टैरो कार्ड रीडिंग - Tarot Card Reading In Hindi

क्या आप अपने जीवन के किसी पहलु जैसे लव, करियर, फाइनेंस या फैमिली को लेकर चिंतित हैं? या आपके मन में ऐसे कुछ प्रश्न चल रहे हैं, जिनका आप जल्द से जल्द जवाब पाना चाहते हैं ? अगर हां, तो आप एस्ट्रोयोगी पर फ्री टैरो कार्ड रीडिंग की मदद ले सकते हैं। यहां आपको लव टैरो कार्ड रीडिंग से लेकर वित्त टैरो रीडिंग भी मिल सकती है। यह फ्री टैरो कार्ड रीडिंग, मार्गदर्शन करने और अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में आपकी पूरी सहायता कर सकती हैं। इससे आप आगे आने वाले समय के लिए तैयार रह सकते हैं।

1 कार्ड रीडिंग

क्या आप जल्द से जल्द अपने प्रश्नों के उत्तर व समस्याओं के समाधान पाना चाहते हैं? 1 कार्ड रीडिंग आपको अपने बिजनेस, लव, फाइनेंस, रिलेशनशिप आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपका...

और पढ़ें

2024 टैरो रीडिंग्स

जानें वार्षिक टेरो राशिफल 2024 आपकी लाइफ के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे लव, रिलेशनशिप, करियर और फाइनेंस के बारे में क्या कहता है? यह आपको आने वाले साल में सभी अवसरों और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने में मदद कर सकता है।

और पढ़ें

टैरो कार्ड रीडिंग क्या होती है?

टैरो कार्ड रीडिंग (Tarot Reading in Hindi) भविष्य से जुड़ी जानकारी हासिल करने की एक प्राचीन कला है। इस कला के माध्यम से भविष्य में आगे होने वाली घटनाओं को जानने का प्रयास किया जाता है और अगर कोई समस्या है तो उसे भी हल करने के लिए इस प्रणाली का उपयोग किया जाता है। अगर इसके इतिहास की बात करें तो यह ज्योतिषीय प्रणाली लगभग दो हजार साल पहले शुरू हुई थी। इस विधा का उपयोग सबसे पहले सेल्टिक्स नाम के एक देश द्वारा किया गया था, जिन्होंने भविष्य के बारे में जानने की कोशिश की थी। इसमें अलग-अलग चित्रों वाले कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है जिनके विभिन्न अर्थ होते हैं। इन कार्ड्स पर बने हुए चित्र ही आने वाले समय के लिए संकेत देते हैं।

टैरो कार्ड् के बारे में जानें?

एक टैरो डेक में 78 कार्ड्स होते हैं जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की घटनाओं पर आधारित होते हैं। इस डेक को फिर दो भागों में विभाजित किया जाता है मेजर अरकाना और माइनर अरकाना। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना और माइनर आर्काना के रूप में बांटा गया है। मेजर आर्काना कार्ड महत्वपूर्ण जीवन की घटनाओं और बदलावों को दर्शाते हैं, जबकि माइनर आर्काना कार्ड दैनिक जीवन और छोटी घटनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रत्येक कार्ड में प्रतीकात्मक चित्र और आंकड़े होते हैं, और इसका अपना एक अलग अर्थ होता है। टैरो कार्ड रीडिंग में इन सभी कार्ड का उपयोग किसी व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किया जाता है।

टैरो कार्ड के प्रकार

टैरो कार्ड् को भागों में बाँट कर समझा जा सकता है। तो आइए अब टैरो कार्ड् के दो प्रमुख भागों के बारे में जानते हैं, जो जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिए भविष्यवाणी प्रदान करते हैं.

