Makar

मकर टैरो 2026 : Makar Rashi Tarot 2026

प्रिय मकर राशि वालों, आप सबसे अलग हैं और सबसे खास बात ये है कि आपको इस बात का पूरा एहसास भी है। खुद से प्यार करना और खुद को अपनाना आपके लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। ये आपकी प्रवृति का हिस्सा है। साल 2026 में आप इसी आत्म-प्रेम को और गहराई से जीते नजर आएंगे, जिससे आपके जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास दोनों ही खूब बढ़ेंगे।

टैरो की वार्षिक भविष्यवाणी (Tarot yearly prediction for 2026) के अनुसार, जो लोग लंबे समय से अपने बिजनेस या स्टार्टअप के लिए फंडिंग की तलाश में थे, उन्हें इस साल सफलता मिलने के पूरे संकेत हैं। मकर राशि वाले कुछ लोग इस साल नौकरी छोड़कर अपने खुद के बिजनेस की शुरुआत भी कर सकते हैं। साल 2026 आपके लिए कुछ बड़ा करने और नया मोड़ लेने का साल साबित हो सकता है।

ऑफिस या वर्कप्लेस पर टीम में बदलाव हो सकते हैं, जो आपको थोड़ी बेचैनी दे सकते हैं। लेकिन अगर आपने खुद को संतुलित रखा, तो इन बदलावों से भी आप मजबूती से निकल जाएंगे।

टैरो राशिफल 2026 (Tarot horoscope 2026) संकेत देता है कि पिता पक्ष की ओर से इस साल आपको भरपूर प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी कार्ड्स में साफ दिख रहे हैं।

स्वास्थ्य की बात करें तो रूट चक्र (मूलाधार चक्र) पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है। यह चक्र आपके शरीर और मन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना लाता है। गुस्सा कम करने और तनाव से बचने के लिए ध्यान, योग या ग्राउंडिंग एक्सरसाइज काफी फायदेमंद रहेंगी।

कुल मिलाकर ये साल आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आप न सिर्फ इनसे पार पाएंगे बल्कि शानदार प्रदर्शन भी करेंगे। अगर आप नियमित रूप से हमारे बताए गए उपाय और बीज मंत्रों का जाप करें, तो सफलता हर मोर्चे पर आपके कदम चूमेगी। 

साल 2026 में आपकी लव लाइफ में आएंगे कौन-से बड़े बदलाव?

मकर राशि वालों के लिए, साल 2026 परिवार के साथ बिताने वाला एक बेहद खास साल रहने वाला है। आपको ऐसा लगेगा जैसे पूरा साल ही एक लंबी छुट्टी बन गया हो। चारों ओर बच्चों की मुस्कान, उनका प्यार और हंसी-ठिठोली आपको घेरे रहेगी। आप भी उन्हें खूब दुलार करेंगे और वो भी आपके इस प्यार में खूब खुश नज़र आएंगे।

  • ये बच्चे आपके अपने हो सकते हैं या फिर परिवार के अन्य छोटे सदस्य जैसे भतीजे-भतीजियां या भाई-बहनों के बच्चे और आप उनके सबसे प्यारे मामा-मामी या चाचा-चाची बन जाएंगे। बच्चों के साथ आपकी बॉन्डिंग साल 2026 में बहुत मजबूत होगी।

  • टैरो 2026 की भविष्यवाणियों (Tarot 2026) के अनुसार, इस साल आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कई बार यात्रा पर जाएंगे। कुछ ट्रिप्स छोटी होंगी और कुछ लंबी, लेकिन हर एक यात्रा में प्यार, मस्ती और अपनापन भरपूर होगा। ये सफर सिर्फ घूमने के लिए नहीं बल्कि रिश्तों को और मजबूत करने का जरिया भी बनेंगे।

  • 2026 में आपके पैतृक संबंध यानी पिता की ओर के रिश्तेदार जैसे दादा-दादी, चाचा-चाची, कज़िन्स आपकी जिंदगी में खास जगह लेंगे। कभी वो आपके घर आएंगे, तो कभी आप उनके घर मिलने जाएंगे। इस आने-जाने के सिलसिले में आप रिश्तों को फिर से जी पाएंगे, उन्हें समय दे पाएंगे।

  • टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि इस साल आपके पैतृक पक्ष से किसी संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है, जो एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है। 

  • इस पूरे साल आप अपने परिवार के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। किसी की मदद करनी हो, साथ देना हो या बस वक्त बिताना हो आप दिल खोलकर हर रोल निभाएंगे। और यही पारिवारिक जुड़ाव आपको मानसिक सुकून और स्थिरता देगा।

तो साल 2026 में परिवार के साथ हर लम्हे को जिएं, रिश्तों की गर्माहट को महसूस करें और अपनों के साथ इस खूबसूरत सफर का भरपूर आनंद लें।

मकर टैरो राशिफल 2026 से जानें करियर और वित्त की भविष्यवाणियां

प्रिय मकर राशि वालों, अब वो वक्त आ गया है जिसके बारे में आप लंबे समय से सोच रहे थे। नौकरी में बदलाव या फिर किसी नई जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि आपने अब तक सिर्फ सोचा ही हो, लेकिन  कभी रिस्क के डर, कभी मन की दुविधा या शायद असुरक्षा के कारण आपने कोई फैसला न लिया हो। लेकिन साल 2026 में कार्ड्स साफ संकेत दे रहे हैं कि आपको उस बदलाव को अपना लेना चाहिए।

