
नया साल हर किसी के लिए एक नई उमंग, नया उत्साह और नई-नई योजनाएं लेकर आता है। नये साल के साथ हर किसी को नई उम्मीद भी जुड़ी होती है। आमतौर पर नए साल को लेकर लोग जीवन में दुख के दिन दूर होने की और खुशियों की बहार आने की उम्मीद लगाए रहते हैं। अगर आप अपने भविष्य के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आप लाल किताब की मदद से साल 2020 की भविष्यवाणी जान सकते हैं। लाल किताब का ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। इस किताब की मदद से लोगों के भूतकाल, वर्तमान और भविष्य की स्थिति को जाना जा सकता है। ज्योतिशास्त्र के अनुसार लाल किताब के उपायों को कारगर माना जाता है। इस लाल किताब की मदद से आप यह जान सकेंगे कि साल 2020 में आपका करियर, हेल्थ, वेल्थ, फैमिली और फाइनेंश लाइफ कैसी रहने वाली है। तो चलिए इस साल 2020 में हम आपको लाल किताब के उपाय बताने जा रहे हैं जिसको अपनाने से आप नए साल में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।
मेष राशि
लाल किताब राशिफल 2020 के अनुसार अपने गुस्से पर काबू करें। मंगलवार के दिन लाल वस्त्र धारण करके हनुमान जी की पूजा करें। मेष राशि के जातक घर का सोना न बेचें और न ही गिरवी रखें। वहीं रूमाल गिफ्ट में कभी न लें और न ही दें। साल 2020 में नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग यात्राएं न करें। साल 2020 में नौकरीपेशा वाले लोग नौकरी बदलने के बारे ना सोचें। मेष राशि वाले लोगों को वाणी में संयम बनाए रखने की जरूरत है।
वृषभ राशि
लाल किताब राशिफल 2020 के अनुसार, इन राशि के लोगों को हर गुरुवार को भगवान गणेश का पूजा करनी चाहिेए। इसके अलावा शुक्रवार को छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। किसी भी मंदिर में जाकर केले का प्रसाद अर्पित करें। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ मीठा खाकर ही शुरूआत करें। वृषभ राशि के जातक साल 2020 में काले कपड़े पहनने से परहेज करें और मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें। यह किताब आपको विरोधियों से बचने की सलाह भी नये साल 2020 में देती है।
मिथुन राशि
लाल किताब राशिफल 2020 के मुताबिक, साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों के संग उचित व्यवहार करें। मछिलयों को आटे की गोलियां खिलाएं। मिथुन राशि के जातक सूर्यास्त के बाद शनिदेव की चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा बुधवार के दिन किसी भी महिला को हरी चूड़ियां दान करें। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने भाइयों संग अविश्वास की भावना को पैदा ना करें। इन राशि के लोगों को वित्त के मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत है वरना आर्थिक तंगी का आभा, हो सकता है।
कर्क राशि
लाल किताब राशिफल 2020 यह कहता है कि आपको अपने भविष्य की योजनाओं को किसी संग साझा करने की जरूरत नहीं है। इन राशि के जातक बाएं हाथ की अनामिका में सोने का छल्ला धारण कर सकते हैं। आपके भाइयों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपको लाल किताब के मुताबिक, प्रत्येक बुधवार को दुर्गा चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है। वहीं साल 2020 में व्यवसायी वर्ग के लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी जाती है ताकि उनके साथ धोखाधड़ी ना हो सके। कर्क राशि वाले अविवाहित जातकों को भगवान बृहस्पति और शनिदेव की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि
लाल किताब राशिफल 2020 में बताया गया है कि यदि आपके मन में कभी दुविधा हो तो आपको अपने माता-पिता से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। यदि आपके पास कोई वाहन है तो आपको समय-समय पर उसकी मरम्मत करवाते रहना चाहिए। सिहं राशि के जातकों को लाइट पिंक रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके अलावा दक्षिण दिशा में गुलाब का फूल रखें। अविवाहित सिंह राशि के जातकों के घर साल 2020 में शहनाई बज सकती है। साल 2020 में चमड़ा या लोहे का कोई भी आइटम लाने से बचें। नये साल में व्यापारी वर्ग के लोगों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है।
कन्या राशि
लाल किताब भविष्यफल 2020 के मुताबिक, आपको हर बुधवार को गाय को हरी पालक खिलाने की सलाह दी जाती है। वहीं आपको संतान के खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। किताब के मुताबिक बेडरूम में धार्मिक चित्र नहीं लगाने चाहिए। इस राशि के लोगों को नहाते वक्त पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाना चाहिए। साल 2020 में आपको महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। संतान पक्ष की ओर से भी चिंता बनी रह सकती हैं। इस साल 2020 में आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है परंतु आप खान-पान पर ध्यान रखकर अपनी सेहत को ठीक रख सकते हैं।
तुला राशि
लाल किताब राशिफल 2020 में कहा गया है कि कुत्तों के प्रति स्नेह बनाए रखें। गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल खाएं। साल 2020 में कार्यक्षेत्र में अपने कनिष्ठ सहकर्मियों से उचित व्यवहार करें। इस साल तुला राशि के जातक अपने व्यवसाय को बदलने में सफल रह सकते हैं। साल 2020 में भूमि में निवेश करने से बचें और यदि आप निवेश करने जा रहे हैं तो आप वरिष्ठ परिजनों से सलाह अवश्य लें। इन राशि के व्यापारी वर्ग को अपने गल्ले पर किसी भी किस्म की भभूत न रखने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि
लाल किताब भविष्यफल 2020 के अनुसार, आपको बेडरूम में नीले रंग के तकिए न रखने की सलाह दी जाती है। आप कौवों को भोजन या बिस्कुट खिला सकते हैं। साल 2020 को फलदायी बनाने के लिए पश्चिम दिशा में काले रंग के परदे लगाएं और गले में चांदी की चेन पहनें। साल 2020 में आपके मान-सम्मान औऱ सामाजिक स्तर में सुधार होने के आसार हैं। इसके अलावा भूमि, मकान और वाहन संबंधित समस्याओं से इस साल निजात मिल सकती है। अपने मन में किसी के प्रति घृणा न रखें।
धनु राशि
लाल किताब वर्षफल 2020 के मुताबिक, इस वर्ष आपको ससुराल पक्ष की तरफ से संबंध मधुर बनाए रखने होंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किताब में बताया गया है कि आप अपने ज्ञान का अहंकार कतई न करें। बुजुर्गों की सेवा करें और उनका सम्मान करें। साल 2020 में यदि आपको आर्थिक तंगी का सामना करने पड़े तो आप किसी से साझा न करें। साल 2020 में आप अपनी छिपी हुई कला से धन कमा सकेंगे। धनु राशि के जातकों को इस साल दुनियादार और व्यवहारिक बनने की जरूरत है।
मकर राशि
लाल किताब राशिफल 2020 के मुताबिक, आपको अपने सिहराने तले कपूर के 4 टुकड़े रखने होंगे ताकि आपको कामयाबी प्राप्त हो सके। मकर राशि के जातक गुरुवार को बेडरूम में पीले रंग की चादर बिछाएं। जितना हो सके शऩिवार को शनि से जुड़ी चीजों को न खरीदें। साल 2020 में आपके सभी कोर्ट-कचहरी के मुकदमें रफा-दफा होने की संभावना है। अविवाहित जातकों को गौरी पूजन और व्रत रखने की सलाह दी जाती है। इस साल आपको अप्रत्यक्ष धन लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि
लाल किताब वर्षफल 2020 में कहा गया है कि आपको लाल रंग के तकिये का प्रयोग करना चाहिए। अपने बाथरूम में हरे रंग का पौधा लगाएं औऱ चांदी के गिलास में पानी पिएं। लंबे वक्त से चली आ रही गलतफहमी का समाधान इस साल बातचीत से हल हो जाने की संभावना है। साल 2020 में नौकरीपेशा वाले लोग विदेश यात्रा कर सकते हैं। कुंभ राशि के लोग मस्तक पर किसी भी प्रकार की भभूत न लगाएं। किसी को भी कटु शब्द न कहें।
मीन राशि
लाल किताब राशिफल 2020 में बताया गया है कि आपको जंग लगी चाकू या कैंची नहीं रखनी है। आपको माह में किसी के मंगलवार को मीठा हलवा भिखारियों में बांटने की सलाह दी जाती है। इस ऱाशि के जातक घर में घंटिया बाजकर पूजा न करें। इस साल नौकरीपेशा वाले लोगों को योग्यता के अनुसार एक्स्ट्रा कार्यभार मिल सकता हैं। साल 2020 में आप खुद को कानूनी प्रकिया से बचाएं। सेहत की मोर्च पर आपको पीठ दर्द की समस्या पैदा हो सकती है इसलिए आपको योग या व्यायाम करने की जरूरत है।