Makar Sankranti 2023 - संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से चमक सकता है आपका भाग्य।

Sat, Jan 14, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Jan 14, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Makar Sankranti 2023 - संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से चमक सकता है आपका भाग्य।

दुनियाभर में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हर साल सैंकड़ों त्योहार मनाए जाते हैं। ये सभी त्योहार हिंदू धर्म से किसी न किसी रूप में संबंधित होते हैं। ये त्योहार न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी विशेष मानें जाते हैं।  मकर संक्रांति भी इन ही खास त्योहारों में से एक है। वैसे तो हिंदू धर्म के अनुसार हर वर्ष 12 संक्रांतियां होती हैं और हर संक्रांति अपना एक अलग महत्व रखती है। जब सूर्य किसी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो उस समय को संक्रांति कहा जाता है। वहीं मकर संक्रांति के दिन सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

ये साल की शुरूआत में पहला सबसे बड़ा त्योहार होता है। ये अक्सर 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। इसी  दिन सूर्य उत्तरायण भी होते हैं, इसलिए इसे उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। संक्रांति वाले दिन को लोग स्नान और दान-पुण्य करने के लिए सबसे अच्छा मानते हैं। इस दिन भगवान् सूर्य की पूजा-आराधना की जाती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का भी पूजन किया जाता है। मकर संक्रांति को बहुत बड़े स्तर पर धूमधाम से मनाया जाता है। 

आइए जानते हैं साल 2023 में संक्रांति की सही तारिख और शुभ समय। इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि किस चीज का दान आपको सौभाग्य दे सकता है।  

Rashifal 2023 : इस साल कैसा होगा आपका जीवन? 

मकर संक्रांति बन रहा है ये शुभ योग, मिलेगी धन, यश और सफलता

साल 2023 में मकर संक्रांति के दिन कुछ ऐसे योग बन रहें हैं जो इस दिन को अधिक महत्वपूर्ण बना रहा है। इस वर्ष मकर सक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग व राजपद योग का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान मकर राशि में पहले से ही बुध और शनि ग्रह विराजमान होंगे। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति, लोगों के जीवन को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरीकों से प्रभावित करेगी।   

मकर संक्रांति सही तिथि और शुभ समय 

मकर संक्रांति का ये त्योहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। हालांकि इस साल इन तारीखों में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा, इस कारण इस साल मकर संक्रांति की सही तारिख 15 जनवरी है। इस साल सूर्य 14 जनवरी की शाम को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार संक्रांति के लिए स्नान, ध्यान और दान 15 जनवरी 2023 को ही किया जाएगा। 

शुभ मुहूर्त- 

  • मकर संक्रांति का पुण्य काल: सुबह 07:15 से शाम 05:46 तक। 
  • महा पुण्य काल: सुबह 07:15 से सुबह 09:15 तक। 

इन चीजों का दान करना है जरूरी 

मकर संक्रांति को दान का त्योहार भी माना जाता है। इसका मतलब ये है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है जो आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि दोनों ला सकता है। शास्त्रों की मानें तो इस दिन स्नान, ध्यान, दान और अनुष्ठान करने से इस त्योहार की शुभता को और भी अधिक बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस वे कौन-सी चीजें हैं जिनके दान से आप अपने त्योहार को सफल बना सकते हैं। 

घी का दान: संक्रांति के दिन कई चीजों का दान किया जाता है। इसमें से एक महत्वपूर्ण दान घी का होता है। ऐसा माना जाता है कि घी दान करने से आपके करियर में भारी वृद्धि देखी जा सकती है। 

गुड़ का दान: इस दिन गुड़ का दान देना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सूर्य देव को प्रसन्न करना आसान हो जाता है। इसके दान से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति बहुत मजबूत हो जाती है। इसके अलावा गुड़ दान करने से आप अपने हर काम में सफलता पाने में सक्षम हो जाते हैं।   

तिल का दान: मकर संक्रांति के त्योहार में तिल का बहुत महत्व होता है। इस कारण इसे तिलकुट भी कहा जाता है। संक्रांति के दिन तिलों का प्रयोग करना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। इसके पीछे एक मुख्य कारण ये है कि तिलों का दान और उपयोग करने से शनि देव और सूर्य देव दोनों को ही प्रसन्न किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शनि देव ने अपने पिता सूर्य देव को मनाने के लिए काले तिलों का उपयोग किया था। सूर्य देव ने प्रसन्न होकर शनि देव को आशीर्वाद दिया था कि जो भी काले तिलों से सूर्य पूजा करेगा उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। इसके अलावा शनि दोष से भी मुक्ति मिल जाएगी। 

तेल का दान: तेल का दान करना सदैव शुभ माना जाता है। लेकिन संक्रांति के दिन इसकी शुभता और भी अधिक बढ़ जाती है। मकर संक्रांति के दिन तेल के दान से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके साथ ही शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने में भी ये महत्वपूर्ण होता है। 

खिचड़ी का दान: मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना और खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ये खिचड़ी काली उड़द और चावल की होती है। 

कंबल का दान: इस दिन गर्म वस्त्र या कंबल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। संक्रांत सर्दियों के दिनों में आती है। इस कारण गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल या गर्म वस्त्र का दान करना आपके अच्छे कर्मों का प्रतीक होता है। ये नेक कार्य करने से शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव कम किया जा सकता है।  

surya makar rashi gochar 2023इन चीजों का रखें खास ध्यान

  • सुबह उठकर अच्छे मुहूर्त में स्नान जरूर करें। अक्सर लोग इस दिन गंगा स्नान करते हैं। अगर आप किसी कारण गंगा में स्नान नहीं कर पा रहे तो अपने घर में स्नान जरूर करें और अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लें। 
  • संक्रांति वाले दिन कोई भी बड़ा बुजुर्ग, साधु या असहाय व्यक्ति आता है तो उसे खाली हांथ न लौटाएं। कुछ न कुछ जैसे चावल, खिचड़ी, आटा, गुड़ या गर्म कपड़े जरूर दान दें।  
  • किसी भी तरह का तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांस आदि का उपयोग न करें। इसके अलावा शराब या सिग्रेट या तंबाकू से भी दूर रहें। 
  • संक्रांत नई शुरुआत और हरियाली का प्रतीक है इसलिए इस दौरान पेड़ पौधों या फसलों को नुकसान पहुंचाने से बचें। 
  • इस दिन सूर्य देव की पूजा करें, उन्हें सुबह उठ अर्घ दें। इसके साथ ही अपने-अपने घरों में तिल व गुड़ के लड्डू बना कर पहले उनका भोग लगाएं और फिर प्रसाद के रूप में खुद भी जरूर खाएं।

अगर आप किसी भी प्रकार का ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से।

✍️By : टीम एस्ट्रोयोगी 

article tag
Spirituality
article tag
Spirituality
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!