मेजर अरकाना कार्ड्स

टैरो डेक में 22 महत्वपूर्ण कार्ड होते हैं जिन्हें मेजर आर्काना के रूप में जाना जाता है, जो जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं और आध्यात्मिक ऊर्जा को दर्शाते हैं। इसमें शामिल स्ट्रेन्थ, हर्मिट, व्हिल आफ फार्च्युन, जस्टिस, हेंग्ड मेन, डेथ, टेम्परेन्स, टावर, स्टार, मून, डेविल, सन, जजमेंट, वर्ल्ड, द फूल, द मेजिशियन, हाइ प्रिस्टेस, एम्प्रेस, एम्परर, हीएरोफेंट, लवर्स, चेरिएट जैसे टैरो कार्ड् जीवन के विभिन्न चरणों का प्रतिनिधित्व करते हैं और महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, टैरो कार्ड ‘द फूल’ संकेत देता है कि अब जीवन में एक नई शुरुआत करने का समय है, जबकि टैरो कार्ड ‘द वर्ल्ड’ आपकी उपलब्धियों का संकेत देता है। मेजर आर्काना कार्ड विशेष महत्व रखते हैं क्योंकि ये कार्ड्स भविष्यवाणी करने और भाग्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए उपयोग में आते हैं।

स्ट्रेन्थ: यह जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे रिश्तों या करियर से संबंधित मुद्दों में चुनौतियों को दूर करने के लिए धीरज रखने की सलाह देता है।

हर्मिट: यह अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का सुझाव देता है।

व्हिल आफ फार्च्युन: यह परिवर्तन के महत्व को बताता है और कठिन समय के दौरान, यह याद रखने की सलाह देता है कि चीजें बेहतर होंगी।

जस्टिस: यह जीवन के महत्वपूर्ण सबक देता है और सद्भावना के कार्य करते हुए लोगों को एक अच्छा जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करता है।

हेंग्ड मेन: यह टैरो कार्ड आपको बताता है कि कभी-कभी, आगे बढ़ने में सक्षम होने से पहले कुछ समय के लिए सबकुछ रोकने की आवश्यकता होती है।

डेथ: डेथ टैरो कार्ड वर्तमान चरण के अंत और जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

टेम्परेन्स: यह आपके रिश्तों की मजबूती को दर्शाता है और मामूली मुद्दों से प्रभावित न होने का ज्ञान देता है।

टावर: इस कार्ड को आपातकाल, पतन और स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में समझा जाता है। यह अचानक होने वाले परिवर्तन के साथ जुड़ा हुआ है।

स्टार: इस कार्ड से आप अपनी प्रेरणा में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। यह आपके भीतर आशा और विश्वास की एक नई भावना पैदा करता है।

मून: आपकी टैरो रीडिंग में, यदि यह कार्ड आता है, तो आपको तनाव और बेचैनी की भावना महसूस हो सकती है।

डेविल: यह कार्ड आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों मामलों में सावधानी बरतने की सलाह देता है।

सन: जब टैरो रीडिंग के दौरान सन टैरो कार्ड दिखाई देता है, तो यह इंगित करता है कि आप उन लोगों से मिलेंगे जो आपसे सकारात्मक रूप से प्रभावित हुए हैं।

जजमेंट: इससे पता चलता है कि यह आत्मनिरीक्षण करने और अपने कर्मों के बारे में सोचने का एक अच्छा पल है।

वर्ल्ड: यह कार्ड दर्शाता है कि आपकी बड़ी उम्मीदें पूरी होने वाली हैं। यह आपके लिए समृद्धि का संकेत देता है।

द फूल: यह कार्ड आपके जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है. यह आपको खुदपर विश्वास करने और नई शुरुआत करने की प्रेरणा देता है।

द मेजिशियन: यह दर्शाता है कि दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति की ताकत के साथ, आप अपनी आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदल सकते हैं।

हाइ प्रिस्टेस: जब यह कार्ड टैरो रीडिंग में दिखाई देता है, तो यह आपके जीवन में महिलाओं की उपस्थिति को दर्शाता है, जैसे कि आपकी मां या आपकी पत्नी।

एम्प्रेस: यह कार्ड शारीरिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। अगर आप अपने परिवार को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो यह कार्ड शुभ हो सकता है.

एम्परर: यह भविष्य में मिलने वाली उपलब्धियों की भविष्यवाणी करता है लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए आपकी ओर से बढ़े हुए प्रयास की आवश्यकता पर जोर देता है।

हीएरोफेंट: टैरो कार्ड किसी के जीवन में परंपरा और आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डालता है।

लवर्स: यह कार्ड दर्शाता है कि अपने व्यक्तिगत संबंधों में, आप अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली रहेंगे।

चेरिएट: रीडिंग के दौरान आने वाला यह कार्ड बताता है कि आगे जीत आपकी प्रतीक्षा कर रही है, आपको बस अटूट आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है।

माइनर अरकाना कार्ड्स

टैरो डेक के माइनर आर्काना कार्ड में 56 कार्ड शामिल होते हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी की घटनाओं को दर्शाते हैं। इन कार्डों को चार सूटों में बांटा गया है, अर्थात् वैंड्स, कप्स, स्वॉर्ड्स और पेंटाकल्स। प्रत्येक सूट जीवन के एक अलग पहलू का प्रतिनिधित्व करते हैं - जैसे वैंड्स सूट्स ऊर्जा और प्रेरणा का प्रतीक हैं, कप भावनाओं और रिश्तों को दर्शाते हैं, स्वॉर्ड्स विचारों और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं, और पेंटाकल्स भौतिक संपत्ति और वित्तीय मामलों का संकेत देते हैं। प्रत्येक सूट में 14 कार्ड होते हैं, जिसमें 10 नंबर कार्ड और 4 कोर्ट कार्ड (पेज, नाइट, क्वीन, किंग) शामिल होते हैं। माइनर आर्काना कार्ड आपको करियर, रिश्ते, वित्त या, भावनाओं जैसे पहलुओं से जुड़े विषयों पर प्रभावी मार्गदर्शन दे सकते हैं।

सूट्स ऑफ टैरो कार्ड

वैंड्स: वैंड्स रचनात्मकता और प्रेरणा से जुड़ा सूट होता है। यह जीवन के उन क्षेत्रों के बारे में बताता है जहां आपको प्रेरणा की जरूरत होती है।

कप्स: यह सूट प्रेम, रिश्तों और भावनाओं से जुड़ा होता है। कप्स आपकी भावनात्मक स्थिति के बारे में बताता है।

स्वॉर्ड्स: यह आपके विचारों और मानसिक समझ का प्रतीक होता है।

पेंटाकल्स: यह भौतिक संपत्ति और वित्त से जुड़ा होता है। इसके माध्यम से आपको अपने कार्यों और धन संबंधी सुझाव मिलते हैं।

टैरो कार्ड रीडिंग कैसे की जाती है?

टैरो रीडिंग भविष्य जानने की एक प्राचीन कला है। टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक निश्चित प्रक्रिया अपनाई जाती है। चलिए चरणबद्ध तरीके से जानते हैं
  • सबसे पहले टैरो रीडर और रीडिंग प्राप्त करने वाले लोगों को अपने मन को शांत और एकाग्र कर लेना होता है।
  • जो भी व्यक्ति अपनी किसी समस्या या चिंता के समाधान के लिए टैरो रीडिंग प्राप्त करना चाहता है उसे अपने मन में एक प्रश्न सोच लेना चाहिए। यह प्रश्न जीवन के किसी भी क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है।
  • इसके बाद टैरो रीडर कार्ड्स को शफल करते हैं और उन्हें काटते हैं ताकि उसमें सकारात्मक ऊर्जाएं प्रवेश कर सकें। कभी-कभी रीडिंग प्रात करने आया व्यक्ति भी कार्ड्स को फेंटने का कार्य करता है।
  • टैरो रीडर सभी टैरो कार्ड् को एक उचित क्रम में लगा देते हैं, जिसमें से प्रश्नकर्ता अपने प्रश्न को मन में दोहराते हुए तीन कार्ड चुनकर निकालता है।
  • तीनों कार्ड्स के अपने अलग-अलग अर्थ होते हैं। टैरो रीडर इन तीनों टैरो कार्ड् को पहले देखता है और उनके प्रतीकों व चित्रों के आधार पर उनका सही अर्थ समझता है।
  • इसके बाद टैरो रीडर प्रश्न करने वाले व्यक्ति को स्पष्ट उत्तर और मार्गदर्शन प्रदान करता है। फ्री टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से प्राप्त हुए सुझाव आपको जीवन में सही समय पर सही निर्णय लेने या भविष्य की संभावनाओं को जानने में मदद करते हैं।

