मंगल का कुंभ राशि में गोचर, राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?

Mon, May 04, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, May 04, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
मंगल का कुंभ राशि में गोचर, राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?

मंगल ग्रह को क्रोध का कारक व क्रूर ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही पराक्रम का भी यही कारक है। ऐसे में मंगल का राशि परिवर्तन करना सभी बारहों राशि के जातकों के लिए कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देने वाले हैं। इस बार मंगल 4 मई 2020 को अपराह्न 09 बजकर 4 मिनट पर मकर राशि के कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं मंगल का गोचर आपके लिए कितना मंगलकारी रहने वाला है।

 

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन के आधार पर लिखा गया है। यदि आप अपने बारे में कुछ अलग महसूस कर रहे हैं तो एस्ट्रोयोगी पर इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से परामर्श लें। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा  है। जो जातक अपना घर बदलना चाहते हैं तो एक और सबसे अच्छा विकल्प तलाश सकते हैं। परंतु समय परिस्थिति के अनुसार ही आप काम करें। नया वाहन खरीदने का मन है तो समय अच्छा है लेकिन हालात ठीक नहीं हैं। घर की महिला सदस्य की तरफ से खुश खबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोमांटिक जीवन में भी आपको सुख मिलेगा।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि में मंगल का गोचर करना उनके संबंधों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। जातक के अपने भाई- बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। इससे आपको अपनी किस्मत का साध मिलेगा। जिसका आपको लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर अवधि आपके लिए शानदार रहने की पूरी संभावना है। पेशेवर जीवन भी संतोषजनक रहने के आसार हैं।

 

मिथुन राशि

मंगल का  गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। विशेष कर मौद्रिक लाभ होने की प्रबल संभावना दिखायी दे रही है। इस समय निवेश करने से आपको बचना चाहिए बाजार को देखते हुए फैसला करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रोफेशनल और वित्तीय जीवन अच्छा रहेगा। आप अपनी आवाज़ और संचार कौशल से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे।

 

कर्क राशि

कुंभ राशि में मंगल का आना कर्क राशि वालों के लिए यात्रा का संकेत दे रहा है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह संभव नहीं है।  शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं। कुछ मांगलिक कार्य करने की  योजना बना सकते हैं। सुंदर और आरामदायक चीजें आपको आकर्षित कर सकती हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन धन का प्रवाह भी बढ़ सकता है।

 

सिंह राशि

सिंह जातकों के लिए समय उच्च व्यय का संकेत दे रहा है। यानी की  मंगल का राशि परिवर्तन करना आपके धन पक्ष के लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है।  ऑफिस में नई चुनौतियाँ मिल सकती हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम-संबंधित यात्रा करने का मन बना रहे है तो इस समय यह संभव नहीं है। आनंददायक समय रहेगा, हालांकि बचत होने की कम संभावना है।

 

कन्या राशि

मंगल का गोचर करने कुंभ राशि में आना आपके अच्छे समय का संकेत है। इस समय आपको मौद्रिक लाभ होगा इसकी पूरी संभावना दिख रही है। निवेश किया हुआ धन दोगुना हो सकता है। आय के नये विकल्प तलाश सकते हैं। भाग्य अनुकूल है काम में आपको सहयोग करेगा। बड़ों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर कर कुंभ राशि में आना काफी लाभदायक रहने वाला है। यह आपके पेशेवर जीवन के लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आप कार्यस्थल पर चमकेंगे और शांत रवैये के साथ प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। ऑफिस में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इसके साथ ही आप निर्णय लेने में सक्षम बनेंगे।

 

वृश्चिक राशि

मंगल का राशि परिवर्तन आपके व्यक्तिगत जीवन के लिए अच्छा है। साथी के साथ आपके विवाद में शांति का दौर आएगा। इस समय का लाभ उठाकर इस विवाद को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में आनंद व शांति आने की पूरी उम्मीद है। प्रेम विवाह का संकेत मिल रहा है। परिवार से इस बारे में अच्छा मौका देखकर बात कर सकते हैं। समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इसके साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे।

 

धनु राशि

आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन कुछ खास नहीं रहने वाला है। आपके अपने स्वयं के स्वास्थ्य के लिए सतर्क रहना होगा। इस समय आपका धन व्यय भी हो सकता है। आप मौद्रिक मुद्दे पर चिंतित होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें। प्रेम जीवन के लिए भी प्रतिकूल समय है।

 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का कुंभ राशि में आना निजी जीवन के लिए अच्छा रहने की संभावना है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे मार्ग आसान हो जाएगा। मंगल का राशि परिवर्तन आप के जीवन में भी बदलाव आएगा। कई चीजों में आप संतुलन बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। दृढ़ इच्छा शक्ति बढ़ेगी।

 

कुंभ राशि

मंगल आपकी ही राशि में आ रहा है लेकिन यह आपके लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। परंतु आपको सफल होने के लिए परिश्रम करना होगा। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएँ। किसी भी संघर्ष में भाग न लें। व्यय अधिक होने की भी संभावना है।

 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन करना अच्छी अवधि लेकर आने वाला है। यह आपके नाम को प्रसिद्धि देने वाला हो सकता है। खुद की सेहत का ध्यान रखें। सेहत को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं। व्यावसायिक रूप से आप नवीन विचारों के बारे में सोचेंगे। किसी विशेषज्ञ की मदद या सलाह लेनी चाहिए। रोमांटिक जीवन भी ठीक रहेगा। शादी के बारे में सोच सकते हैं।

 

article tag
Hindu Astrology
article tag
Hindu Astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!