Budh Margi - बुध का कुंभ में मार्गी होना

Fri, Mar 06, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Mar 06, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Budh Margi - बुध का कुंभ में मार्गी होना

वाणी के कारक बुध इस माह के 10 तारीख यानि कि 10 मार्च 2020 को 09:16 मिनट पर मार्गी होकर गोचर कर कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं। जिसका सभी बरहों राशि पर कैसा असर पड़ेंगा। बुध को वैदिक ज्योतिष में बुद्धि का भी कारक कहा जाता है। जातक का विवेकवान होना बुध पर ही निर्भर करता है। ऐसे में बुध का महत्व काफी बढ़ जाता है। बुध का कुंभ में मार्गी होने के बारे में हम आगे लेख में अधिक जानकारी दे रहे हैं। जो आइये जानते हैं बुध का मार्गी होना आपके लिए कितना शुभ –

 

बुध के मार्गी होने पर 12 राशियों पर प्रभाव 


मेष राशि

बुध का कुंभ राशि में मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाएगा। क्योंकि बुध मेष से ग्यारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसके चलते धन लाभ के साथ ही परिवार में सुख शांति आने के साथ ही कुछ मांगलिक कार्यों का भी योग बन रहा है। व्यापार व करियर तथा विदेश संबंधित कार्यों में भी तेजी आएगी। सफलता आपके परिश्रम पर निर्भर करेगा।

 

बृषभ राशि

बुध का बृष से दशम भाव में बुध का मार्गी होना जातकों के लिए करियर में अच्छा ग्रोथ का संकेत दे रहा है। इसके साथ ही जो जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे उन्हें भी इससे राहत मिलता दिखायी देगा। सूर्य बुध का एक साथ भाग्य स्थान में योग बनाना भाग्य को प्रबल बनाने वाला योग बना रहा है। जिससे आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा।

 

मिथुन राशि

आपकी कुंडली में बुध का नौवें भाव में मार्गी होना आप मिथुन जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। क्योंकि बुध राशि का स्वामी होकर भाग्य स्थान में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहा है। जो मिथुन राशि के जातकों के लिए अतिशुभ फल देने वाला है।

 

यह जानकारी सामान्य ज्योतिषिय आकलन पर आधारित है। अपनी कुंडली के हिसाब से बुध का कुंभ राशि में मार्गी होना आपके लिए कितना शुभ होना इसके बारे में आप परामर्श लें सकते हैं। ज्योतिषाचार्य से अभी बात करने के लिए यहां क्लिक करें।


कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध उनकी कुंडली में आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। जो सेहत से संबंधित मामलों में अच्छा लाभ नहीं देने वाले हैं। ऐसे में आपको अपने सेहत का बखूबी ध्यान देना होगा। सूर्य के साथ बुध गोचर में एक साथ कुंभ राशि में बैठने के कारण कर्क राशि के जातकों के लिए भी करियर, संपत्ति, व धन लाभ का योग बना रहा है।

 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का सातवें भाव में मार्गी होना व्यापार, परिवार व संबंधों के लिए शुभ रहेगा। सूर्य के साथ बुध का भाग्य स्थान में सिंह राशि में बैठना सिंह जातकों को ऊर्जावान बनाने के साथ ही इनके आत्मबल में भी वृद्धि करने का कार्य करेगा। जिससे ये हर कार्य को करने के लिए तैयार रहेगे।

 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध छठें घर में मार्गी हो रहे हैं। आपके लिए शुभ है। आपके व्यापार व विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक दिखायी दे रही है। बुध का सूर्य के साथ गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए अति शुभ फल देने वाला होगा।

 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होकर पांचवें भाव में आना अच्छे परिणाम देने वाला है। जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही है। उनके लिए इस समय कुछ मौके बन सकते हैं। साथी के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। विवाहित जातकों के लिए भी समय ठीक रहने वाला है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक जातकों की कुंडली में बुध का मार्गी अवस्था में चौथे भाव में आना सुख में वृद्धि के साथ ही मान सम्मान दिलाने का कार्य करेगा। करियर में भी आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। बुध का गोचर में सूर्य के साथ आदित्य योग बनाना इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ संकेत दे रहा है।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में बुध का मार्गी होना, इनके लिए परिश्रम के बाद सफलता दिलाने कार्य करेगा। सेहत में भी उतार – चढ़ाव रहने की संभावनाएं दिखायी दे रही हैं किंतु बुध सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होने से योगकारी भी बना रहा है। जो जातकों को परेशानियों से निकलने में मदद करेगा।

 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का दूसरे भाव में मार्गी होना इनके धन में वृद्धि होने का संकेत दे रहा है। इसके साथ ही जातकों का रूका हुआ काम भी होने की संभावना दिखायी दे रही है। फंसा हुआ धन भी मिल रहा है। इसके साथ ही पुराना कोट कचेहरी संबंधी विवाद का भी हल होने का संकेत मिल रहा है।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का अपने ही घर में मार्गी अवस्था में आना कुंभ राशि के जातको के लिए अतिशुभ रहने वाला है। आपके बिगड़ते काम बन सकते हैं। संपत्ति में भी वृद्धि होगी। सेहत को लेकर आपकी चिंताएं समाप्त होने की भी संभावना दिखायी दे रही है। बुध सूर्य का आपके राशि में बुधादित्य योग बनाना, आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर में अपने से बारहवा होना, धन का दुरूपयोग करवाने वाला बन जाता है। इसके साथ ही जातक अपने कार्यों में स्थिर नहीं रहेगा। जिसके चलते कार्य को कुशलता से करने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परंतु बुध सूर्य का गोचर में योग आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला बन जाता है। ऐसे में आपको सफलता मिल सकती है।

 

यह भी पढ़े 

मीन संक्रांति - सूर्य का मीन राशि में परिवर्तन जानें अपना राशिफल? 


 

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!