Happy Holi Wishes 2024: अपने खास लोगों को भेजें होली की सुंदर शुभकामनाएं।

Fri, Mar 01, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Mar 01, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Happy Holi Wishes 2024: अपने खास लोगों को भेजें होली की सुंदर शुभकामनाएं।

रंग बरसे... भीगे चुनरवाली रंग बरसे...होली है ये गीत एहसास दिलाता है कि होली का त्योहार नजदीक है और चारों तरफ बसंत की बयार है। हर कोई रंग से सराबोर होने को तैयार है। इस बार रंगों का त्योहार होली (holi) 25 मार्च को मनाया जाएगा। 24 मार्च 2024 को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी। होली के पर्व में घरों में चिप्स, पापड़ और गुजिया जैसे कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। वहीं चारों ओर रंगों का बाजार और पिचकारियों की धूम मची रहती है। होली का त्योहार बुरा न मानने वाला पर्व है, कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन को भी रंग लगाना चाहिए और शुभकामनाएं (holi wishes) देनी चाहिए। 

होलिका दहन और होली शुभ सन्देश 

जहां पहले जमाने में लोग घरों-घरों जाकर अपने परिजनो और दोस्तों यारों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं (happy holi wishes) देते थे वहीं आजकल लोगों के पास समय न होने की वजह से लोग डिजीटल माध्यम से त्योहारों की शुभकामनाएं देने लगे हैं। डिजीटल युग वन क्लिक का जमाना है जहां पर लोग व्हाट्सएप, सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल करते हैं और अपनों को होली के संदेश (holi sms) भेजते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए होली 2024 के अवसर पर नये बधाई संदेश (holi message), होली कोट्स (holi quotes) और स्टेट्स लेकर प्रस्तुत हुए हैं, जो आपकी होली को और रंगीन बना देंगे। 

होली के शुभकामना संदेश (Happy Holi Messages in Hindi)  इस प्रकार हैं: 

1.

खुशियों के साथ हम अपनों को रंग लगाते हैं

इस होली पर चलो हम प्यार बरसाते हैं

लाल पीला और सभी रंग लेकर......

हम अपनों के साथ चलो होली मनाते हैं।

2.

प्यार के रंग से भरी पिचकारी

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली

मुबारक हो आपको होली 

3.

चंदन की खुशबू रेशम का हार

फागुन की फुहार गुलाल की बहार

पूरी हो दिल की उम्मीदें मिलें अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको ये रंगों का त्योहार

4.

रंगों का त्योहार है होली 

थोड़ी खुशी आप भी मना लेना

माना कि थोड़ा दुर हैं हम आपसे

जरा गुलाल हमारी तरफ से भी लगा लेना

हैप्पी होली 

5.

खा के गुजिया पी के भांग

लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग 

बजा के ढोलक और मृदंग

खेलें होली हम तेरे संग

होली 2024 पर बन रहा महायोग जानें राशिनुसार किस रंग से खेलें होली 

 

6.

कदम कदम पर खुशियां रहें

गम से कभी ना हो आपका सामना 

जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों आपको

मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामना

7.

फ़ागुन का महीना, वो मस्ती के गीत

रंगों का मेल वो नटखट सा खेल

दिल से निकलती हैं ये प्यारी सी बोली

मुबारक हो आपको ये रंग भरी होली

8.

रंगों की ना होती कोई जात

वो जो बस लाते हैं खुशियों की सौगात

हाथ से हाथ मिलाते चलो 

होली है होली का रंग लगाते चलो

9.

बदरी छाई है फागुन की

फिर हुड़दंग मचाएंगे एक रंग में सबको रंगकर

फिर से होली मनाएंगे.....हैप्पी होली 2023

 

10.

ऐसे मनाना होली का त्योहार

पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार

ये है मौका अपनों को गले लगाने का

तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार

होली की हार्दिक शुभकामनाएं 

 

11.

चलो इस बार होली कुछ इस तरह मनाते हैं

जो रूठ गए हैं उन्हें गले लगाते हैं 

चलो भूल जाओ पुरानी यादों को 

दिलों का मैल मिटाकर एक-दूजे को गले लगाते हैं

 

12.

मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के 

हमसे तुम कुछ मांगने आओ बहाने फाग के

(मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी) 

 

13.

होली जो स्वतंत्रता की आन बन जाए

होली जो गणतंत्र की शान बन जाए

भरो पिचकारी में पानी ऐसा तीन रंगों का 

जो कपड़ों पर पड़े तो हिंदुस्तान बन जाए

 

14.

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार

वृंदावन की सुंगध, बरसाने की फुहार

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार

 

15.

फागुन ने रंगों की पोटली है खोली

खुशियों से भर जाए आपकी झोली

मुबारक हो आपको कलरफुल होली

 

16.

हवाओं के साथ अरमान भेजा है

नेटवर्क के जरिए पैगाम भेजा है

वो हम है जिसने सबसे पहले 

आपको होली पर राम-राम भेजा है

 

17.

सारे शिकवे गिले भूल जाएंगे हम

इस तरह आज होली मनाएंगे हम

प्यार के रंग में बस नहाएंगे हम

और आपको इसमें भिगाएंगे हम

 

18.

ये रंगों का त्योहार आया

साथ अपने खुशियां लाया

हमसे पहले कोई रंग न दे आपको

इसलिए शुभकामनों का रंग 

सबसे पहले हमने भिजवाया 

 

19.

खुशियां का ओवरफ्लो

मस्ती कभी न हो लो

तुम्हारी होली हो एकदम नंबर वन

और तुम करो लॉट ऑफ फन

हैप्पी होली 2023

 

20.सोचा किसी अपने से बात करें

अपने किसी खास को याद करें

किया जो फैसला होली की शुभकामनाएं देने का

दिल ने कहा क्यों न आप से ही शुरूआत करें

सभी पाठकों एवं दर्शकों को एस्ट्रोयोगी परिवार की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं 

article tag
Holi
Festival
article tag
Holi
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!