क्यों बनना चाहता है हर खिलाड़ी ऑरेंज कैप का हक़दार

Mon, Mar 28, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Mar 28, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्यों बनना चाहता है हर खिलाड़ी ऑरेंज कैप का हक़दार

आईपीएल में हर साल कई नई प्रतिभाएं उभरकर आती है और अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार दिया जाता है। ऐसा ही एक पुरस्कार है, ऑरेंज कैप आइए जानते हैं क्या है ऑरेंज कैप? किस लिए दी जाती है ऑरेंज कैप? क्या है ऑरेंज कैप का इतिहास? 

IPL 2022: भारत में क्रिकेट मात्र खेल नहीं है ये क्रिकेट प्रेमियों और क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए धर्म की तरह है। हमारे देश में क्रिकेट जोश है, जुनून है, और इसी जोश में ओर तड़का लगाता है आईपीएल (IPL)। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों को क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल बेहद पसंद है। चौक्कों और छक्कों की बरसात का तो क्रिकेट प्रेमी लुत्फ़ उठाते ही है, साथ ही जो बात दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है वो है कि कौन बनेगा इस बार ऑरेंज कैप का हक़दार? क्या उनका मनपसंद क्रिकेटर को मिलेगी ऑरेंज कैप? ये सवाल सबको सबसे ज्यादा रोमांचित करता है। 

आईपीएल का इतिहास:

आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग एक प्रोफेशनल T20 क्रिकेट लीग है जो अधिकतर भारत में खेली जाती है। लेकिन, विशेष परिस्थितियों में इस लीग को देश के बाहर भी खेला गया है। आईपीएल (IPL 2022) को सामान्यतः मार्च,अप्रैल से मई तक खेला जाता है। इस लीग की आधिकारिक शुरुआत 2008 में हुई थी जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया था जो भारत के 8 महानगरों का प्रतिनिधित्व करती है। इस लीग की स्थापना बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने की थी। साल 2022 में 10 टीमें आईपीएल की ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेगी। इसी लीग का विशेष हिस्सा है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप। 

आईपीएल 2022 में किसकी होगी ऑरेंज कैप?

हर साल की तरह भारतीय फैंस समेत दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के रंग में रंगने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईपीएल 2022 के 15वें संस्करण की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। इस बार टी20 (T20) लीग में रोमांच का बढ़ना तय है क्योंकि इस बार लीग में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) पहली बार ख़िताब अपने नाम करने के लिए उतरेगी।

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप क्या है?

आईपीएल में ऑरेंज कैप दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करती है। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को 'द ऑरेंज कैप' पुरस्कार के रूप में दी जाती है। वहीँ, पर्पल कैप (IPL Purple cap) टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को दी जाती है। 

ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap) का इतिहास?

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में ऑरेंज कैप को 25 अप्रैल 2008 से शामिल किया गया था। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ ब्रेंडन मैकुलम ऑरेंज कैप को पहनने वाले पहले खिलाड़ी बने थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शॉन मार्श ऑरेंज कैप को अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

आइपीएल के 14 साल के इतिहास में लगभग सभी खिलाड़ि‍यों ने ऑरेंज कैप को अपने नाम करने की कोशिश की हो, लेकिन ये कैप मिली उसे जिसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अगर कोई खिलाड़ी ऑरेंज कैप को सबसे ज्यादा बार अपना बनाने में सफल हुआ है, तो वो है ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान डेविड वार्नर और वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle)। डेविड वॉर्नर ने साल 2015 में पहली बार ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap 2022) जीती थी और इस जीत के सिलसिले को बरक़रार रखते हुए उन्होंने अब तक कुल 3 बार ऑरेंज कैप पर अपना कब्ज़ा जमाया। वॉर्नर ने साल 2015 में 562, 2017 में 641 और 2019 में 692 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की है।

2008 से 2021 तक ऑरेंज कैप को जीतने वालों की लिस्ट

साल विजेता (खिलाड़ी) और टीमें

2008

शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब)

2009 मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स)
2010 सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)
2011 क्रिस गेल (आरसीबी)
2012 क्रिस गेल (आरसीबी)
2013 माइकल हसी (सीएसके)
2014 रॉबिन उथप्पा (केकेआर)
2015 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)
2016 विराट कोहली (आरसीबी)
2017 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)
2018 केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद)
2019 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)
2020 केएल राहुल (किंग्स XI पंजाब)
2021 ऋतुराज गायकवाड़ (सीएसके)

 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

 

article tag
Hindu Astrology
article tag
Hindu Astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!