IPL 2017 – GL vs MI क्या रोहित के सितारे रैना पर पड़ेंगे भारी?

Sat, Apr 29, 2017
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Apr 29, 2017
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
IPL 2017 – GL vs MI क्या रोहित के सितारे रैना पर पड़ेंगे भारी?

आईपीएल 2017 में अब मुकाबले निर्णायक दौर में हैं। आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। ऐसे में अब हर मैच में हार जीत टीम के लिये आईपीएल के इस दसवें सीज़न में बने रहने के लिये निर्णायक साबित होने वाली है। मैच की हार जीत का फैसला तो मैच के बाद हो ही जाता है लेकिन मैच से पहले किसकी जीत की संभावनाएं हैं इसे हम बताते हैं अपने लेख में वो भी टीम के कप्तानों की कुंडलियों के आधार पर। 29 अप्रैल को सुरेश रैना के नेतृत्व वाली गुजरात लांयस और रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला होना है। मैच गुजरात के राजकोट में रात्रि 8 बजे खेला जायेगा। तो आइये जानते हैं सुरेश रैना और रोहित शर्मा की कुंडली के अनुसार इनके ग्रहों की दशा किसकी जीत की संभावनाओं को प्रबल कर रही है।

गुजरात लांयस के कप्तान सुरेश रैना की कुंडली

नाम - सुरेश रैना

जन्मतिथि – 27 नवंबर 1986

जन्म स्थान – मुरादनगर

जन्म समय – 00:00

उपरोक्त विवरण के अनुसार रैना की चंद्र राशि कन्या है। वर्तमान में इनकी राशि पर राहू की महादशा तो केतु की अंतरदशा है वहीं प्रत्यंतर दशा गुरू की चल रही है। ग्रहों की यह दशा इनकी स्थिति को संघर्षमयी बनाती है।

मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा की कुंडली

नाम – रोहित शर्मा

जन्मतिथि – 30 अप्रैल 1987

जन्म स्थान – नागपुर, महाराष्ट्र, भारत

जन्म समय – 00:00

उपरोक्त विवरण के अनुसार रोहित शर्मा की चंद्र राशि वृषभ है। वर्तमान में इनकी राशि में राहू की महादशा, केतु का अंतर तो चंद्रमा का प्रत्यंतर है।

29 अप्रैल को चंद्रमा की स्थिति

सुरेश रैना और रोहित शर्मा की कुंडलियों का अध्ययन किया जाये तो 29 अप्रैल को रात्रि 8 बजे चंद्रमा सुरेश रैना की राशि से 9वें स्थान पर है जो कि भाग्य वर्धक माना जा सकता है। वहीं रोहित शर्मा की बात की जाये तो चंद्रमा इस समय इन्हीं की राशि में रहेगा जिसका सपष्ट तौर पर लाभ रोहित शर्मा को मिल सकता है।

दोनों टीमों के खेल का विश्लेषण किया जाये तो गुजरात लांयस अब तक 8 मुकाबलों में से केवल तीन ही जीत पायी है जबकि मुंबई इंडियन ने 8 में से छह मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक तरह से देखा जाये तो परिस्थितियां रोहित शर्मा के पक्ष में अधिक नज़र आ रही हैं। लेकिन भारी स्कोर खड़ा करने के बाद कोलकाता से मिली मात के कारण रोहित शर्मा की टीम थोड़ी सकते में जरूर होगी तो वहीं विराट कोहली, गेल और डिविलयर्स जैसे खिलाड़ियों को सस्ते में समेट कर जीत हासिल करने वाली गुजरात लांयस का मनोबल कुछ बढ़ा होगा।

कुल मिलाकर मैच मुकाबले का होगा और आसानी से किसी टीम को जीत नहीं मिलेगी। बाकि अनिश्चितताओं के खेल में ग्रह किसे कब पटखनी दे दें कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऊपरी तौर पर दोनों कप्तानों की कुंडली का आकलन करने पर सितारे रोहित शर्मा की जीत की संभावना जताते हैं।

आपके सितारे क्या कहते हैं जानें भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से, अभी परामर्श करने के लिये यहां क्लिक करें।

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!