IPL 2018 – कौन बनेगा आईपीएल 2018 का चैंपियन?

Wed, Apr 04, 2018
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Apr 04, 2018
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
IPL 2018 – कौन बनेगा आईपीएल 2018 का चैंपियन?

आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच पिछले दस साल से बरकरार है। अप्रैल मई के महीने में आयोजित होने वाले इस खेल में शुरुआत से लेकर अंत तक मनोरंजन बना रहता है। खिलाड़ियों की बोलियां लगाई जाती हैं और हर कोई अपनी टीम में दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ी चाहता है। अब जब सबकुछ तैयार है और खेल के लिये काउंटडाउन शुरु हो चुका है तो आइये जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के नजरिये से की किस्मत किस कप्तान का कितना साथ देगी। कप्तानों कि किस्मत का आकलन एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों ने इनकी जन्मतिथि से बनने वाली सूर्य राशि के अनुसार किया है।


मुंबई इंडियन्स –रोहित शर्मा

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा हैं। 30 अप्रैल को रोहित शर्मा का जन्मदिन भी है। जन्म दिनांक के अनुसार रोहित शर्मा की सूर्य राशि वृषभ है। साल 2018 की वर्ष कुंडली के अनुसार इन राशि वर्ष लग्न (कन्या) से 9वें स्थान में बनती है जो कि भाग्य का स्थान है। किस्मत शत प्रतिशत रो हिट मैन के साथ नज़र आ रही है।


चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी

2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी हुई है। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी फिर से येलो ड्रैस में दिखाई देंगे। 7 जुलाई 1981 को जन्मे माही की सूर्य राशि कर्क है। वर्ष लग्न कन्या से इनकी राशि लाभ स्थान में बन रही है। इसलिये धोनी को लाभ मिलने की उम्मीद है लेकिन इनकी राशि में राहू गोचर कर रहे हैं जिससे इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।


कोलकाता नाइट राइडर  – दिनेश कार्तिक

इस बार कोलकाता नाइट राइडर की बागडौर दिनेश कार्तिक के हाथों में है। 1 जून 1985 को जन्मे कार्तिक की सूर्य राशि मिथुन बनती है। 2018 के वर्ष लग्न के अनुसार राशि कर्मभाव में बन रही है। इनके लिये 50-50 चांस बन रहे हैं।


राजस्थान रोयल आजिंक्य रहाणे

बॉल टेंपरिंग के कारण स्टिव स्मिथ पर गाज गिरी जिसके कारण राजस्थान रोयल की कप्तानी अब आजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। आजिंक्य रहाणे की जन्मतिथि 6 जून 1988 है। इनकी राशि भी मिथुन बनती है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार इनके लिये भी आईपीएल के 11वें सीज़न में 50-50 चांस ही बन रहे हैं।


सनराइजर्स हैदराबाद - केन विलियम्सन

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर भी बॉल टेंपरिंग के लपेटे में आ गये और उनके खेलने पर भी बैन लग चुका है। ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को एसआरएच की कप्तानी सौंपी गई है। 8 अगस्त 1990 को जन्में विलियम्सन की सूर्य राशि सिंह हैं। वर्ष लग्न से इनकी राशि 12वीं है जो कि इनके लिये लाभकारी नहीं कही जा सकती। इनके लिये किस्मत 40 फीसदी ही काम कर सकती है। इन्हें केवल अपनी मेहनत के बल पर ही लड़ाई लड़नी होगी।


दिल्ली डेयरडेविल्स गौतम गंभीर

दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी इस बार गौतम गंभीर कर रहे हैं। गौतम गंभीर 14 अक्तूबर 1981 को जन्मे हैं। इनकी सूर्य राशि तुला है जो कि वर्ष लग्न से दूसरी है। इनकी राशि के स्वामी सुख भाव यानि चौथे स्थान में मौजूद हैं। हो सकता है गंभीर की किस्मत दिल्ली डेयरडेविल्स के दिन बदल दे क्योंकि किस्मत 80 प्रतिशत तक इनके साथ रहने के संकेत कर रही है।


किंग्स इलेवन पंजाब रविचंद्रन अश्विन

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में अभी तक खिलाड़ी तो खतरनाक रहे हैं लेकिन कोई कारनामा यह टीम अभी तक नहीं कर पाई है। आईपीएल 10 में हालांकि प्रदर्शन सराहनीय रहा लेकिन किस्मत का साथ न होने से बाजी हाथ नहीं लगी। इस बार टीम की कप्तानी आर अश्विन को सौंपी गई है। 17 सितंबर 1986 को जन्मे अश्विन की सूर्य राशि कन्या है। वर्ष का लग्न भी कन्या ही है। लग्नेश बुध इनकी राशि से पराक्रम भाव में विराजमान हैं। इस बार किस्मत कोई उलटफेर कर सकती है। 70 प्रतिशत संभावनाएं किंग्स इलेवन पंजाब की बन रही हैं।


रोयल चैलेंजर्स बंगलौर विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली आईपीएल के दसवें सीज़न को भुला देना चाहेंगें क्योंकि इस बार यदि उन्हें पिछले सीज़न की याद रही तो एक प्रकार का मानसिक दबाव उनकी टीम पर हावि रहेगा। क्योंकि दुनिया के महान खिलाड़ियों से सजी यह टीम सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम आईपीएल 2017 में रही है। 11 मई 1988 में जन्मे कोहली की सूर्य राशि वृश्चिक है। इस वर्ष लग्न के अनुसार उनकी राशि पराक्रम की राशि है। राशि स्वामी मंगल दूसरे भाव में गुरु के साथ विराजमान हैं। किस्मत तो 85 प्रतिशत तक विराट कोहली का साथ देगी। लेकिन बाकि खिलाड़ी उनका कितना साथ देंगे यह देखने वाली बात होगी।


IPL 2018 फाइनल 27 मई – किसका होगा मुकाबला

आईपीएल 2018 का फाइनल रात्रि 8 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। सभी कप्तानों की सूर्य राशि के अनुसार आकलन किया जाये तो सेमीफाइनल और फाइनल तक जो टीम पंहुचेंगी उनमें मुंबई इंडियन्स, चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी, दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के चांस ज्यादा लग रहे हैं। इन टीमों में से फाइनल तक जो टीम पंहुचेगी उनमें आरसीबी, मुंबई, चेन्नई और किंग्स इलेवन पंजाब की संभावनाएं ज्यादा लग रही हैं। यदि आरसीबी फाइनल में पंहुचेगी तो दूसरी टीम कोई भी हो कोहली की किस्मत भारी पड़ सकती है। हालांकि अनिश्चतता के इस खेल में किसी भी प्रकार की निश्चितता की उम्मीद बेमानी कही जायेगी।


आपकी किस्मत आपका कितना साथ दे रही है इस बारे में एस्ट्रोयोगी पर आप इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से गाइडेंस ले सकते हैं।

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!