Tulsi Pujan Diwas 2025: ऐसी शुभकामनाएँ जो हर दिल को खुशियों से भर दे।

Mon, Dec 22, 2025
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Dec 22, 2025
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Tulsi Pujan Diwas 2025: ऐसी शुभकामनाएँ जो हर दिल को खुशियों से भर दे।

Happy Tulsi Pujan Diwas: घरों में तुलसी का पौधा रखना एक बहुत पुरानी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि यह सिर्फ हरियाली नहीं बढ़ाता बल्कि घर-परिवार में सकारात्मकता लेकर आता है। जहां भी यह पौधा होता है वहां सुख, शांति और समृद्धि अपने आप आकर्षित होती है। इस सोच को हर घर तक पहुंचाने के लिए हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जाता है, साथ ही हिन्दू परिवारों में तुलसी पूजन भी किया जाता है। यह प्रकृति के प्रति अपना आभार प्रकट करने का अच्छा अवसर होता है। इस दिन लोग तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाते हैं। साथ ही सच्चे मन से भगवान विष्णु और श्री कृष्ण को याद करते हैं। तुलसी पूजन को करने के पीछे केवल धार्मिक कारण नहीं होते हैं। यह आपको एक ऐसे पौधे के महत्व को समझाता है जो आपके जीवन में शुद्ध हवा और मानसिक शांति लेकर आता है।

इसलिए इस दिन को खास बनाने और सकारात्मकता फ़ैलाने के लिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजना भी जरूरी होता है। अगर आप भी अपने लोगों को तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ स्पेशल मेसेज दिए गए हैं। 

अपने लव्ड वन्स को भेजें ऐसा गिफ्ट जो दिल और एनर्जी दोनों को छू जाए. एस्ट्रोयोगी मॉल के एस्ट्रोलॉजी गिफ्ट्स देखें और अभी भेजें.

हैप्पी तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं (Happy Tulsi Pujan Diwas Wishes)

तुलसी पूजन दिवस पर भेजी गई शुभकामनाएँ सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद का एहसास होती हैं। इन संदेशों के जरिए हम अपने प्रिय लोगों तक भक्ति, सुकून और अच्छे विचार पहुँचाते हैं। तो देर न करें और अभी भेजें तुलसी पूजन की शुभकामनाएं।

  • भारत संतों का देश है, 
    भगवान विष्णु की प्रिय “तुलसी माता” का पुजन कर, 
    आज के दिन को “तुलसी पुजन दिवस” के रूप में मनाए, 
    जिससे घर में, सुख, शान्ति, समृद्धि एवं सात्विकता बढे, बच्चे बुद्धिमान बनें। 
    तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।

  • तुलसी एक औरत थी,
    पतिव्रता नारी की मूरत थी,
    तप का था उसे इतना ज्ञान,
    भगवान को देना पड़ा वरदान,
    घर -घर पूजी जाती है,
    बिन तुलसी ना कोई पूजा होती है।
    तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।

  • हर घर के आंगन में तुलसी,
    तुलसी बड़ी महान है,
    जिस घर में होती है तुलसी,
    वो घर स्वर्ग सामान है।
    तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।

  • सुख और संपदा का आगमन होगा
    जिस घर में तुलसी का पौधा होगा
    तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।

  • हरि को तुम अति प्यारी,
    श्याम वर्ण सुकुमारी,
    प्रेम अजब है उनका,
    तुमसे कैसा नाता,
    हमारी विपद हरो तुम,
    कृपा करो माता।

  • घर के आंगन में तुलसी 
    तुलसी बड़ी महान है 
    जिस घर में ये तुलसी रहती वो घर स्वर्ग सामान है
    तुलसी पूजन की शुभकामना!

  • तुलसी का पौधा आज के दिन हर घर में लगाएं,
    जिस घर के आंगन में हो तुलसी वो घर स्वर्ग के समान होता है,
    तुलसी पूजन दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

तुलसी दिवस पर अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं (Tulsi Pujan Diwas Wishes For Health)

  • तुलसी माता आपका जीवन मजबूत सेहत और साफ विचारों से भर दें।

  • इस दिन तुलसी का हर पत्ता आपके लिए सुरक्षा, हिम्मत और नई ऊर्जा लेकर आए।

  • तुलसी पूजन दिवस आपके जीवन में मानसिक शांति, आध्यात्मिक विकास और सफलता के नए रास्ते खोले।

  • यह पवित्र पौधा आपके घर से परेशानियाँ दूर करे और समृद्धि को आमंत्रित करे।

तुलसी पूजन दिवस पर परिवार के लिए शुभकामनाएं (Tulsi Pujan Diwas Wishes For Family)

  • तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपके घर को सुरक्षा और सकारात्मकता से भर दें।

  • इस खास दिन परिवार के हर सदस्य के जीवन में सेहत, आपसी प्यार और खुशहाली बनी रहे।

  • जहाँ तुलसी माता रहती हैं, वहाँ शांति और समृद्धि अपना रास्ता खुद बना लेती है। आपके घर में भी यही आशीर्वाद बरसे।

  • आप और आपके प्रियजनों को इस पवित्र दिवस की बधाई। आपका घर हमेशा प्रेम और सम्मान से भरा रहे।

चाहे आप सुबह तुलसी के पास दिया जलाएँ, प्रार्थना करें या सिर्फ एक शुभकामना संदेश भेजें, उद्देश्य एक ही है। अपने और अपने प्रिय लोगों के जीवन में अच्छाई फैलाना। तुलसी का यह छोटा सा पौधा हमें सिखाता है कि शांति और पवित्रता हमेशा छोटे कदमों से ही शुरू होती है।

आपको और आपके परिवार को तुलसी पूजन दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

अगर आप अपने भविष्य, कुंडली या जीवन की चुनौतियों के लिए सही दिशा चाहते हैं, तो अभी एस्ट्रोयोगी के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें। सटीक मार्गदर्शन पाएं और अपने फैसलों में स्पष्टता लाएं।

article tag
Festival
article tag
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!