July Tarot Masik Rashifal 2025: जानें किन राशि वालों की लव लाइफ और करियर में आएगा बड़ा बदलाव!

Sat, Jun 21, 2025
Tarot Srijan
 Tarot Srijan के द्वारा
Sat, Jun 21, 2025
Team Astroyogi
 Tarot Srijan के द्वारा
article view
480
July Tarot Masik Rashifal 2025: जानें किन राशि वालों की लव लाइफ और करियर में आएगा बड़ा बदलाव!

July Tarot Masik Rashifal 2025: हर महीने की तरह जुलाई भी आपके जीवन में नए अनुभव, मौके और चुनौतियां लेकर आया है। जुलाई टैरो रीडिंग मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, जुलाई का महीना आपके जीवन में कुछ बड़े फैसले लेकर आ सकता है। टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि यह महीना आत्ममंथन, महत्वपूर्ण फैसलों और पुराने पैटर्न को छोड़कर नई दिशा में कदम बढ़ाने का समय है।

टैरो का मार्गदर्शन आपको सही दिशा दिखाएगा। बस आपको अपने भीतर की आवाज़ पर भरोसा करना है और बीते हुए को छोड़कर नए जीवन की ओर बढ़ना है।

हर राशि के लिए हमने टैरो कार्ड्स के माध्यम से एक विशेष भविष्यवाणियां तैयार की हैं। इसकी मदद से आप जान सकते हैं कि जुलाई का महीना आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

मेष राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(द हैंग्ड मैन, किंग ऑफ पेंटाकल्स, टू ऑफ स्वॉर्ड्स)

जुलाई का महीना आपको थोड़ा रुककर सोचने की सलाह दे रहा है। आमतौर पर आप तेजी से आगे बढ़ते हैं, लेकिन इस बार परिस्थितियाँ आपको थोड़ा ठहरकर सोचने और समझदारी से फैसले लेने को कह रही हैं, खासकर किसी पार्टनरशिप या प्रोजेक्ट से जुड़े मामलों में।

जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, द हैंग्ड मैन का संकेत है कि कुछ समय के लिए नियंत्रण छोड़ना ही आगे की समझदारी का रास्ता खोलेगा। वहीं, किंग ऑफ पेंटाकल्स यह बता रहा है कि इस महीने आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर अनुशासन में रहना होगा। कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है या किसी के साथ मिलकर काम करने का अच्छा अवसर भी मिल सकता है, बस थोड़ा धैर्य रखें।

टू ऑफ स्वॉर्ड्स इस ओर इशारा कर रहा है कि कोई रिश्ते या करियर से जुड़ा निर्णय आपके लिए उलझनभरा हो सकता है। भावनाएं और निर्णय टकरा सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें। महीने के अंत तक चीज़ें धीरे-धीरे साफ़ होंगी, लेकिन तब तक अंदर से शांत रहना जरूरी है।

कुल मिलाकर यह महीना आपको सिखा रहा है कि कभी-कभी रुकना और गहराई से सोचना भी आगे बढ़ने का हिस्सा होता है। अपनी आर्थिक स्थिरता पर ध्यान दें और भावनाओं में बहकर कोई त्वरित फैसला ना लें।

उपाय: रोज़ सुबह सूर्योदय के समय 10 मिनट के लिए ऐमेथिस्ट के साथ ध्यान करें।

वृषभ राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(सिक्स ऑफ कप्स, नाइन ऑफ कप्स, सिक्स ऑफ वॉन्ड्स)

जुलाई का महीना वृषभ राशि वालों के लिए यादों से भरा और दिल को छू जाने वाला रहने वाला है। सिक्स ऑफ कप्स का संकेत है कि यह समय बचपन की मीठी यादों को फिर से जीने का है। जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, पुराने दोस्तों से मिलना, परिवार की परंपराओं को फिर से अपनाना या किसी पुराने शौक में समय बिताना आपको अंदर से सुकून देगा। 

नाइन ऑफ कप्स, जिसे “विश कार्ड” भी कहा जाता है, यह दर्शाता है कि आपकी कोई मनचाही इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है। खासतौर पर रिश्तों या आपके किसी निजी लक्ष्य से जुड़ी कोई पुरानी चाहत पूरी होती दिख रही है। आपकी मेहनत, धैर्य और व्यवहारिक सोच का अच्छा फल अब मिलने का समय है। आर्थिक मामलों में या किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट में सफलता के छोटे-छोटे पड़ाव आपको संतुष्टि देंगे। जुलाई 2025 का टैरो राशिफल बताता है कि हर छोटी जीत को खुशी से मनाएं, क्योंकि कृतज्ञता से खुशियों की बरकत और बढ़ती है।

