Valentine’s Day Wishes & Shayari in Hindi 2026: पार्टनर के लिए दिल छू लेने वाले संदेश!

Wed, Feb 04, 2026
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Feb 04, 2026
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Valentine’s Day Wishes & Shayari in Hindi 2026: पार्टनर के लिए दिल छू लेने वाले संदेश!

Happy Valentine's Day Wishes: वैसे तो दिल की बात कहने का कोई राइट टाइम नहीं होता, लेकिन अगर वैलेंटाइन डे पर ये बातें कही जाएं तो वो और भी खास बन जाती हैं। प्यार, अपनापन और साथ होने का एहसास खुद-ब-खुद शब्दों में दिखाई देता है। इस दिन पर कोई अपने पार्टनर को एक छोटा-सा मैसेज भेजकर खुश कर देता है, तो कोई शायरी भेजकर अपने जज़्बात बयां करता है। साल 2026 का वैलेंटाइन डे भी अपने साथ वही खूबसूरत मौका लेकर आया है। जब आप अपने प्यार को स्पेशल फील करवा सकते हैं। एक प्यारी सी शुभकामना या शायरी किसी के पूरे दिन को यादगार बना सकती है, इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे ही खास वैलेंटाइन संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने पार्टनर, दोस्त या स्पेशल इंसान के साथ शेयर कर सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं खूबसूरत हैप्पी वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।

वैलेंटाइन डे की प्यारी शुभकामनाएं (Happy Valentine's Day Wishes) 

  • आपको वैलेंटाइन डे मुबारक हो।
    आपकी ज़िंदगी प्यार और खुशियों से भरी रहे।

  • मेरे वैलेंटाइन,
    आप मेरी सांसों में बसे हो।
    आपके साथ हर दिन सुहाना लगता है।

  • ये दिन भले साल में एक बार आता हो,
    पर मैं हर दिन, हर पल आपसे मोहब्बत करता हूं।

  • मेरी ज़िंदगी के सबसे खास इंसान को
    हैप्पी वैलेंटाइन डे! 

  • तुम मेरे जीवन की वह खुशी हो,
    जिसे शब्दों में समझाना मुश्किल है।
    वैलेंटाइन डे की ढेर सारी शुभकामनाएँ 

  • प्रेम कोई खास दिन नहीं देखता,
    फिर भी आज तुम्हें धन्यवाद कहना अच्छा लग रहा है। 

  • तुम्हारा साथ मेरे लिए
    सबसे सुंदर उपहार है।
    हैप्पी वैलेंटाइन डे 

  • प्रेम का अर्थ बहुत बड़ा नहीं,
    बस तुम्हारा मेरे साथ होना ही काफी है। 

  • तुम हो तो हर दिन
    अपने आप खास बन जाता है।
    वैलेंटाइन डे मुबारक हो 

  • प्रेम दिखावे में नहीं,
    छोटी-छोटी बातों में बसता है
    और तुम वही हो। 

  • आज वैलेंटाइन डे है,
    इसलिए नहीं कि याद दिलाया गया,
    बल्कि इसलिए कि तुम याद हो। 

  • जीवन की भागदौड़ में
    तुम्हारा हाथ थाम लेना
    सबसे सुकून भरा एहसास है। 

  • प्रेम शब्दों से नहीं,
    दिल की सच्चाई से पहचाना जाता है
    और तुम वही सच्चाई हो।

  • इस वैलेंटाइन
    बस एक ही कामना है
    तुम्हारा साथ हमेशा बना रहे। 

पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं (Happy Valentine's Day Wishes For Partner)

  • जब से तुम ज़िंदगी में आए हो,
    हर दिन वैलेंटाइन डे जैसा लगता है।

  • मेरा दिल तुम्हारे पास है
    और हमेशा तुम्हारे पास रहेगा।

  • तुम मेरी सबसे खूबसूरत हकीकत हो,
    तुमसे बेहतर कुछ भी नहीं।

  • तुम्हारे बिना दुनिया अधूरी है,
    तुम्हारे साथ सब कुछ पूरा है।

  • तुम मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हो।
    हैप्पी वैलेंटाइन डे!

