क्या करें क्या न करें?

Sat, Apr 30, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Apr 30, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या करें क्या न करें?

हर व्यक्ति का अपना एक स्वभाव, अपना एक व्यक्तित्व होता है। किन्तु किसी की कुछ छोटी-छोटी बातें, कुछ तौर-तरीकें ऐसे होते है जिन्हें देखकर आपको लगता है कि यही खूबियाँ या कमियाँ आपके किसी दुसरे जानकार में भी हैं। यह संभव हो सकता है, यदि दोनों व्यक्ति एक ही सूर्य राशि के है, तो उनकी चंद खूबियाँ या कमियाँ मेल खा सकती है। तो आइये, इस लेख से जानते हैं हर सूर्य राशि के व्यक्तित्व के बारे में|

मेष राशि:

  • मेष राशि के व्यक्ति स्वाभाविक रूप से बहुत ही स्फूर्तिमान और प्रभावशाली होते हैं और इन्हें अपने ही स्वभाव के व्यक्ति अधिक पसंद होते हैं। कुछ भी करने की इनकी गति काफी तेज़ होती है, इसलिए यदि मेष राशि वाले व्यक्ति के साथ-साथ चलना है तो अपनी रफ़्तार में तेज़ी लाने की ज़रूरत है। इस राशि के व्यक्ति के सामने आप अपनी बात खुल कर कह सकते है। बनावटी बनने की बिलकुल भी ज़रूरत नहीं है। यदि आप किसी मेष राशि के व्यक्ति के साथ अपना जीवन बिताना चाहते है तो आपको उनकी सभी गतिविधियों में खुलकर और उत्साहपूर्ण तरीके से हिस्सा लेना होगा। मेष को कभी भी यह न कहें कि वह गलत है। ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें चोट पहुचें। मेष बहुत ही विश्वसनीय और भावुक प्रेमी होते हैं इसलिए मज़ाक में भी ऐसी कोई भी कोशिश न करें जिनसे मेष व्यक्ति अपना आपा खो बैठें।

                                
 वृषभ राशि:

  • स्थिरता और विश्वसनीयता वृषभ राशि के व्यक्तियों का चरित्र-चित्रण करने के लिए एकदम सही शब्द है। वृषभ व्यक्तियों को ऐसे लोगों के साथ रहना पसंद होता है जो दूसरों के साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं। यदि आपके साथी वृषभ राशि के है तो आपको चाहिए कि आप हर वस्तु की ख़ूबसूरती की प्रशंसा ज़रूर करें। वृषभ व्यक्ति में कला की अच्छी समझ होती है और उन्हें संगीत का भी ख़ासा शौक होता है। वृषभ गरम मिजाज़ के नहीं होते लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें गुस्सा नहीं आता। अगर एक बार उन्हें किसी बात पर गुस्सा आ जाएँ तो फिर उन्हें काबू में करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए किसी भी सूरत में उनके गुस्से को आजमाने की कोशिश ना करें।

  
मिथुन राशि:

  • मिथुन राशि के व्यक्ति अत्यंत बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। अगर आपके साथी मिथुन राशि के है तो आपको अपने रिश्तें में जोश बनाये रखने के लिए उनके जैसी ही बुद्धिमत्ता की ज़रूरत होगी। आप उन्हें प्रभावित कर सके इस के लिए बातचीत में भी आपको उनसे बेहतर होना होगा। यदि आप स्वभाव से मज़ाकिया है तो आप मिथुन राशि के व्यक्ति के दिल में आसानी से जगह बना सकते है। मिथुन राशि के व्यक्ति एक ही समय में बहुत से काम करना पसंद करते हैं। मिथुन राशि के व्यक्ति के साथ चलना है तो आपको अपने आप में बदलाव लाना होगा क्योंकि इस राशि के व्यक्ति अपना स्वभाव नहीं बदल सकते। भूल कर भी इनके सामने दकियानूसी बातें ना करें।

  
कर्क राशि:

