वार्षिक राशिफल 2019

वार्षिक राशिफल 2019

राशिफल 2019 के अनुसार नव वर्ष आपके लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

क्या इस साल आपका बिजनेस ग्रोथ करेगा?

क्या बिछुड़ा साथी आपको साल 2019 में मिलेगा?

नये साल में कब करें एक नई शुरुआत?

किस्मत कब देगी साथ? कब बिगड़ेंगें हालात?

अक्सर नया साल जैसे जैसे नज़दीक आता है। उससे हमारी उम्मीदें भी जुड़ जाती है। बीत रहे साल में जो काम अधूरे छूट रहे हैं उनके पूरे होने की उम्मीदें, जो रिश्ते बिगड़ें हैं उनके पटरी पर लौट आने की उम्मीद, जो दिल बिछुड़े हैं उनके मिलने की उम्मीद, करियर में नये मुकाम की उम्मीद, सफलता का नया आयाम छूने की उम्मीद कुल मिलाकर हम यह जानने के लिये उत्सुक रहते हैं कि आने वाला साल हमारे लिये कैसा रहेगा? इसके लिये हम सर्च करते हैं अपना वार्षिक राशिफल 2019, भविष्यफल 2019, नये साल को लेकर ज्योतिषी क्या भविष्य कथन कर रहे हैं। एस्ट्रोयोगी ने साल 2019 में होने वाले ग्रहों की चाल में आने वाले बदलाव, ग्रहों के राशि परिवर्तन के आधार पर विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करने के पश्चात आपके लिये 2019 का राशिफल तैयार किया है जिसमें आपके इन तमाम सवालों के जवाब हमने देने का प्रयास किया है।

यहां आप अपने वार्षिक भविष्यफल के साथ-साथ हेल्थ, लव, करियर व फाइनेंस के लिये भी 2019 का होरोस्कोप जान सकते हैं। आपका स्वास्थ्य राशिफल 2019 (Health Horoscope 2019), प्रेम राशिफल 2019 (Love Horoscope 2019), वित्तीय राशिफल 2019 (Finance Horoscope 2019), और करियर राशिफल 2019 (Career Horoscope 2019), ग्रहों की दशा में होने वाले परिवर्तन व नववर्ष आगमन के समय ग्रहों स्थिति का आकलन व एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से परामर्श कर तैयार किया गया है। अपने सवालों का जवाब जानने के लिये आप एस्ट्रोयोगी राशिफल 2019 पढ़ सकते हैं। एस्ट्रोयोगी पर आप सिर्फ अपना राशिफल ही नहीं पढ़ सकते बल्कि विद्वान ज्योतिषाचार्यों से परामर्श भी ले सकते हैं।
इस वर्ष आपकी कुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा कैसी रहेगी? राहू, शनि, बृहस्पति आपकी कुंडली में किन भावों में विराजमान हैं? ग्रह गोचर 2019 का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? यह सब देश भर के प्रतिष्ठित, जाने माने ज्योतिषाचार्य आपको बता सकते हैं? शनि वक्री होंगे तो आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा? वक्री बृहस्पति आपको कैसे प्रभावित करेंगें, राहू का राशि परिवर्तन आपके लिये कैस रिजल्ट लेकर आयेगा? मंगल आपके लिये कितने मंगलकारी हैं और कितने अमंगलकारी? आदि सब स्थितियों का आकलन वार्षिक राशिफल में किया गया है? हमारे ज्योतिषाचार्यों से भी आप कभी भी कहीं भी परामर्श कर सकते हैं? वे आपके मार्गदर्शन के लिये सदैव तत्पर हैं। अपना वार्षिक Rashifal 2019 पढ़ने के लिये नीचे दिये गये राशि चिन्ह में से अपनी राशि के चिन्ह पर क्लिक करें।

2020 वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


राशिनुसार वार्षिक राशिफल 2019 पढ़ने के लिये अपनी राशि पर क्लिक करें।

मेष राशिफल 2019

मेष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2019 मेष राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? आपके वार्षिक भविष्यफल में आप जान पायेंगें। नव वर्ष 2019 का आगमन कन्या लग्न व तुला राशि में हो रहा है। लग्नाधिपति बुध बनते हैं जो कि बृहस्पति के साथ वर्ष लगन से तीसरे भाव में विराजमान हैं। वर्ष 2019 की राशि तुला है जिसके स्वामी शुक्र वर्षारंभ में चंद्रमा के साथ स्वराशिगत होकर युति बना रहे हैं। वर्ष लग्न स्वामी के बृहस्पति के साथ होन...

