Kharmas 2023 Date: जानें 1 माह तक क्यों नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Thu, Dec 14, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Dec 14, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Kharmas 2023 Date: जानें 1 माह तक क्यों नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Kharmas 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य धनु और मीन राशि में गोचर करते हैं तब खरमास एक माह के लिए लग जाते हैं। देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद ही खरमास भी लग रहे हैं, जिसमें शुभ कार्यों रुक जाते हैं। जानें इस साल खरमास कब से शुरू होंगे और समापन की डेटइस साल का आखिरी खरमास कब से लग रहा है, जानें डेट, महत्व और इसके नियम।

free consultation

दिसंबर में कब है खरमास 2023? (Kharmas in December 2023 Date)

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2023 का आखिरी खरमास 16 दिंसबर 2023 से लग रहे हैं। खरमास का समापन 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के दिन होगा। दिसंबर में सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य एक महीने तक धनु राशि में रहेंगे।

खरमास का आरम्भ : 6 दिंसबर 2023

खरमास का समापन: 15 जनवरी 2024

क्यों नहीं होते मांगलिक कार्य खरमास के माह में?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब भी बृहस्पति की राशि में भ्रमण करते हैं, तब यह समय समाज के लिए यह अच्छा नहीं होता है और साथ ही सूर्य जब बृहस्पति की राशि में आते हैं तो इससे गुरु ग्रह की ताकत कमजोर हो जाती है। ऐसी समय सूर्य भी अपना तेज कम कर लेते हैं। इस समय सूर्य की गति बहुत धीमी हो जाती है, मांगलिक कार्य के लिए इन दोनों ग्रहों का मजबूत होना बहुत जरुरी माना जाता है। यही वजह है कि खरमास के दौरान मुंडन, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार,शादी-विवाह आदि जैसे शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें : दिसंबर की ये शुभ तिथियां होगी आपकी शादी के लिए शुभ

क्या काम खरमास में न करें?

  • मुंडन संस्कार, जनेऊ संस्कार और कान छेदन भी खरमास के समय में वर्जित होते हैं। इससे जातक पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
  • खरमास में विवाह जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को मैरिड लाइफ में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। जैसा वैवाहिक सुख जातक चाहते है वैसा सुख उन्हें नहीं मिल पाते हैं।
  • खरमास के समय में गृह प्रवेश न करें, कहते हैं इससे परिवार में अशांति रह सकती है।
  • खरमास में नए व्यापार की शुरुआत नहीं करते क्योंकि इससे जीवन में बहुत हद तक संघर्ष बढ़ जाते हैं ।

खरमास में क्या उपाय करें?

  • सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। 
  • जल चढ़ाते समय जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। 
  • सूर्य मंत्र का जाप करें।

खरमास में विशेष पूजा कराने या किसी व्यक्तिगत सलाह के लिए अभी सम्पर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से।

article tag
Spirituality
Vedic astrology
article tag
Spirituality
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!