  • कर्क राशि वाले व्यक्ति के बदलते मूड यानि मिजाज़ के अनुसार ही आपको ढलना होगा। कर्क राशि वाले एक पल मुस्कुराते हैं तो दुसरे ही पल उनकी आँख में आसूं होते हैं। स्वभाव से भावुक और मूडी कर्क राशि के व्यक्ति के साथ सही ताल-मेल बिठाना होगा। इनका स्वभाव लहरों की तरह होता है। कभी ऊपर तो कभी नीचे| कर्क राशि वालों को खाना बहुत पसंद होता है। और अगर खाना बनाने के साथ-साथ अगर थोड़े रोमांटिक भी हो जाते है तो सोने पे सुहागा। कर्क राशि वाले व्यक्ति बहुत ही संवेदनशील होते हैं और बहुत जल्द ही किसी की बात से इन्हें ठेस पहुँच सकती है। इसलिए सलाह यह रहेगी कि इनकी भावनाओं के साथ मत खेलें। कर्क व्यक्ति अजीवित वस्तुओं के साथ भी भावुक सम्बन्ध बना लेते हैं, इसलिए उनकी कोई भी वस्तु को हाथ लगाने से पहले उनसे ज़रूर पूछ लें।

  
सिंह राशि:

  • अगर आपके साथी सिंह राशि के है तो उनका और उनके शिष्टाचारों का आदर करें। सिंह राशि के व्यक्तियों की सलाह पर अमल ज़रूर करें, लाभ होगा। यह अपनी शान-ओ-शौकत दिखने में पीछे नहीं हटते, इसलिए इनके साथ का आनंद लें। कोई इनकी प्रशंसा करें तो इन्हें ख़ुशी होती है और ये हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहना चाहते है। एक सिंह व्यक्ति के अभिमान और आत्म-सम्मान को कभी भी चोट ना पहुँचायें। ऐसी परिस्थितियों में इन्हें संभालना और भी मुश्किल हो जाता है। सिंह एक तेजपूर्ण राशि है इसलिए इस राशि के व्यक्तियों को उदास लोग बिलकुल नहीं भाते। उदासी में भी अपने चेहरे पर एक मुस्कराहट रखें और फिर अपनी परेशानी सिंह राशि के व्यक्ति को बताये, फिर देखिये आपकी समस्या कैसे दूर होती है।

  
कन्या राशि:

  • कन्या राशि के व्यक्ति स्वभाव से बहुत नियमशील होते हैं। अगर आपके साथी कन्या राशि के है तो उनकी अच्छाईयों पर अधिक गौर करें। वो जो कर रहे है उस पर रूचि लें, फिर देखिये कैसे ज़रूरत पड़ने पर यह आपकी मदद को तैयार होंगे। इनकी शारीरिक क्षमता से कहीं अधिक इनकी मानसिक क्षमता पर भरोसा रखें। असफलता को सफलता में बदलने की अद्भुत काबिलियत कन्या राशि वालों में होती हैं। स्वभाव से शर्मीले और गंभीर कन्या राशि के व्यक्तियों को दूसरों के सहारे शोहरत पाना अच्छा नहीं लगता है| ये खुद पर विश्वास रखते हैं| इन्हें अपनी बातों को रहस्यमयी रखना ही अच्छा लगता है इसलिए अगर आपको इनका कोई राज़ पता भी तो गलती से इन्हें इसका आभास ना होने दे|  

तुला राशि:

  • तुला राशि के व्यक्तियों को अपने सभी संबंधों में शांति और सौहार्द चाहिए होता है, इसलिए ऐसा करने में इनकी सहायता करें। अपने स्वामी गृह शुक्र के प्रताप इन्हें खूबसूरती प्राप्त होती है और कोई भी व्यक्ति इनकी प्रशंसा करें तो इन्हें अच्छा लगता है। ऐसे ही लोगों के साथ इनके सम्बन्ध मैत्रीपूर्ण रहते हैं। अगर आपके साथी तुला राशि के है तो आप इनके साथ खूबूसरत और सुखद पल जी सकते है। तुला राशि के व्यक्ति काफी उदार और दयालु स्वभाव के होते हैं पर अत्यंत विवादप्रिय भी होते हैं। इसलिए इनके साथ किसी भी प्रकार की बहस में पड़ने से बचें। तुला राशि वालों को हार बर्दाश्त नहीं होती हैं इसलिए ये कभी भी दल बदल सकते हैं| अगर आपके साथी तुला राशि के है तो कभी भी इन्हें अहम फैसला लेने से रोकें। कोई भी फैसला लेने से पहले तुला राशि वाले परिणामों की चिंता में अधिक रहते हैं और फैसला नहीं ले पाते।