ReadMoreButton

वृषभ राशिफल 2019

वृषभ राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि आपके लिये यह वर्ष चुनौतियों भरा रहने वाले है। आपको अपने आपको इस वर्ष साबित करना होगा। दरअसल वर्ष का आरंभ कन्या लग्न व तुला राशि में हो रहा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र जो कि वर्ष राशि स्वामी भी हैं, आपकी राशि से छठे स्थान में विराजमान हैं। छठे घर में चंद्रमा व शुक्र की युति भी है। कुल मिलाकर ग्रहों का यह योग संकेत कर रहा है कि प्रतिद्वंदी आपके लिये इस वर्ष चुनौतियां पेश करने वाले हैं...

ReadMoreButton

मिथुन राशिफल 2019

मिथुन राशि वालों के लिये वर्ष 2019 का राशिफल कैसा रहेगा? क्या नव वर्ष आपके लिये तरक्की के रास्ते खोलेगा? क्या आपकी लाइफ में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी? अपने 2019 के वार्षिक राशिफल के जरिये आप जानेंगें। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं जो कि वर्ष के आरंभ में आपकी राशि से छठे स्थान पर बृहस्पति के साथ विराजमान होंगे। यह संकेत कर रहे हैं कि आपकी लाइफ में इस वर्ष आपका कोई खास आपके लिये एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकता है। यह आपका परिजन, आपका करीबी दोस्त...

ReadMoreButton

कर्क राशिफल 2019

कर्क राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 के क्या कुछ संकेत हैं? किस समय ग्रह चलेंगें कौनसी चाल और आपको अपनी चाल में करने होंगे बदलाव? नव वर्ष से आपकी जो अपेक्षाएं हैं क्या यह वर्ष उन पर खरा उतरेगा? आइये जानते हैं क्या कहता है कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2019। वर्ष 2019 की शुरुआत में राशि स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में विराजमान हैं जो कि आपकी लाइफ में इस साल नई खुशियां लेकर आ रहे हैं। सुख सुविधाओं से आपका जीवन समृद्ध होने की इस उम...

ReadMoreButton

सिंह राशिफल 2019

सिंह राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 कुछ खास रहने वाला है। नये साल में आपके जहन में नये नये विचार उत्पन्न होंगे जिन्हें अमलीजामा भी आप पहना सकते हैं। जब कोई कुछ नया करने का प्रयास करता है तो उसके रास्ते में बाधाएं भी आती हैं। कुछ हटकर करने का प्रयास करता है तो कई बार उसके अपने भी अवरोध बनकर उसके सामने खड़े हो जाते हैं। सिंह जातकों को भी इस वर्ष इन तमाम संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि वर्ष के आरंभ में आपकी राशि के स्व...

ReadMoreButton

कन्या राशिफल 2019

कन्या राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि इस साल आप अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। अपनी मेहनत व लगन से सफलता की नई सीढ़ियों पर आप इस साल चढ़ सकते हैं। दरअसल आपकी राशि के स्वामी वर्ष 2019 के आरंभ में आपकी राशि से तीसरे स्थान में गुरु के साथ युति बनाए हुए हैं जो कि यह संकेत कर रहे हैं कि आपमें इस वर्ष एक गज़ब की ऊर्जा, गज़ब का उत्साह रहने वाला है। जिससे आपका पराक्रम भी अच्छआ रहेगा। इसी कारण आप सफलता भी प्राप्त ...