  • अगर आप कोशिश नहीं करेंगे, तो आगे बढ़ने का सपना भी अधूरा रह जाएगा। इसमें थोड़ा रिस्क है, लेकिन यदि आप आत्मविश्वास और अच्छी एक योजना के साथ आगे बढ़ते हैं, तो ये बदलाव आपके करियर को ऊंची उड़ान देगा।

  • टैरो राशिफल 2026 (Tarot horoscope for 2026) के अनुसार, नई नौकरी या नई जगह की ऊर्जा आपके जीवन में नई ताजगी और पॉजिटिविटी लेकर आएगी। कुछ लोग इस साल अपनी पुरानी नौकरी छोड़कर स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं। ये अनुभव बिल्कुल अलग और रोमांचक होने वाला है। जो लोग काफी समय से फंडिंग या इन्वेस्टर्स की तलाश में थे, उन्हें भी साल 2026 में अच्छे मौके मिलने के पूरे संकेत हैं।

  • आपके प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिलेगी, नई टीम बनेगी, लेकिन हां, कुछ पुराने टीम मेंबर्स का जाना भी तय है। इसका अर्थ है कि ये साल आपकी वर्क लाइफ में काफी प्रगति और बदलाव लेकर आएगा।

लेकिन घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप जितना सहज रहेंगे, उतना ही इस बदलाव को अपनाना आसान होगा। आपको सलाह दी जाती है कि बस भरोसा रखिए, खुद को तैयार रखिए और इस नए सफर का आनंद लीजिए।

टैरो राशिफल 2026 से जानें लाइफस्टाइल के मामले में कैसा रहेगा नया साल ?

मकर राशि वालों को साल 2026 में अपने गुस्से और तनाव को नियंत्रण में रखने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान समय-समय पर एंगर मैनेजमेंट या स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़ी क्लासेस लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही, अपनी हेल्थ पर भी आपको नियमित निगरानी रखनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की हेल्थ इश्यू को संभाला जा सके।

  • टैरो राशिफल 2026 (Tarot horoscope for 2026) के अनुसार, इस साल प्रकृति से जुड़ना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। सुबह-शाम कॉलोनी के पार्क में टहलना या हल्की दौड़ लगाना ना सिर्फ आपके शरीर को ताजगी देगा बल्कि मानसिक सुकून भी देगा। अगर आप गार्डनिंग शुरू करें यानी घर में कुछ पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें, तो यह आपके लिए बहुत ही हीलिंग और पॉजिटिव अनुभव होगा।

  • पौधे आपकी ऑक्सीजन का मुख्य स्त्रोत होते हैं। वो छोड़े गए कार्बन डाइऑक्साइड को लेते हैं और बदले में ऑक्सीजन देते हैं। पौधों की आयुर्वेदिक और मेडिसिनल खूबियों से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन प्लांट हीलिंग यानी पौधों से जुड़कर मानसिक तनाव को दूर करना भी बहुत असरदार होता है।

  • इसके साथ ही, आपको साल 2026 में मूलाधार चक्र (Root Chakra) पर थोड़ा काम करने की सलाह दी जा रही है। यह चक्र आपको मानसिक स्थिरता देता है और धरती माता से जुड़ाव महसूस कराता है। जब यह चक्र संतुलित होता है, तो गुस्सा और बेचैनी भी कंट्रोल में रहती है।

इसके लिए 'लं' बीज मंत्र का जाप बेहद फायदेमंद रहेगा। यह मंत्र छोटा जरूर है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत गहरा है। जैसे एक छोटा बीज भी समय के साथ एक बड़ा पेड़ बन सकता है, वैसे ही यह छोटा सा मंत्र आपके अंदर बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।

मकर राशि वालों के लिए साल 2026 में किए जाने वाले टिप्स और उपाय

  • तत्व: पृथ्वी तत्व 

  • राशि स्वामी: शनि

  • घर में स्थापित करें: शनि यंत्र

  • पूज्य देवता (2026): हनुमान जी

  • शुभ दिन: शनिवार

  • प्रभावित क्षेत्र: तनाव, सिरदर्द

  • क्या करें दान: सरसों का तेल, साबुत उड़द की दाल

  • मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं श्रिं शनैश्चराय नमः

  • शुभ रंग: नीला

  • शुभ रत्न: ऐमेथिस्ट 

उपाय: रुद्राक्ष धारण करें, जिसे भगवान शिव के आंसू का प्रतीक माना जाता है। यह आपके भीतर की नकारात्मकता को दूर करने और ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करेगा।


✍️ By- टैरो सोनिया

ध्यान रखें, ये केवल सामान्य भविष्यवाणियां हैं। अधिक व्यक्तिगत और विशेष उपायों के लिए, टैरो सोनिया से संपर्क करें, केवल एस्ट्रोयोगी पर।


फ्री टैरो रीडिंग्स

1 कार्ड रीडिंग

क्या आप जल्द से जल्द अपने प्रश्नों के उत्तर व समस्याओं के समाधान पाना चाहते हैं? 1 कार्ड रीडिंग आपको अपने बिजनेस, लव, फाइनेंस, रिलेशनशिप आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपका...

और पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र

हस्त रेखा विद्या भारत में, सनातन(हिन्दू) लोगों द्वारा प्रयोग की जाने वाली एक विद्या है। भारत में जन्म से लेकर मृत्यु का वर्णन, हथेली की इन रेखाओं में बताया जाता है।

और पढ़ें

ज्योतिषीय उपाय

क्या हैं ज्योतिषीय उपाय? यह आपके जीवन में ग्रहों या किसी अन्य तत्व के नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं।

और पढ़ें

वास्तु शास्त्र

वास्तु प्राचीन भारत का एक शास्त्र है। जिसमें वास्तु (घर) निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

और पढ़ें