टैरो रीडिंग के लाभ क्या हैं?

टैरो कार्ड रीडिंग के अनेकों फायदे हैं क्योंकि यह एक ऐसी कला है जो आपको अपने भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाती है।

निर्णय लेने में मदद: टैरो कार्ड् केवल भविष्य के बारे में ही जानकारी नहीं देते बल्कि यह आपको जीवन में सही फैसला लेने में भी सहायता प्रदान करते हैं। तो अगर आप जीवन में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हों, तो इसमें टैरो कार्ड् आपकी पूरी मदद कर सकते हैं।

रिश्तों में स्पष्टता: रिश्ते हमेशा ही थोड़े कॉम्प्लिकेटेड होते हैं, उनमें स्पष्टता लाना और संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है। इसमें टैरो कार्ड उपयोगी साबित होते हैं।

तनावमुक्त जीवन: ऑनलाइन टैरो कार्ड रीडिंग आपको तनावमुक्त रहने और शांति महसूस करने में भी सहायक होती है। इससे आप अपनी असुरक्षाओं से मुक्ति पा सकते हैं।

व्यक्तिगत समझ: कई बार आप अपने मन की इच्छाओं और विचारों को समझने में सक्षम नहीं हो पाते हैं, इसलिए आप कन्फ्यूज़ रहते हैं। ऐसी स्थिति में टैरो कार्ड आपको अपने आंतरिक मन से जुड़ने और अपने विचारों को पहचानने में मदद करता हैं।

भविष्य के लिए संभावनाएं: टैरो रीडिंग से आप अपने भविष्य की संभावनाओं के बारे में जान सकते हैं और अपने जीवन को एक उचित दिशा दे सकते हैं।

एस्ट्रोयोगी से लें टैरो कार्ड रीडिंग?

टैरो रीडिंग जीवन के हर क्षेत्र करियर, वित्त, शिक्षा, विवाह, तनाव, स्वास्थ्य, आध्यात्मिक समस्याएं और रोजमर्रा की समस्याओं पर हमारी मदद करती है। आप अगर एक शक्तिशाली और प्रभावी तरीके से टैरो रीडिंग करना चाहते हैं तो वेब की दुनिया में एस्ट्रोयोगी.कॉम एक विश्वसनीय नाम है। आप यहाँ टैरो कार्ड् की मदद से अपनी सभी समस्याओं के हल प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ दर्शाये गये कार्ड्स में इतनी शक्तियां हैं कि वह आपके मस्तिष्क में चल रहे सभी सवालों के हल, प्रभावी रूप से दे सकते हैं। हम आपको इन कार्ड्स की मदद से नकारात्मक स्थिति में से निकालकर, एक सकारात्मक दुनिया में प्रवेश दिला सकते हैं और यही हमारी पहचान भी है। आपकी समस्याओं के हल और आपके उज्जवल भविष्य के मार्गदर्शन के लिए टैरो कार्ड रीडर्स की हमारी एक अनुभवशाली टीम, आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है। यहाँ आपके सभी सवालों और संशय का बड़े गौर से निरीक्षण किया जाता है और उसके बाद आपकी मदद की जाती है।

टैरो रीडर से बात करें

loader_image

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें