फेंगशुई

फेंगशुई

प्रचीन काल में चीनी फेंगशुई का उपयोग मांगलिक कार्य के अलावा अक्सर आत्मिक महत्व वाले भवनों के साथ-साथ निवास-स्थानों तथा दूसरी संरचनाओं को बनाने के लिए भी व्यापक रूप से किया जाता था। वर्तमान में यांगशाओ व होंगशान संस्कृतियां फेंगशुई के इस्तेमाल के प्रारंभिक सबूत प्रदान करती हैं। चुंबकीय कंपास का अविष्कार होने तक, मानव एवं ब्रह्मांड के परस्पर संबंधों का पता लगाने के लिए फेंगशुई विद्या निश्चित रूप से ज्योतिष विद्या पर निर्भर थी। जब यांगशाओ व होंगशान संस्कृतियों का वर्तमान चीन के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में उदय हुआ, तो वहां गैर चीनी रहते थे और अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले हान चीनी उन्हें जंगली कहते थे।

उल्लेख मिलता है जब पश्चिमी लोगों द्वारा पूरे चीन में रेल की पटरियों तथा दूसरी विशिष्ट सार्वजनिक संरचनाओं के निर्माण में फेंगशुई के मुख्य नियमों का उल्लंघन करने से वहां पश्चिम विरोधी बॉक्सर विद्रोह फूट पड़ा था। उस समय, पश्चिमी लोगों को ऐसी चीनी परंपराओं की कम जानकारी या इनमें कम रुचि थी। 1972 में रिचर्ड निक्सन की जनवादी चीन गणराज्य की यात्रा के बाद, अमेरिका में फेंगशुई ने एक उद्योग का रूप ले लिया।

फेंगशुई सिद्धांत

 ची (Qi ) - यह सकारात्मक व नकारात्मक जीवन शक्ति है। जिसकी फेंग शुई में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। चीनी मार्शल आर्ट्स में, जीवन शक्ति या महत्वपूर्ण वेग के रूप में, यह ऊर्जा को संदर्भित करती है। बुक ऑफ़ बरियल के अनुसार, दफनाये गए व्यक्ति को "अच्छी ची" से लाभ होता है। वू युआन यिन, किंग राजवंश ने कहा कि महत्वपूर्ण ची "जमी हुई ची" थी जो ची की एक ऐसी अवस्था है जिससे एक नया जीवन मिलता है। फेंगशुई का लक्ष्य कब्रों और संरचनाओं के द्वारा अच्छी ची का लाभ उठाना है।

फेंगशुई में चुंबकत्व को यिन तथा यांग सिद्धांत के रूप में व्यक्त किया जाता है। यिन और यांग के माध्यम से व्यक्त किया गया चुंबकत्व एक चुंबकीय विपरीत ध्रुव के समान होता है। अर्थात्, यह दो भागों से मिल कर बना है। एक तनाव पैदा करता है और एक तनाव प्राप्त करता है।

वर्तमान फेंगशुई एक व्यवसाय

वर्तमान में फेंग शुई का अभ्यास व उपयोग न केवल चीनियों अपितु अमेरिकियों द्वारा भी किया जा रहा है। परंतु, समय बीतने के साथ और पश्चिम में फेंगशुई के लोकप्रिय होने के साथ, इसके पीछे का अधिकतर ज्ञान, अनुवाद में या तो खो गया है, या उस पर सही ढंग से ध्यान नहीं दिया गया।

फेंगशुई पश्चिमी दुनिया में आंतरिक सज्जा का एक पहलु बन गया है और कथित फेंगशुई के स्वामी अब धन के लालच में धनवान लोगों को सलाह देते हैं। फेंगशुई नये युग का एक व्यापार बन गया है। जिसमें उत्पादों की भरमार है। जिन्हें आपके स्वास्थ्य को सुधारने, आपकी क्षमता को बढ़ाने और भाग्य के दर्शन को पूरा करने की गारंटी के साथ बेचे जाते हैं।




एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें