घर में सुबह झाड़ू न लगाए, हो सकते है बड़े नुकसान!

Wed, Mar 13, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Mar 13, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
घर में सुबह झाड़ू न लगाए, हो सकते है बड़े नुकसान!

Brahma Muhurat: शास्त्रों में ऐसे कई शुभ कार्य होते हैं जो हमें ब्रह्म मुहूर्त में करने चाहिए। योग, आध्यात्मिक गतिविधि, पढ़ाई और जरूरी अनुष्ठान आदि कार्य ब्रह्म मुहूर्त में करने चाहिए। इस समय ये कार्य करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शास्त्रों में बताया गया है कि इस समय दैवीय शक्ति ज्यादा प्रभावी होती हैं। साथ ही, ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हैं कुछ कार्य जो ब्रह्म मुहूर्त में नहीं करने चाहिए। ये कार्य करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। उन्हीं में से एक है सुबह झाड़ू न लगाना। क्योंकि इस समय लक्ष्मी घर में आती हैं। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाना अशुभ हो सकता है।

कब होता है ब्रह्म मुहूर्त?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले के समय को माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त को भगवान के समय के रूप में माना गया है। इस समय वातावरण शांत, आध्यत्मिक और शुद्ध ऊर्जा वाला होता है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस समय को स्वयं ब्रह्मा के नाम से जाना जाता है।

free consultation

ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू क्यों नहीं लगानी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाना अशुभ होता है। ब्रह्म मुहूर्त वह जरूरी समय होता है, जब घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में इस शुभ समय में झाड़ू प्रयोग करने के बाद भी कूड़ा घर से बाहर निकालते हैं अगर आप ऐसा करते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मकता में बदल सकती है। अगर मजबूरन कभी ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगानी भी पड़ जाए, तो हमेशा ध्यान रखें कि कचरा घर से बाहर कभी न फेंकें।

ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाने से क्या दुष्प्रभाव पड़ता है?

शास्त्रों की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त देवताओं का शुभ समय होता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर आप इस समय उठते हैं तो आप हमेशा सेहतमंद रहेंगे। इस समय उठने से आपका शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मान्यता के अनुसार, अगर इस समय आपके घर में कोई झाड़ू का इस्तेमाल करता है, तो घर में माता लक्ष्मी के आगमन में रुकावट पैदा हो सकती है। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।

  1. इस समय झाड़ू लगाने से घर में धन आने में रुकावट हो सकती है।

  2. अगर आप इस समय झाड़ू लगाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

यह भी पढ़ें: ये सात रत्न आपको दिला सकते है सुख-समृद्धि

आपको ब्रह्म मुहूर्त में कौन से कार्य करने चाहिए?

वैदिक शास्त्रों में, ब्रह्म मुहूर्त में करने वाले कार्यों के बारें में बताया गया है। ब्रह्म मुहूर्त में इन जरुरी कार्यों को करने से आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को और बेहतर कर सकते हैं।

  1. सुबह के इस खास समय में आपके मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा विकसित होती है। 

  2. ब्रह्म मुहूर्त में शरीर और मन दोनों की शुद्धि होती है और यह आपके मन के अंदर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। 

  3. इस समय कुछ जरूरी कार्यों को करने से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ध्यान, पूजा-पाठ और व्यायाम। 

  4. साथ ही ब्रह्म मुहूर्त में विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं। इस समय वातावरण भी शांत रहता है और मन भी शांत रहता है। साथ ही हमारा शरीर भी आराम कर दुबारा से ऊर्जावान हो जाता है।

धन से जुड़े किसी भी व्यक्तिगत सवाल के लिए अभी सम्पर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से।

article tag
Spirituality
Vedic astrology
article tag
Spirituality
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!