
अपने तेवर के लिए जाने-जाने वाले, अर्जुन कपूर का जन्म मुंबई के चेम्बूर में बॉलीवुड फिल्म निर्माता, बोनी कपूर के यहाँ 26 जून 1985 को हुआ। अर्जुन कपूर की सूर्य राशि कर्क है जिसके अनुसार यह व्यवहारिक और योग्य व्यक्ति हैं। इनका स्वभाव साफ़ है और संवेदनशीलता और उदारता इनके दो महत्वपूर्ण गुण हैं।
साल 2012 में इन्होनें फिल्मी दुनिया में इशकजादे से कदम रखा और यह फिल्म कामयाब रही। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। अर्जुन कपूर हमेशा कुछ हासिल करना चाहते हैं और खुद को इसी कार्य में लगाये रहते हैं। इसीलिये ऐसा कहा जाता है कि इन्होनें फिल्मों में अभिनय करने के लिए कभी भी अपने पिता और अपने परिवार के नाम का प्रयोग नहीं किया है। साल 2013 में आई फिल्म औरंगजेब में भी इनके अभिनय को सराहा गया था। साल 2014 इनके करियर के लिहाज से बहुत ही सफल साल रहा था। इनकी फिल्म गुंडे और 2-स्टेट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन साल 2015 के शुरुआत में आई फिल्म, तेवर औसत दर्जे की फिल्म रही है।
इनका जिद्दी स्वभाव इनको कभी हार मानने नहीं देता है। यही एक कारण है कि मात्र तीन साल में ही अर्जुन कपूर बॉलीवुड के अन्दर अपनी पहचान बना चुके है। इनके गुणों में एक अवगुण यह भी है कि अर्जुन कपूर बहुत जल्दी तनाव ले लेते हैं। यह तनाव जितना इनके लिए नुकसानदायक होता है उतना ही इनके आस-पास के लोगों को भी यह प्रभावित करता है। एस्ट्रोयोगी की इनके लिए यह सलाह है कि वह तनाव को खुद से दूर रखें तो यह सबके लिए बेहतर है।
वैदिक ज्योतिष की सहायता से आईये जानते हैं कि आगामी वर्ष अर्जुन कपूर के लिए कैसा रहेगा। जन्म-समय के अनुसार इनका सूर्य और मंगल, मिथुन राशि में है। कुंडली के दुसरे घर में अभी मिथुन है। सूर्य राशि, मिथुन होने के कारण अर्जुन कपूर को कठिन परिश्रम करना पड़ रहा है। अब जैसे कि मिथुन राशि के व्यक्ति शांत और संकोची होते हैं इस कारण के वह सफलता के कुछ मौके भी छोड़ देते हैं। अर्जुन कपूर को इस बात का ध्यान रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है। इनके भाग्य का मालिक अभी ब्रहस्पति है इसलिए इनको इस साल कठोर तपस्या के बाद ही फल की प्राप्ति होने वाली है। अभी कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में है; साल के मध्य से इनको ख्वाती और धन के अच्छे मौके प्राप्त होने लगेंगे। एस्ट्रोयोगी की इनकी सलाह है कि अर्जुन कपूर कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिसमें इनको अपमानित होने की कोई भी आशंका हो। अपनी वाणी और स्वास्थ्य को लेकर इनको सचेत रहने की आवश्यकता है।
अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए, एस्ट्रोयोगी उम्मीद करता है कि आगामी समय इनके लिए काफी अच्छा रहेगा।