वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 2

Tue, Feb 02, 2010
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Feb 02, 2010
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति का भविष्य – भाग 2

राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल 

राजनीति एवं सामाजिक तौर पर वर्ष 2010 भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा  देवी पाटिल के लिए सुखद रहेगा। इस वर्ष उनका प्रभाव भी बढ़ेगा। पेट संबंधी  स्वास्थ्य समस्याएँ कुछ परेशानी पैदा कर सकती हैं। संतान के भी राजनीति में उभरने  के संकेत हैं।


प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह 

वर्ष 2010 मनमोहक प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जो के लिए अत्यन्त शुभ है। इस  वर्ष न केवल देश में बल्कि विदेश में भी उनकी प्रतिष्ठा अपने चरम पर रहेगी और वे  विश्व-राजनीति के एक सशक्त एवं बुद्धिमान नेता बनकर उभरेंगे। यह वर्ष श्री मनमोहन  सिंह के लिए सफलताओं से भरा होगा जिसका प्रभाव सारे देश पर पड़ेगा और भारत एक  शक्तिशाली एवं उन्नत देश बन कर उभरेगा। 


पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी 

शनि एवं राहु के कुप्रभाव से श्री अटल बिहारी वाजपेयी पर वर्ष 2010 में स्वास्थ्य  की दृष्टि से और अधिक कष्टकारी योग हैं। श्री अटल जी को इस वर्ष अपने स्वास्थ्य के  प्रति बेहद सावधान रहना होगा। वहीं उनकी कुण्डली में इस वर्ष भी राजनैतिक अस्थिरता  का योग है।


काँग्रेस अध्यक्षाश्रीमती सोनिया  गाँधी 

 यधपि वर्ष 2010 उनके लिए पारिवारिक, सामाजिक एवं निजी रूप से बहुत सुखद रहने वाला है किन्तु  वहीं इस वर्ष उन पर आकस्मिक संकट का योग भी है जिसमें जानमाल को हानि पहुंचने के  संकेत हैं। वहीं उनके राजनैतिक सितारे संकेत कर रहे हैं कि वर्ष 2010 में वे  भारतीय राजनिति की केन्द्र-बिन्दू बनकर उभरेंगी और अभूतपूर्व सफलता प्राप्त  करेंगी।


भाजपा नेता श्री लालकृष्ण आडवानी

भारतीय जनता पार्टी के निडर महानायक श्री लालकृष्ण आडवानी के लिए वर्ष 2010  शनि का प्रभाव लिए आ रहा है जिसके कारण राजनीति में उनकी स्थिति एवं पकड़ कुछ  कमजोर होगी। साथ ही उनके पार्टी में असक्रिय रहने एवं पार्टी में नेतृत्व के अभाव  से भाजपा को भी हानि होगी। पश्चिमी राज्यों में आतंकी कार्यवाही एवं यात्राओं के  प्रति सतर्क रहें।

article tag
Vedic astrology
Celebrity
article tag
Vedic astrology
Celebrity
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!