सिक्स ऑफ वॉन्ड्स संकेत करता है कि इस महीने आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। चाहे वो ऑफिस में कोई लीडरशिप रोल हो या कोई प्रोजेक्ट, लोग आपकी सराहना करेंगे। लेकिन इस तारीफ के बीच विनम्र बने रहना जरूरी है। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी लगन से दूसरों को प्रेरित करें।

इस महीने आपको तीन चीज़ों पर ध्यान देना है – बीते पलों की खुशी, अपनी इच्छाओं की पूर्ति और अपने काम की पहचान। जब आप अतीत की खुशियों और वर्तमान की उपलब्धियों के बीच संतुलन बनाए रखते हैं, तो सफलता और भी मजबूत हो जाती है।

उपाय: हर दिन सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें और उन्हें बार-बार दोहराएं।

मिथुन राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(ऐस ऑफ पेंटाकल्स, नाइन ऑफ पेंटाकल्स, टू ऑफ स्वॉर्ड्स)

जुलाई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए नए मौके लेकर आ रहा है, खासतौर पर करियर और आर्थिक मामलों में। ऐस ऑफ पेंटाकल्स संकेत देता है कि कोई नया ऑफर, इन्वेस्टमेंट या प्रोजेक्ट आपकी तरफ आ सकता है – जो भविष्य में फायदे का कारण बन सकता है। जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, यह समय है जब आप आगे बढ़ने के लिए हिम्मत दिखाएं और उस अवसर को अपनाएं।

इसके साथ ही, नाइन ऑफ पेंटाकल्स यह बताता है कि आपने अब तक जो मेहनत की है, उसका फल मिलने का समय आ गया है। आपकी आत्मनिर्भरता और स्थिर सोच अब आपको सुकून और संतुष्टि का अनुभव कराएगी।

हालांकि, टू ऑफ स्वॉर्ड्स यह भी संकेत कर रहा है कि कुछ फैसलों को लेकर आप थोड़े असमंजस में पड़ सकते हैं। एक तरफ मन नए अवसरों की तरफ खींचेगा, तो दूसरी तरफ आप अपनी वर्तमान स्थिति की सुरक्षा को लेकर झिझक सकते हैं। 

इस समय आपको अपनी समझदारी और विश्लेषण शक्ति का उपयोग करना होगा। जरूरत पड़ने पर किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लें या फिर खुद से गहराई से विचार करें। न तो जल्दबाज़ी करें और न ही ज़रूरत से ज़्यादा सोचें। संतुलन बनाए रखें, नपे-तुले ढंग से कदम उठाना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

उपाय: अपने आर्थिक और करियर से जुड़े लक्ष्यों के प्रतीक चिन्हों के साथ एक विजन बोर्ड बनाएं। यह आपको फोकस बनाए रखने और प्रेरित रहने में मदद करेगा।

कर्क राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(टू ऑफ पेंटाकल्स, सेवन ऑफ कप्स, द लवर्स)

जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आपकी ज़िंदगी में काम, पैसों और रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखना सबसे ज़रूरी रहेगा। टू ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि ज़िम्मेदारियाँ थोड़ी भारी लग सकती हैं, लेकिन अगर आप लचीलापन बनाए रखते हैं, तो सब कुछ संभाल पाएंगे।

सेवन ऑफ कप्स इशारा कर रहा है कि बहुत सारी चीज़ें एक साथ सामने आ सकती हैं चाहे वो करियर से जुड़ी हों, रचनात्मक हों या फिर रिश्तों से जुड़ी। कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें। खुद को ज़मीन से जोड़े रखें और व्यावहारिक सोच अपनाएं।

द लवर्स कार्ड यह दर्शाता है कि इस महीने रिश्तों में गहराई आ सकती है। साथ ही, कुछ लोगों को दिल और दिमाग के बीच चुनाव करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी सच्ची भावनाओं और मूल्यों को प्राथमिकता दें।

इस महीने संतुलन, सच्चाई और दिल से जुड़े रिश्तों पर फोकस करें। बहुत ज़्यादा जिम्मेदारियाँ लेने से बचें और उसी चीज़ में ऊर्जा लगाएं जो आपके दिल के करीब हो। जुलाई 2025 का टैरो राशिफल बताता है कि दूसरों के इरादों को समझें और अपनी भी मंशा को साफ़ रखें। यह महीना आपके लिए अहम बदलाव लेकर आ सकता है अगर आप दिल और दिमाग के बीच तालमेल बना पाएं।

उपाय: अपने कार्यक्षेत्र की मेज़ पर ऐमेथिस्ट का पिरामिड रखें।

सिंह राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(नाइट ऑफ कप्स, द हायरोफेंट, टेम्परेंस)

जुलाई का महीना आपके लिए भावनात्मक गहराई और रचनात्मक प्रेरणा से भरा हो सकता है। नाइट ऑफ कप्स बता रहा है कि कोई नया जुड़ाव, प्रपोज़ल या रचनात्मक अवसर आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। दिल की बात कहने से मत डरिए, यही जुड़ाव को मजबूत करेगा।

द हायरोफेंट का संकेत है कि अब आपको यह समझने की ज़रूरत है कि परंपराओं और अपनी स्वतंत्र सोच के बीच कैसे संतुलन बिठाना है। जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, कोई गुरु, सीनियर या अनुभव से भरा इंसान आपको सही दिशा दिखा सकता है।

टेम्परेंस सलाह देता है कि इस महीने किसी भी बात में अति से बचें, चाहे वो प्यार हो या महत्वाकांक्षा। अपनी आत्मविश्वास भरी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, खासकर जब बात पैसे या भविष्य की प्लानिंग की हो। पुराने रिश्तों की खटास को दूर करने के लिए समझौता करना भी ज़रूरी रहेगा।

जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, अगर आप अपनी भावनाओं और ज़मीन से जुड़े सोच के बीच तालमेल बिठा पाएं, तो यह महीना आपके लिए बदलाव का पुल बन सकता है, जहां दिल की इच्छाएं और ज़िंदगी की हकीकत साथ-साथ चलें।

उपाय: घर के मुख्य दरवाज़े के पास ब्लैक ऑब्सीडियन टावर रखें।

कन्या राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(सेवन ऑफ पेंटाकल्स, ऐस ऑफ कप्स, नाइट ऑफ वॉन्ड्स)

इस महीने सेवन ऑफ पेंटाकल्स का संकेत है कि आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों की समीक्षा करनी चाहिए। आपकी मेहनती और सोच-समझ कर चलने वाली प्रवृत्ति अब आपको यह समझने में मदद करेगी कि आपने अब तक क्या पाया और आगे कहाँ जाना है। जुलाई 2025 का टैरो राशिफल बताता है कि धैर्य से काम लें, इससे भविष्य में स्थिरता बनी रहेगी।

ऐस ऑफ कप्स दर्शाता है कि भावनात्मक रूप से नया दौर शुरू हो सकता है। कोई रिश्ता और गहरा हो सकता है, रचनात्मकता बढ़ सकती है या फिर आत्म-स्नेह के ज़रिए पुराने घाव भर सकते हैं। भावनाओं को स्वीकार करें और उन संबंधों पर ध्यान दें जो दिल से जुड़ते हैं।

नाइट ऑफ वॉन्ड्स का संकेत है कि इस महीने कुछ नया और जोशभरा करने का मौका मिल सकता है। कोई यात्रा, प्रोजेक्ट या अवसर आपको प्रेरित कर सकता है, ऐसे में रणनीति के साथ तुरंत एक्शन लें।

जुलाई आपके लिए आत्मनिरीक्षण, भावनात्मक विकास और ऊर्जावान बदलावों का मेल रहेगा। अपने निर्णयों में समझदारी रखें, दिल की सुनें और उस दिशा में बढ़ें जो आपके जुनून को जगाती है।

उपाय: ग्राउंडिंग टेक्नीक का उपयोग करें जैसे नंगे पाँव टहलना या बागवानी करना।

तुला राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(किंग ऑफ कप्स, पेज ऑफ स्वॉर्ड्स, द वर्ल्ड)

जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने भावनाओं पर संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे ज़रूरी रहेगा। किंग ऑफ कप्स का संकेत है कि आप अपने रिश्तों को बखूबी संभाल पाएंगे, लेकिन साथ ही अपनी सीमाओं का ध्यान भी रखें। 

पेज ऑफ स्वॉर्ड्स यह बता रहा है कि इस समय आपकी जिज्ञासा और सीखने की ललक बढ़ेगी। किसी नई बात या विचार को समझने का मौका मिलेगा, जिससे आपका नजरिया भी बदल सकता है। जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, बातचीत के दौरान सतर्क रहें और छोटी-छोटी बातों को ज़रूरत से ज़्यादा सोचने से बचें।

