़ेगा अभी और परिश्रम? जीवन में ना हो कोई परेशानी और ना हो कोई हानि? नहीं होना चाहते हो जीवन में फेल तो जानिए ग्रहों का खेल? इन सबके बारे में विस्तारपूर्वक हम हिंदी में 2021 के वार्षिक राशिफल (Varshik Rashifal) में बताने जा रहे हैं।

इस वार्षिक राशिफल से आप को ज्ञात होगा कि

राशिफल 2021 में ग्रहों की चाल से जानें अपने नए साल का हाल?

क्या यह साल करियर के मामले में आपके लिए भरेगा उड़ान?

इस साल वित्त के मामले में रहेंगे परेशान या होंगे धनवान?

लव लाइफ में इस वर्ष आएगी बहार या करना होगा अभी भी इंतजार?

परिवार में इस साल बरसेंगी ख़ुशियाँ

नए साल में किस्मत कितना देगी आपका साथ या फिर बिगड़ सकते हैं हालात?

सब कुछ जानिए वार्षिक राशिफल 2021 में

इस राशिफल 2021 में आप सामान्य राशिफल के साथ प्रेम राशिफल 2021(Love Horoscope 2021), करियर राशिफल 2021 (Career Horoscope 2021), पारिवारिक राशिफल 2021 (Family Horoscope 2021) और वित्तीय राशिफल 2021(Finance Horoscope 2021) के लिए भी 2021 का राशिफल पढ़ सकते हैं। साथ ही ग्रहों के गोचर और नये साल के आगमन के वक्त ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का आकलन एस्ट्रोयोगी के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से परामर्श लेकर तैयार किया गया है। आप अपनी सभी जिज्ञासाओं को शांत कर सकते हैं एस्ट्रोयोगी राशिफल 2021 को पढ़कर, यहां आपको केवल राशिफल ही नहीं बल्कि बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से परामर्श भी ले सकते हैं।

क्या कहती है वर्ष कुंडली 2021

वर्ष 2021 की शुरुआत कन्या लग्न, कर्क राशि, पुष्य नक्षत्र से होने वाली है और इसका अंत कर्क लग्न से होगा। वर्ष की शुरुआत यानि जनवरी-फरवरी का समय वैवाहिक जीवन, करियर, प्रेम, वित्त और शिक्षा के लिए काफी उत्तम रहेगा। परंतु मार्च में मंगल के साथ राहु का सातवें घर में जाना पारिवारिक जीवन व बिज़नेस के लिए शुभ नहीं होगा। आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और बिज़नेस की ग्रोथ के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। वहीं अप्रैल और मई माह में व्यापार और वित्त के लिए अच्छा समय होगा। बिज़नेस, हेल्थ और करियर के लिए वर्ष के मध्य माह यानि जून -जुलाई काफी अच्छा रहने की संभावना है।

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) की माने तो सितंबर और अक्टूबर माह में भाग्य आपका साथ देगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। साथ ही आपकी विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। वहीं नवंबर को भी बिज़नेस स्टेबिलिटी और पदोन्नति के लिए अच्छा समय माना जा रहा है। मंगल का तीसरे घर में बैठने से दिसंबर माह में ऊर्जा का प्रबल योग बन रहा है, जो करियर को चमकाने वाला रहेगा। कुल मिलाकर साल 2021 करियर, वित्त, हेल्थ और पर्सनल लाइफ के लिए शुभ रहने वाला है लेकिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस साल पदोन्नति और व्यापार वृद्धि के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत से आप पदोन्नति, प्रॉपर्टी, पैसा, वाहन, पारिवारिक सपोर्ट पा सकते हैं।

वर्ष कुंडली के अनुसार ग्रहों की यह दशा आपके लिये कैसी रहेगी? राहू, केतु, शनि, बृहस्पति आपकी वर्ष कुंडली में आपकी राशि से किन भावों में विराजमान हैं? ग्रह गोचर 2021 का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है? साथ ही वक्री ग्रह आपके लिए कैसा परिणाम लेकर आएंगें, वर्ष 2021 में केतु और राहु के गोचर से आपकी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? वक्री बुध आपकी राशि को कैसे करेंगे प्रभावित? सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा चमकेगा भाग्य? कब-कब पड़ेगा चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण आदि सभी स्थितियों का आकलन वार्षिक राशिफल 2021(Rashifal 2021) में किया गया है। आप एस्ट्रोयोगी पर देशभर के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों से कहीं भी और कभी भी संपर्क कर सकते हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य आपका सदैव मार्गदर्शन करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। अपना वार्षिक Rashifal 2021 पढ़ने के लिये नीचे दिये गये राशि चिन्ह में से अपनी राशि के चिन्ह पर क्लिक करें।

राशिनुसार वार्षिक राशिफल 2021 पढ़ने के लिये अपनी राशि पर क्लिक करें।

मेष राशिफल 2021

ReadMoreButton

वृषभ राशिफल 2021

ReadMoreButton

मिथुन राशिफल 2021

ReadMoreButton

कर्क राशिफल 2021

ReadMoreButton

सिंह राशिफल 2021

ReadMoreButton

कन्या राशिफल 2021

ReadMoreButton

तुला राशिफल 2021

ReadMoreButton

वृश्चिक राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु राशिफल 2021

ReadMoreButton

मकर राशिफल 2021

ReadMoreButton

कुंभ राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन राशिफल 2021

ReadMoreButton