11 सितंबर को गरु बृहस्पति हो रहे हैं मार्गी, जानें आपके लिए शुभ या अशुभ?

Wed, Sep 09, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Sep 09, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
11 सितंबर को गरु बृहस्पति हो रहे हैं मार्गी, जानें आपके लिए शुभ या अशुभ?

14 मई 2020 से वर्तमान तक गुरू बृहस्पति वृश्चिक राशि में वक्र अवस्था में विद्धमान हैं। ज्योतिषाचार्यों की माने तो बृहस्पति का वक्र होना हमारे निर्णय लेने की क्षमता के साथ – साथ बुजूर्ग अथवा वरिष्ठ सहकर्मियों व सहयोगियों के सहयोग व समर्थन को प्रभावित कर सकता है और इस बीच यह किया भी होगा। परंतु अब आप अपने इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि 11 सितंबर 2020 को गुरू मार्गी हो रहे हैं यानी की अब ज्ञान व धन के कारक ग्रह सीधी व सही दिशा में चलने जा रहे हैं। ऐसे में गुरू का मार्गी होना किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है? इस पर एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर का क्या कहना है आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं बृहस्पति का मार्गी होना आपकी राशिनुसार आपको कैसे प्रभावित करेंगे।

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए 11 सितंबर को गुरू का मार्गी होना उनके जीवन के कई पहलुओं पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है इसका संकेत स्पष्ट मिल रहा है। धन संचय होगा परंतु इसके साथ ही धन व्यय भी होगा। बात परिवार की करें तो परिवार के लिए गुरू का मार्गी होना अच्छा है। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परंतु मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। धन निवेश के लिए भी गुरू का मार्गी होना ठीक है।

 

बृषभ राशि

इनके लिए गुरू का मार्गी होना बहुत ही शुभ रहने वाला है। जातकों को व्यापार के लेकर करियर में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से समर्थन मिलेगा। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो अधिक लाभ होगा। इसके साथ ही नया व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है।

 

मिथुन राशि

मिथुन जातकों के लिए गुरू बृहस्पति का मार्गी होना केवल एक पहलू पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है जो है स्वास्थ्य। इसमें भी आप सावधानी बरते तो इस परेशानी से आप बच सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्यापार व कार्य करने वाले लोगों की समस्याएं समाप्त होंगे। इसके साथ ही विदेश जाने के योग बनेंगे और ससुराल पक्ष से विवाद भी खत्म हो सकता है। लेकिन इसके लिए अपने स्वभाव में आपको बदलाव करने की जरूरत है।

 

कर्क राशि

गुरू का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही सेहत में भी सुधार होगा। आप अपने अंदर एक अगल ऊर्जा की अनूभूती करेंगे। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही सम्मान में बढ़ोतरी होगी और भाग्य का साथ मिलेगा।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरू का मार्गी होना अधिक फलदायी नहीं है लेकिन अपने सूझबूझ से जातक इसे अपने पक्ष में कर सकते हैं। धन निवेश करने समय सतर्क रहें। इसके साथ ही आपको आपका रूका हुआ धन प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरू का मार्गी होना कई पहलुओं के लिए सकारात्मक रहने वाला है। पिता समान व्यक्ति के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। इसके साथ ही धन लाभ के योग भी आपके लिए बनेंगे। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आपको गलत कार्यों को करने से बचना होगा। यात्रा से आपको लाभ हो सकता है।

 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गुरू का मार्गी होना लाभदायक होने वाला है। आपको अपने सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही करियर में भी आपके बढ़ोतरी होगी। जो विद्यार्थी शोध कार्य में लगे हैं उन्हें ग्रहों के योग का पूरा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं।

 

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरू का मार्गी होना इनके जीवन को सही दिशा देगा। आपके कई समस्याएं समाप्त होंगी। आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक विवाद से छुटकारा मिलेगा। साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। कार्य व व्यवसाय में लाभ होगा। संतान के सेहत में सुधार होगा।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना अधिक फलदायी नहीं होगा लेकिन आप इसे अपने पक्ष में कर सकते हैं। शत्रुओं पर दया न करें। धन लाभ हो सकता है लेकिन आपको इसके लिए परिश्रम करना होगा। इसके साथ ही आपको रूका हुआ धन भी मिल सकता है। 

 

मकर राशि

गुरू का मार्गी होना मकर जातकों के परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। इसके साथ ही यदि संपत्ती का बटवारा होने वाला है तो आपको इसमें अपने परिवार के सदस्यों से नोक झोंक हो सकती है। परंतु कार्य व व्यापार की बात करें तो गुरू का मार्गी होना आपके लिए इस पक्ष के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी पदोन्ती हो सकती है। साथ ही धन लाभ भी होगा। बस आप अपने सेहत का ख्याल रखें।

 

कुंभ राशि

इनके लिए गुरू का मार्गी होना काफी लाभदायक रहेगा। विरोधी शांत होंगे। धन व प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। परिवार में चल रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही आप संपत्ती खरीदने पर विचार कर सकते हैं। कर्ज से भी छुटकारा मिलने का संकेत मिल रहा है। 

 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए गुरू का मार्गी होना शुभ संकेत दे रहा है। इस समय आप किसी के प्रेम पास में बध सकते हैं। आपका रूका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। परंतु आप मिला धन किसी धार्मिक कार्य में खर्च भी कर सकते हैं। धन निवेश के लिए समय सही है। 

 

यह आकलन सामान्य ज्योतिषीय गणना के आधार पर किया गया है। कुंडली के अनुसार आपके राशि पर गुरू मार्गी का कैसा असर पड़ेगा। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर से बात कर सकते हैं। अभी बात करने के लिए यहां क्लिक करें।

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!