द वर्ल्ड कार्ड बताता है कि कोई पुराना लक्ष्य या प्रोजेक्ट अब पूरा हो सकता है। आपको संतुष्टि मिलेगी और यह एहसास होगा कि आपने एक मुकाम हासिल किया है। यह समय है अपनी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का, साथ ही पिछले अनुभवों से कुछ सीखने का ताकि नया चरण और बेहतर हो।

इस महीने दिल और दिमाग को एक साथ लेकर चलें, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

उपाय: सप्ताह में दो बार समुद्री नमक के साथ स्नान करें या पानी के आसपास रहें, जिससे मन और तन दोनों शांत रहें।

वृश्चिक राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(फोर ऑफ स्वॉर्ड्स, सिक्स ऑफ पेंटाकल्स, स्ट्रेंथ)

जुलाई के महीने में आपको थोड़़ा ब्रेक लेने की ज़रूरत है। फोर ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि यह समय शांति से बैठकर खुद को फिर से ऊर्जा देने का है। पिछले कुछ समय से आपने काफ़ी मेहनत की है, लेकिन अब मानसिक और शारीरिक आराम ज़रूरी है।

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स संकेत देता है कि इस महीने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना होगा। मदद लेना और देना, दोनों का मतलब है समझदारी से व्यवहार करना। आर्थिक और भावनात्मक रूप से अपने रिश्तों में संतुलन लाने की कोशिश करें।

स्ट्रेंथ कार्ड दर्शाता है कि आपके अंदर बहुत धैर्य और आत्मबल है। किसी भी मुश्किल को आप शांत और समझदारी से हैंडल कर सकते हैं। जुलाई 2025 का टैरो राशिफल सलाह देता है कि किसी भी परिस्थिति में अपनी करुणा और संयम को बनाए रखें। अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति पर भरोसा करें। वही आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी।

इस महीने खुद को समय देना, समझदारी से रिश्तों को संभालना और भीतर की ताकत से चुनौतियों का सामना करना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

उपाय: हर दिन 10 मिनट गहरी साँसों का अभ्यास करें। यह आपकी मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

धनु राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(नाइन ऑफ कप्स, नाइन ऑफ वॉन्ड्स, सेवन ऑफ वॉन्ड्स)

जुलाई आपके लिए खुशियों और उपलब्धियों का महीना साबित हो सकता है। नाइन ऑफ कप्स का इशारा है कि आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, फिर चाहे वो निजी ज़िंदगी में हो या प्रोफेशनल क्षेत्र में। आपको संतोष और सुकून मिलेगा।

लेकिन साथ ही नाइन ऑफ वॉन्ड्स यह चेतावनी भी देता है कि पूरी तरह से ढील न दें। आपने पहले कई मुश्किलों का सामना किया है, और अब भी थोड़ी सावधानी जरूरी है। जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, धैर्य से काम लें और अपने निजी दायरे को सुरक्षित रखें।

सेवन ऑफ वॉन्ड्स बताता है कि आपको अपने विचारों या फैसलों के लिए डटे रहना पड़ सकता है। हो सकता है कोई आपके निर्णय पर सवाल उठाए या प्रतियोगिता का माहौल बने। ऐसे में आत्मविश्वास से काम लें और अपनी बात पर कायम रहें।

इस महीने संतुलन बनाए रखें, अपनी उपलब्धियों का आनंद लें, लेकिन सतर्क रहकर ज़रूरत पड़ने पर अपनी बात मजबूती से रखें।

उपाय: रोज़ाना सेज (sacred sage) जलाएं – इससे आपके आसपास की ऊर्जा साफ़ और पॉजिटिव बनी रहेगी।

मकर राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स, व्हील ऑफ फॉर्च्यून, एट ऑफ कप्स)

इस महीने आपके लिए साफ़ सोच और सही फैसले लेना सबसे अहम रहेगा। क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का इशारा है कि आप अपने अनुभव और समझदारी से उलझनों को दूर करेंगे। दिल से ज़्यादा दिमाग से काम लें और अपनी बात साफ़-साफ़ कहें। ज़रूरत से ज़्यादा भावनात्मक जुड़ाव से बचें।

व्हील ऑफ फॉर्च्यून बताता है कि समय में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। कुछ अप्रत्याशित मौके या चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए लचीलापन अपनाएं। भले ही शुरुआत में हालात थोड़ा अस्थिर लगें, लेकिन ये बदलाव आपको आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी होंगे।