वृश्चिक राशि:

  • वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति काफी जुनूनी होते हैं और अपने जीवन में उत्साह से भरे होते हैं। उनके इस जबरदस्त जोश में ये आप को भी शामिल कर सकते है। इनके तरीके से चलने पर आप जीवन की मधुर धुनों पर थिरक सकते है। वृश्चिक राशि वफादार होते हैं, आपके द्वारा किये गए किसी उदार काम को यह कभी नहीं भूलेंगे। अगर आप अपने वृश्चिक साथी के जीवन का आनंद लेना चाहते हैं, तो जीवन को लेके उनकी ही तरह जुनूनी बनें और आप पायेंगे कि कैसे आपका जीवन खूबसूरत हो जायेगा। वृश्चिक राशि वाले भावुक तो होते ही हैं, पर ये आपके मन, शरीर और आत्मा पर भी अपना अधिकार समझते हैं। भूल कर भी कभी अपनी वृश्चिक राशि के साथी के मन में ईर्ष्या के बीज ना पनपने दें। वर्ना आपको जीवन भर ईर्ष्या और असंतोष की यातनाएं झेलनी पड़ेगी। वृश्चिक व्यक्तियों का गुस्सा भी विस्फोटक होता हैं, इसलिए ऐसे में उनसे सावधान रहे| उनके दिमाग में क्या चल रहा है, यह जानना आपके लिए बहुत ही मुश्किल होगा। इसलिए उनके सामने किसी दुसरे के साथ फ़्लर्ट भी ना करें।

  
धनु राशि:

  • धनु राशि के व्यक्ति आम तौर पर खुशमिजाज़ होते हैं। आप इनके साथ जीवन को उत्साह के साथ जी सकते है। ये हमेशा ही चुलबुले रहते हैं और अगर आप के और धनु राशि के व्यक्ति के शौक भी एक जैसे हैं तो फिर आप उनके साथ बिताए हुए हर लम्हे का आनंद ले सकेंगे| स्वभाव से धनु राशि के व्यक्ति खुले दिल के और निष्कपट होते हैं इसलिए अगर कभी किसी सच्चे विचार या सलाह की ज़रूरत हो तो आप इनपर भरोसा कर सकते है। इनके साथ इनके ही नज़रिए से चलें| सकारात्मक विचार अपनाएं। धनु राशि के व्यक्ति आत्म-निर्भर होते हैं और किसी भी प्रकार की रोक-टोक इन्हें कतई पसंद नहीं होती हैं। इसलिए कभी भी इनकी रफ़्तार को कम करने की भी कोशिश ना करें। उन्हें अपनी आज़ादी पसंद है तो उन्हें इसका आनंद लेने दे और अगर आप इनकी ज़िन्दगी में बहुत ही ख़ास है तो ये हमेशा ही आपके पास लौट कर आयेंगे। बढ़ा-चढ़ा कर बोलने की इनकी आदत से बिलकुल विचलित न होए। धनु राशि वाले खुले और स्पष्ट विचारों के व्यक्ति होते हैं इसलिए इनकी बात का बुरा ना माने।

  
 मकर राशि:

  • मकर एक मज़बूत और आत्मनिर्भर राशि है। इसलिए अगर आप कभी भी किसी भी समय अपना धन निवेश करना चाहते है तो मकर राशि इसके लिए एकदम सही विकल्प है। मकर राशि व्यावहारिक और अपने दृष्टिकोण में रुढ़िवादी होते हैं और वे आपसे उम्मीद करते हैं कि आप भी उनके रंग में रंग जाएँ| अपने जीवन में उन्होंने कुछ मानकों को निर्धारित किया होता हैं और वे जीवन भर उन्हीं मानकों का पालन करते हैं। उनके लिए उनकी सामाजिक छवि उनके लिए महत्त्वपूर्ण होती हैं। अपने मकर साथी से यह उम्मीद ना करें कि वे अपने दिल की बात आपसे खुल कर करेंगे, यह काफी गोपनीय स्वभाव के होते हैं। अपने सम्बन्ध में पूरी तरह से समर्पित होते हैं और किसी भी तरह की लापरवाही इन्हें पसंद नहीं होती है। इस राशि में जन्में व्यक्ति थोड़े से कंजूस और किफायती स्वभाव के होते हैं। इसलिए इनके साथी इनसे खर्चीले उपहारों की अपेक्षा ना करें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये आपको किसी भी चीज़ की कमी होने देंगे, ये आपका पूरा ख्याल रखेंगे।

  
कुम्भ राशि:

  • कुम्भ राशि के व्यक्ति दोस्ताना और दिलचस्प होते हैं। विभिन्न विषयों में इनकी अद्भुत जानकारी के कारण आप इनसे बिना बोर हुए कई घंटों तक बात कर सकते है। ज़िन्दगी को लेकर इनका नज़रिया बहुत ही विस्तृत और प्रभावशाली होता हैं और इनके साथ आप बहुत ही आराम महसूस कर सकते है। कुम्भ राशि हमेशा परोपकारी और समाज सेवा सम्बंधित कार्यों को लेकर आपके विचारों का खुल कर स्वागत करेंगे। कुम्भ राशि के साथी को रोचक बनाए रखने के लिए आप में रहस्यपूर्ण और लुभावने गुण होने चाहिए। ये बहुत ही विश्वसनीय होते हैं। अगर आपका यह ख्याल है कि आप कुम्भ साथी के साथ एक साधारण और सरल ज़िन्दगी जियेंगे तो आपको अपना ख्याल बदलना होगा। कुम्भ व्यक्ति को समझना बहुत ही मुश्किल होता है। यह कब क्या करने का विचार बना लें, यह पहले से ही पता कर पाना मुश्किल होता है। यह राशि आपको बिना कुछ बताए कहीं भी जा सकती है।दरअसल ये चंचल होते हैं और जल्दी ही बोर हो जाते हैं। इनका व्यवहार काफी दोस्ताना होता है पर ये अपनी आंतरिक भावनाएं किसी के साथ साझा करने से हमेशा कतराते हैं। ये कभी भी दूसरों से अलग हो जाते हैं जो बाकी लोगों को खटता भी है।

  
मीन राशि:

  • स्वभाव से मीन व्यक्ति संवेदनशील और आकर्षक होते हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो आपको समझ सके और आपकी भावनाओं की कद्र करे तो मीन राशि के व्यक्ति आपके लिए एकदम सही विकप्ल है। पर आपको भी उनकी भावनाओं को तवज्जो देनी होगी। कभी भी किसी भी प्रकार की ज़रुरत हो तो आप मीन राशि पर आँख मूँद कर विश्वास कर सकते है। इनके भीतर सहज ज्ञान की अद्भुत क्षमता होती है। आमतौर पर इनके अनुमान सटीक बैठते हैं। इन्हें सपनों की दुनिया में रहना काफी अच्छा और सुकूनदायक लगता है जो कि असल ज़िन्दगी में शायद ही संभव हो। मीन व्यक्ति अपने ही ख्यालों में, अपने सपनों में खोए रहते हैं और आपको इनसे सांसारिक लक्ष्यों को लेकर अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए। यह स्वभाव से भौतिकवादी होते हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि इन्हें गरीबी रेखा से नीचे रहने का शौक है पर इन्हें धन-दौलत जमा करने की कोई प्रबल इच्छा नहीं होती है| संवेदना से भरपूर मीन व्यक्ति की भावनाओं को भूल कर भी ठेस ना पहुचाएं, आंसुओं के समुन्दर में डूबने में इन्हें ज्यादा समय नहीं लगता।

 

 

 

article tag
Vedic astrology
Planetary Movement
Hindu Astrology
article tag
Vedic astrology
Planetary Movement
Hindu Astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!