ReadMoreButton

तुला राशिफल 2019

तुला राशिफल 2019 के अनुसार नव वर्ष आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आयेगा। इस वर्ष आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी राशि के स्वामी शुक्र वर्ष की शुरुआत में आपकी ही राशि में विचरण कर रहे हैं साथ ही चंद्रमा भी राशि स्वामी के साथ युति कर रहे हैं। इस वर्ष आपको थोड़ा सतर्क रहना होगी आप पर आरोप भी लगाये जा सकते हैं। मंगल की अष्टम दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगी जो कि आपके लिये स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर आ सकती है। तो इस वर...

ReadMoreButton

वृश्चिक राशिफल 2019

राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये एस्ट्रोयोगी बता रहे हैं कि नव वर्ष आपके लिये नव हर्ष लेकर आ रहा है। 2019 में आप कुछ नया सीखेगें और कुछ नया करेंगें भी ऐसे योग इस वर्ष की शुरुआत में ग्रह आपके लिये बना रहे हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जो कि साल की शुरुआत में आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान हैं। स्वयं वाणी व विद्या के स्वामी बुध आपकी ही राशि में विचरण कर रहे हैं जिसके संकेत हैं कि आप अपनी संचार कुशलता, अपनी बुद्धिमता, अपने...

ReadMoreButton

धनु राशिफल 2019

राशिफल 2019 के अनुसार वर्ष 2019 में धनु राशि वालों को संघर्ष करना पड़ेगा। अल्पावधि में बड़े लाभ की कामना न ही करें तो बेहतर है इस वर्ष आपको शॉर्ट कट अपनाने की बजाय सुनियोजित तरीके से पूरी सिद्दत के साथ मेहनत करने पर ही कामयाबी मिलेगी। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि से 12वें स्थान पर हैं और बुध के साथ विचरण कर रहे हैं। वहीं आपकी राशि में सूर्य व शनि की युति है। आपकी राशि से सुख भाव में मंगल बैठे हैं जो कि आपको ...

ReadMoreButton

मकर राशिफल 2019

राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष मकर राशि वालों के लिये मिला जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि वर्ष के आरंभ के समय में आपकी राशि से 12वें स्थान में मौजूद हैं। इस साल आपको लाइफ में सक्सेस पाने के लिये एफर्ट थोड़े ज्यादा करने पड़ सकते हैं। कड़ी मेहनत के बूते आप कामयाबी पा सकते हैं। जो जातक नये साल में दुनिया की सैर करना चाहते हैं, विदेश में कामकाज को बढ़ाना चाहते हैं, विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक हैं उनके लिये यह साल काफ...

ReadMoreButton

कुंभ राशिफल 2019

राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये नया साल खुशियां लेकर आने वाला रहेगा। धन लाभ तो आपको इस साल मिलेगा ही साथ ही जो जातक अपना खुद का घर बनाना चाहते हैं, खरीदना चाहते हैं उनके लिये यह साल इच्छाएं पूरी करने वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि न्यू इयर 2019 की शुरुआत में आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में सूर्य के साथ बैठे हैं। ग्यारहवें स्थान को लाभ घर भी कहा जाता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह वर्ष आपके लिये काफी लाभदायक...

ReadMoreButton

मीन राशिफल 2019

राशिफल 2019 में आपके भाग्योदय की ओर ईशारा कर रहा है। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि आपकी राशि से भाग्य स्थान में विराजमान हैं। इतना ही नहीं भाग्य में गुरु के साथ बुध का होना भी आपके लिये अपने परिजनों की सलाह से सफलता मिलने के योग बना रहा है। अपने बच्चों के सुझाव भी नज़रदांज न करें लाभकारी हो सकते हैं। आपकी राशि में इस समय मंगल का विराजमान होना आपकी लाइफ में मांगलिक कार्यों के आयोजन की उम्मीद भी इस वर्ष जता रहा है। कुल मिलाकर एस्ट्रोयोगी व...

ReadMoreButton