एट ऑफ कप्स इस ओर इशारा करता है कि अब आपको किसी ऐसे रिश्ते, काम या सोच से बाहर निकलने की ज़रूरत है जो अब आपके काम की नहीं रही। जुलाई 2025 का टैरो राशिफल बताता है कि अपने भीतर की शांति और संतुलन को प्राथमिकता देते हुए कुछ पुरानी चीज़ों को छोड़ना ही समझदारी होगी।

इस महीने का संदेश: सोच-समझकर फैसले लें, वक्त के बदलाव को अपनाएं और उन चीजों से दूर हो जाएं जो अब आपको आगे बढ़ने से रोक रही हैं।

उपाय: अपने वर्कस्पेस में सिट्रीन क्रिस्टल (पीले रंग का पत्थर) रखें, इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

कुंभ राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(नाइट ऑफ वॉन्ड्स, फोर ऑफ वॉन्ड्स, ऐस ऑफ वॉन्ड्स)

जुलाई आपके लिए जोश और नई ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। नाइट ऑफ वॉन्ड्स दिखाता है कि इस महीने आप किसी नए प्रोजेक्ट या आइडिया में पूरी लगन से जुट सकते हैं। आपके अंदर जो क्रिएटिव फायर है, उसे सही दिशा में लगाएं।

जुलाई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, फोर ऑफ वॉन्ड्स इस बात की ओर इशारा करता है कि रिश्तों में खुशियाँ होंगी। किसी करीबी के साथ कुछ अच्छा सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई समारोह हो सकता है या दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

ऐस ऑफ वॉन्ड्स इस महीने को नई शुरुआत का संकेत देता है। कोई नया विचार या योजना आपके मन में आ सकती है, जो आगे चलकर बड़ी सफलता में बदल सकती है। बस ध्यान रखें कि जोश में होश न खोएं। उत्साह के साथ थोड़ी योजना भी ज़रूरी है।

अपने जोश को सही दिशा दें, रिश्तों में खुशियाँ मनाएं और नए मौकों के लिए खुले दिल से तैयार रहें।

उपाय: 11 पौधे किसी भी जगह – घर, मंदिर, स्कूल या पार्क में लगाएं। इससे सकारात्मकता और पर्यावरण दोनों को लाभ होगा।

मीन राशि के लिए जुलाई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(सिक्स ऑफ वॉन्ड्स, ऐस ऑफ कप्स, थ्री ऑफ वॉन्ड्स)

इस महीने आपको अपने कामों के लिए तारीफ और मान्यता मिलने की पूरी संभावना है। सिक्स ऑफ वॉन्ड्स बताता है कि आपकी मेहनत अब रंग लाएगी, चाहे वह कोई क्रिएटिव काम हो या करियर से जुड़ी उपलब्धि। लोग आपकी सराहना करेंगे और इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

ऐस ऑफ कप्स संकेत देता है कि भावनात्मक रूप से भी यह महीना बहुत खास रहेगा। कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है या पहले से मौजूद किसी रिश्ते में गहराई आ सकती है। जुलाई 2025 का टैरो राशिफल बताता है कि अपने मन की भावनाओं को खुलकर अपनाएं, यही आपको सुकून देगा।

थ्री ऑफ वॉन्ड्स बताता है कि अब आपको अपने भविष्य की दिशा में ठोस योजनाएं बनानी चाहिए। कोई यात्रा, नया कोर्स या साझेदारी इस समय फायदेमंद हो सकती है। विदेश से जुड़े अवसर या कोई नया विज़न आपकी सोच का हिस्सा बन सकता है।

इस महीने सफलता का जश्न मनाएं, दिल के रिश्तों को मजबूत करें और भविष्य के लिए दूरदर्शिता रखें।

उपाय: अपने सोने की जगह (बैड के पास) गुलाबी क्वार्ट्ज का पिरामिड रखें। यह आपके मन को शांत रखेगा और प्रेम व शांति की ऊर्जा बढ़ाएगा।

नोट: ये सामान्य टैरो रीडिंग्स हैं। अगर आप अपनी व्यक्तिगत टैरो रीडिंग चाहते हैं, तो सिर्फ टैरो सृजन से संपर्क करें, केवल Astroyogi पर।

Tarot Srijan
Tarot Srijan के द्वारा
article tag
Tarot
Tarot Srijan के द्वारा
article tag
Tarot
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!