आज ही आजमाएं काली नज़र से बचाएंगे ये आसान उपाय!

Thu, Feb 29, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Feb 29, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
आज ही आजमाएं काली नज़र से बचाएंगे ये आसान उपाय!

नज़र दोष के उपाय: हम देखते हैं कि कभी-कभी जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा होता है। प्यार, पैसा और परिवार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लोगों को किसी बात की चिंता नहीं होती। जीवन सुचारु रूप से चल रहा होता है। जीवन में हर ओर खुशियां होती हैं। लेकिन अचानक ही चीज़ें खराब होने लगती हैं हर क्षेत्र में आप पिछड़ने लग जाते हैं। हर दिशा गलत नज़र आने लगती है। इस सब के पीछे बुरी नज़र एक बहुत महत्वपूर्ण कारण होती है। बुरी नज़र या काली नज़र जब भी किसी को लगती है तो उसके जीवन पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है और व्यापार समेत हर क्षेत्र बर्बादी का शिकार हो जाता है। जब कोई व्यक्ति किसी पर टोना-टोटका करता है या बुरी नज़र डालने के लिए तंत्र-मन्त्र का सहारा लेता है तो इसे काली नज़र कहा जाता है। इसमें धन हानि होना, व्यापार में नुकसान होना, पारिवारिक शांति समाप्त होना और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना शामिल है। अगर आप काली नज़र का शिकार हैं या उससे बचना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कुछ असरदार काली नज़र के उपाय दिए गए हैं।

काली नज़र के बचने के अचूक उपाय

काली नज़र दोष के कारण लोगों को अपने जीवन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एक साथ जीवन में कई कष्ट आ जाते हैं, जिनका समाधान ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में यहां दिए गए  ज्योतिषीय उपाय काली नजर दोष को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

free consultation

पंचमुखी रुद्राक्ष पहनें 

ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव से जुड़ा होता है। इसका उपयोग करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप अपने परिवार को बुरी नज़र से बचाना चाहते हैं तो आप 108 दानों वाली रुद्राक्ष का उपयोग कर सकते हैं। पंचमुखी रुद्राक्ष आप अपने घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। इससे आप घर में किसी भी नकारात्मक घटना की आशंका को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जानें बच्चों के दांत किस माह में निकलें तो होंगे शुभ?

काला धागा पहनें

अगर आपको काली नज़र लगी है तो आपको भैरव के मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए। वहां प्रसाद में मिलने वाले काले धागे को धारण करना चाहिए। इससे आप बुरी नज़र या काली नज़र के प्रभाव को कम कर सकते हैं और एक सकारात्मक जीवन जी सकते हैं। 

घर में नमक का पोंछा लगाएं

अक्सर घर में नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होने लगता है। परिवार का माहौल खराब हो जाता है। आपसी कलेश बढ़ जाता है। ऐसे में आपको घर में रोज़ नमक के पानी का पोंछा लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, अगर आप रोज़ घर में नमक के पानी का पोंछा लगाते हैं तो आप अपने घर से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।  

नींबू मिर्ची लगाएं

व्यवसाय में अगर आप नुकसान का सामना कर रहे हैं या कितनी भी मेहनत के बाद सफलता हांथ नहीं लग रही तो आप नीम्बू-मिर्ची का उपाय कर सकते हैं। वर्षों से बुरी नज़र को दूर रखने के लिए नींबू मिर्च का उपयोग किया जाता रहा है। अगर आप व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं और अपने व्यवसाय को बुरी नज़र से बचाना चाहते हैं तो आप नींबू मिर्ची को अपने कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर टांग सकते हैं। यह हर तरह की बुरी नज़र को दूर रखने में मदद करता है।  

नमक से उतारें नज़र

बुरी नज़र का प्रभाव लोगों पर, उनकी खुशियों और उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। अक्सर जब कोई व्यक्ति अचानक से बीमार हो जाता है या उदास रहने लगता है तो उसका कारण बुरी या काली नज़र होती है। अगर आपको लगता है कि आपके घर के किसी सदस्य पर बुरी नज़र का साया है तो आपको एक मुट्ठी में नमक भर कर उसके ऊपर से सात बार घुमा कर पानी में बहा देना चाहिए। इससे बुरी नज़र का दोष समाप्त हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: अगर शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये उपाय

स्वास्तिक का उपयोग करें

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्वास्तिक को बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। पूजा पाठ व शुभ कार्यों में स्वास्तिक का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आप अपने घर परिवार में माहौल अच्छा बनाए रखना चाहते  हैं और अपने परिवार को हर बुरी नज़र से बचाना चाहते हैं तो आपको अपने घर के बाहर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

राहु यंत्र स्थापित करें 

बुरी नज़र से बचने या उसके प्रभाव को कम करने के लिए आप राहु यंत्र को भी स्थापित कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, राहु यंत्र बहुत फलदायी माना जाता है। यह बुरी शक्तियों को रोकने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही जीवन में शुभ फल भी लाता है। 

अगर आप पर नज़र दोष का प्रभाव है और आप व्यक्तिगत जन्मकुंडली के आधार पर इसका समाधान चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क कर सकते हैं। 

article tag
Spirituality
Vedic astrology
article tag
Spirituality
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!