अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022: नारी में है दुनिया बदलने की शक्ति

Mon, Mar 07, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Mar 07, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022: नारी में है दुनिया बदलने की शक्ति

इंटरनेशनल वीमेंस डे नारी शक्ति को समर्पित होता है जो हर साल दुनियाभर में अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम से मनाया जाता है। 2022 में क्या है इंटरनेशनल वीमेंस डे 2022 की थीम? जानने के लिए पढ़ें। 

International Women's Day 2022: एक माँ, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में महिलाएं समाज के साथ-साथ हमारे जीवन का भी एक विशेष हिस्सा हैं। महिलाओं के बिना हमारा जीवन अधूरा है और वर्तमान युग में अब महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने लगी हैं। घर-परिवार की चार दीवारों तक सीमित रहने वाली महिलाएं दुनिया के हर क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर रही हैं। खेल जगत से लेकर मनोरंजन, राजनीति, सैन्य और रक्षा मंत्रालय तक में महिलाओं ने नई उंच्चाईयाँ हासिल की हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर हम आपको बताएंगे कि कैसे हुई महिला दिवस की शुरुआत? क्या है इस वर्ष महिला दिवस की थीम? आइये जानते है। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को भारत सहित दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है और इस दिन विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

भारत के शीर्ष ज्योतिषियों से ऑनलाइन परामर्श करने के लिए यहां क्लिक करें!

कब हुई महिला दिवस की शुरुआत? 

साल 1908 में अमेरिका में एक मजदूर आंदोलन की शुरुआत हुई, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाओं ने भाग लिया था।। न्यूयॉर्क की सड़कों पर आंदोलन करते हुए लगभग 15 हजार महिलाओं ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की। इन महिलाओं की मांग थी कि उनके कामकाज के घंटों को कम किया जाए और वेतन में वृद्धि की जाए। इसके साथ ही महिलाओं ने मतदान के अधिकार की भी मांग की। अपने अधिकारों को लेकर इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की बुलंद आवाज तत्कालीन सरकार के कानों तक पहुंची तो आंदोलन के एक वर्ष उपरांत 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने की घोषणा कर दी थी। साल 1965 में सभी महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया गया। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की ये है थीम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 को प्रतिवर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल इंटरनेशनल वीमेन डे की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' अर्थात एक स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता को रखा गया है, और इस दिन महिला दिवस (Women's Day 2022) का रंग पर्पल-ग्रीन और सफेद भी निश्चित किया गया है, जिसमें पर्पल रंग को न्याय और गरिमा का प्रतीक माना गया है, जबकि हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग शुद्धता से सम्बंधित है। 

कब से मनाये जाने लगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम के अनुसार?

कोपेनहेगन में साल 1910 में कामकाजी महिलाओं ने एक सम्मेलन आयोजित किया था। महिलाओं द्वारा आयोजित सम्मेलन में ही प्रति वर्ष 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया गया था। इस दिन से ही 8 मार्च को दुनियाभर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न धूमधाम से मनाये जाने लगा. फिर वर्ष 1975 में इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने एक थीम के साथ मनाने के लिए कहा जिसके पश्चात इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई। 

इंटरनेशनल वीमेन डे पर होती है छुट्टी?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन दुनियाभर के कई देशों में महिलाओं को अवकाश या छुट्टी की घोषणा की गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आधिकारिक रूप से छुट्टी देने वाले देशों में रूस, बेलरूस, युगांडा, अफगानिस्तान, क्यूबा, वियतनाम, यूक्रेन और कंबोडिया आदि शामिल हैं।;

लेखक की दृष्टि से: 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन है जब हम अपने जीवन में माँ, बहन, बेटी, पत्नी को ये बताते है कि ये हमारे जीवन में कितनी मायने रखते है। इनके समर्थन, विश्वास एवं प्रेम से ही हम और आप अपने जीवन में वो मुकाम हासिल करते है जहाँ पर हम आज हैं। एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

यह भी पढ़ें: -  होलाष्टक 2022 | होलिका दहन 2022 | होली 2022

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!