  • तुमसे प्रेम होना मेरे जीवन की
    सबसे सुंदर अनुभूति है।
    वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएँ 

  • तुम्हारी एक मुस्कान
    मेरे पूरे दिन को खास बना देती है।
    हैप्पी वैलेंटाइन डे 

  • प्रेम का मतलब सिर्फ साथ होना नहीं,
    बल्कि एक-दूसरे को समझना भी है—
    और तुम मुझे समझते हो 

  • आज का दिन बस एक बहाना है,
    वरना मेरा दिल तो रोज़ तुम्हारा ही है।

रोमांटिक शायरी (Romantic Happy Valentine's Day Shayari)

  • यह ज़िंदगी चल तो रही थी,
    पर तेरे आने से मैंने जीना शुरू कर दिया।
    तेरे ख्वाबों के साथ ही हमने
    ज़िंदगी को सच में जीना शुरू किया।

  • न आंखों को जब तेरा दीदार हो जाता है,
    दिन कोई भी हो लेकिन त्योहार हो जाता है।

  • तेरे बिना अधूरी सी लगती है ज़िंदगी,
    तू पास हो तो पूरी लगती है ज़िंदगी।
    तेरी हँसी में बसी हैं मेरी खुशियां,
    तेरे बिना उदास सी लगती है ज़िंदगी।

  • हर लम्हा तुम्हारे साथ खास लगता है,
    तुम्हारे बिना सब अधूरा सा लगता है।
    तुम ही मेरी दुनिया, तुम ही मेरा जहां,
    तुम संग हर दिन वैलेंटाइन डे लगता है।

  • कुछ बीते पल की यादें सजाए रखना,
    कुछ आने वाले पलों से आस लगाए रखना।
    पल तो आते-जाते रहेंगे,
    बस चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना।

  • कलम भी हमारे पास है,
    लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,
    ये दिल तो पहले ही आपके पास है।

  • कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
    कुछ बोलूं तो तेरा ही नाम आता है।

गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन डे शायरी (Happy Valentine's Day Shayari For Girlfriend)

  • आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते,
    होंठों से कुछ कह नहीं सकते।
    कैसे बताएं दिल का हाल,
    तुम्हारे बिना रह नहीं सकते।

  • हमारे दिल से दिल मिलाकर तो देखो,
    सारी खुशियां तुम्हारे दामन में रख देंगे।

  • यादों की बरसात लिए,
    दुआओं की सौगात लिए,
    फूलों के कागज पर बस तीन लफ्ज़ –
    आई लव यू।

  • आज मैं ये इज़हार करता हूं,
    जान भी तुझ पर निसार करता हूं,
    मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूं।

  • मेरे चेहरे की हंसी हो तुम,
    मेरे दिल की हर खुशी हो तुम।
    जिस दिल के लिए धड़कन चलती है,
    वो मेरी जान हो तुम।

  • प्यार शब्दों का मोहताज नहीं होता,
    दिल में हर राज नहीं होता।
    फिर क्यों सिर्फ वैलेंटाइन डे का इंतज़ार,
    क्या हर दिन प्यार का हकदार नहीं होता?

बॉयफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन डे शायरी (Happy Valentine's Day Shayari For Boyfriend) 

  • अब सुबह-शाम रहता है बस तुम्हारा ख्याल,
    दुआओं की तरह मिला है तुम्हारा साथ।
    अब न कोई शिकवा, न शिकायत खुदा से,
    तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया है दामन।

  • आपके आने से ज़िंदगी कितनी खूबसूरत हो गई,
    दिल में बसाई है सिर्फ आपकी सूरत।

  • करनी है खुदा से एक गुज़ारिश,
    तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी न मिले।
    हर जनम में साथी हो तुम जैसे,
    या फिर ज़िंदगी ही न मिले।

  • अरमान कितने भी हों, आरज़ू तुम ही हो,
    गुस्सा कितना भी हो, प्यार तुम ही हो।

  • तेरी मोहब्बत का रंग ऐसा चढ़ा है,
    दिल से उतरने का नाम ही नहीं लेता।

सोशल मीडिया के लिए शायरी (Happy Valentine's Day Shayari For Social Media)

  • वो पूछते हैं, क्या हुआ है तुम्हें,
    अब उन्हें कैसे बताएं,
    उन्हीं से मोहब्बत हो गई है।

  • मेरी एक तमन्ना थी जो हसरत बन गई,
    दोस्ती थी कभी, अब मोहब्बत बन गई।

  • हाल कुछ ऐसा है अपना,
    लगता है जैसे कोई सपना।
    था मैं तनहा इस सफर में,
    तुम मिले तो कोई अपना बन गया।

क्या आपको मिलेगा इस वैलेंटाइन दे पर अपना सोलमेट या करना पड़ेगा अभी और इंतजार? अभी जानें एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से.

article tag
Love
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!