
Holi 2025: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से भी इसको बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2025 में होली का पर्व 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन 13 मार्च यानि गुरूवार को और रंगों वाली होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। होली 2025 (Holi 2025) के विशेष अवसर आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं, जिनसे आपके जीवन सुख-समृद्धि और धन का आगमन हो सकता है। यह उपाय आपके जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाओं को समाप्त कर सकते हैं और सकारात्मकता लेकर आ सकते हैं। होलिका दहन की अग्नि को बाधाओं और दरिद्रता को दूर करने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। इसलिए होली की रात को तंत्र साधना के लिए भी शुभ माना जाता है। अगर आप जल्द से जल्द सुख-समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो इस होली 2025 (Holi 2025) पर आपको कुछ विशेष उपायों का पालन जरूर करना चाहिए। इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपका जीवन बाधा मुक्त हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं होली दहन के उपाय के बारे में।
इस पावन अवसर पर धन-समृद्धि और सफलता के लिए नीचे बताए गए पांच उपाय अपनाएं और अपने जीवन में माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें। जानें होली पर धन प्राप्ति के उपाय
1. बांस का पौधा लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली के दिन घर में बांस का पौधा लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। खासतौर पर यदि इस पौधे में सात या ग्यारह डंडियां हों, तो यह घर के सदस्यों के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है। बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और आर्थिक उन्नति में सहायक होता है। इसे पूर्व दिशा या घर के लिविंग एरिया में रखना विशेष फलदायी माना जाता है।
2. भगवान कृष्ण और राधा रानी की तस्वीर लगाएं
होली के दिन राधा-कृष्ण की तस्वीर को घर में स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह उपाय घर में धन, सुख और सौभाग्य को आकर्षित करता है। इसे अपने पूजा स्थल या बेडरूम में लगाया जा सकता है। होली के दिन सबसे पहले इस तस्वीर को गुलाल और पुष्प अर्पित करें। इसके बाद इसे शुभ मुहूर्त में अपने घर में स्थापित करें। ध्यान रखें कि यह तस्वीर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाई जाए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे।
3. घर में श्री यंत्र स्थापित करें
माँ लक्ष्मी को श्री यंत्र अत्यंत प्रिय होता है। यह यंत्र जिस घर, दुकान या व्यापारिक स्थल पर स्थापित होता है, वहाँ धन की वृद्धि होती है। यदि होली के दिन श्री यंत्र को विधिपूर्वक स्थापित किया जाए, तो यह आर्थिक बाधाओं को दूर करता है और धन-संपत्ति में वृद्धि करता है। होली की रात श्री यंत्र को गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद लाल कपड़े पर स्थापित कर हल्दी, कुमकुम और चावल अर्पित करें। यदि इसे दुकान, फैक्ट्री या तिजोरी में रखा जाए, तो आर्थिक लाभ जल्दी मिलने लगता है।
Holi 2025 tithi: तिथि, शुभ मुहूर्त, परंपराएं और खास उपाय
4. पीपल के पेड़ की पूजा करें
होली की रात को तंत्र-सिद्धि की रात माना जाता है। इस रात किए गए उपाय तुरंत प्रभाव देते हैं। अगर आपको धन की तंगी या आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, तो होली की रात पीपल के पेड़ की पूजा करें। होलिका दहन की रात पीपल के वृक्ष के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद सात बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। इस दौरान माँ लक्ष्मी और विष्णु जी का ध्यान करें। यह उपाय करने से घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक संकट समाप्त होते हैं।
5. गोमती चक्र का उपयोग करें
यदि कोई व्यक्ति आपका पैसा लेकर लौटा नहीं रहा है या आर्थिक नुकसान हो रहा है, तो होली की रात एक विशेष उपाय करें। यह उपाय आपके अटके धन को वापस लाने में मदद करेगा। होलिका दहन के समय किसी चौराहे पर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके एक छोटा गड्ढा खोदें। उसमें तीन गोमती चक्र रखें और जिस व्यक्ति ने पैसा लिया है, उसका नाम लें। इसके बाद गड्ढे को मिट्टी से भर दें और बिना पीछे मुड़े घर लौट आएं। जल्द ही आपको अपने धन की वापसी के संकेत मिलने लगेंगे।
6. होलिका दहन की राख को घर लेकर आएं
होली दहन के अगले दिन होलिका की राख को घर लाना और उसे एक विशेष तरीके से उपयोग करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है। मान्यता है कि यह उपाय जीवन से नकारात्मकता को दूर कर समृद्धि लाता है। होलिका दहन के बाद राख लेकर उसमें थोड़ा सा सरसों और काला नमक मिलाएं। इसे किसी छोटे डिब्बे में भरकर घर के पवित्र स्थान पर रखें। यह उपाय घर में दरिद्रता को समाप्त करता है और आर्थिक उन्नति का मार्ग खोलता है।
यदि इन उपायों को सही विधि से किया जाए, तो जीवन में धन-संपत्ति, सौभाग्य और खुशहाली का संचार होता है। इस बार होली पर इन उपायों को अपनाकर माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें और अपने जीवन को खुशहाल बनाएं।
अगर आप होली पर किए जाने वाले इन विशेष उपायों को लेकर अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या अपने जीवन में धन-संपत्ति और समृद्धि बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत ज्योतिषीय सलाह लेना चाहते हैं, तो एस्ट्रोयोगी के अनुभवी ज्योतिषियों से संपर्क करें। आपके लिए पहली कॉल या चैट बिलकुल मुफ्त है।