Guru Gobind Singh Jayanti Wishes: दसवें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन वीरता, धर्म–रक्षा और मानवता की सेवा का अद्भुत संदेश देता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देकर उनके उपदेशों का स्मरण करते हैं और सत्य, निडरता तथा करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जयंती विशेज के माध्यम से हम गुरु जी की दिव्य शिक्षाओं को साझा करते हैं और समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। यह दिन हर दिल में नई रोशनी और प्रेरणा जगाने का अवसर होता है।
1. गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदा बना रहे।
गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. धर्म, वीरता और त्याग के प्रतीक — दसम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाई।
3. राज करेगा खालसा, बाकी रहे न कोए। वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं।
4. खालसा मेरा रूप है खास, खालसे में ही मेरा निवास। गुरु गोविंद सिंह जी को कोटि-कोटि नमन।
5. धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा मिले, सत्य का प्रकाश हमेशा साथ रहे। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई।
6. सवा लाख से एक लड़ाऊं,
चिड़ियों से बाज लड़ाऊं —
तभी गोबिंद सिंह नाम कहाऊं।
जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. गुरु जी की शिक्षाएँ आपको साहस, सत्य और सेवा की राह दिखाएँ। गुरुपर्व की शुभकामनाएं।
8. गुरु साहिब का प्रकाश आपके जीवन से अंधकार मिटाए, सुख–शांति का मार्ग दिखाए। जयंती मुबारक।
9. सिख धर्म के दसवें गुरु, अधम्य वीरता के प्रतीक — गुरु गोबिंद सिंह जी को कोटि-कोटि प्रणाम। प्रकाश पर्व की लख-लख वधाइयाँ।
10. आपके जीवन में साहस भी हो, करुणा भी हो, और गुरु साहिब का साथ हमेशा बना रहे। जयंती की शुभकामनाएं।
11. गुरु जी की कृपा से आपके जीवन में शांति, साहस और सफलता आए।
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती।
12.आइए गुरु जी के जीवन से प्रेरणा लेकर
साहस और सेवा का संकल्प लें।
Happy Guru Gobind Singh Jayanti.
13.गुरु साहिब की रौशनी आपके मार्ग को प्रकाशित करे।
गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
14. गुरु जी की राह पर चलना ही सबसे बड़ी भक्ति है।
Happy Guru Gobind Singh Jayanti.
15. "सबसे बड़ा सुख और शांति तब मिलती है, जब मनुष्य अपने भीतर के स्वार्थ को मिटा दे।"
16. "अगर तुम ताकतवर हो, तो कमजोर पर अत्याचार मत करो।"
17. "ईश्वर एक है, रूप अनेक हैं। वही सृजनकर्ता है, वही करुणा का स्वरूप।"
18. "जो मुझे ईश्वर कहेगा, वह नरक का भागी बनेगा। मैं तो ईश्वर का सेवक हूँ — इसमें कोई संशय मत रखना।"
19. "सच्चा साधक वही है जो ईश्वर की मर्जी में ही प्रसन्न रहे।"
20. "जो मन से सेवा करता है, वही सच्चा भक्त है।"
21. "अहंकार मनुष्य और ईश्वर के बीच की सबसे बड़ी दीवार है। इसे तोड़ो।"
22. "ईश्वर स्वयं ही मार्ग दिखाता है और वही सब कर्म कराता है।"
23. "मैं इस धरती पर धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए जन्मा हूँ।"
24. "सत्य के मार्ग पर चलने वालों पर ईश्वर की असीम कृपा होती है।"
25. गुरु जी का हाथ आपके सिर पर रहो, घर में सुख–शांति और प्रेम बना रहे। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई।
26. प्रिय मित्र, गुरु साहिब की शिक्षाएँ
आपको साहस, दया और सच्चाई की राह दिखाएँ।
जयंती मुबारक।
27. गुरु जी की कृपा से आपका हर दिन मंगलमय हो।
प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
28. वाहे गुरु जी आपको और आपके परिवार को
सेहत, सुख और शांति प्रदान करें।
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती।
29. वाहे गुरु की कृपा हमेशा बनी रहे।
गुरु गोविंद सिंह जयंती मुबारक।
30. खालसा पंथ के संस्थापक गुरु साहिब को प्रणाम।
लख-लख बधाईयाँ।
31. गुरु जी का प्रकाश आपके जीवन को रोशन करे।
जयंती मुबारक।
32. गुरु की कृपा, साहस की शक्ति।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि साहस, सत्य और सेवा जैसे मूल्यों को फिर से याद करने का अवसर है। उनकी शिक्षाएँ हमें यह समझाती हैं कि जीवन में शक्ति केवल बाहरी नहीं, बल्कि भीतर की दृढ़ता और करुणा से आती है।
जब आप अपने प्रियजनों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती विशेज भेजते हैं, तो आप सिर्फ एक शुभकामना नहीं, बल्कि प्रेरणा, सकारात्मकता और उम्मीद का संदेश साझा करते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि गुरु साहिब के मार्ग पर चलकर ही जीवन में असली सफलता और शांति प्राप्त होती है। आशा है कि यह पवित्र अवसर आपके जीवन में नई रोशनी, साहस और दिव्यता लेकर आए।