टैरो मासिक राशिफल 2025 से जानें किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगा यह महीना?

Thu, Feb 20, 2025
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Thu, Feb 20, 2025
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
टैरो मासिक राशिफल 2025 से जानें किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगा यह महीना?

March Tarot Mashik Rashifal 2025: मार्च का महीना एक नई शुरुआत और बदलाव का संकेत देता है। रंगों के त्योहार होली की खुशियों से लेकर गुरु ग्रह (नंबर 3) की ऊर्जा तक, यह समय ज्ञान, विस्तार और सकारात्मकता से भरा रहेगा। इस महीने कई नए रास्ते खुलेंगे, नए अवसर मिलेंगे और जीवन में तरक्की के संकेत दिखाई देंगे।

हमारी मार्च टैरो रीडिंग मासिक राशिफल 2025, संकेत देती हैं कि मौसम के बदलाव के साथ हमारी ज़िंदगी में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। यह महीना कुछ राशियों के लिए शानदार रहेगा, तो कुछ के लिए थोड़ा सावधानी भरा। आइए जानते हैं कि यह महीना आपकी राशि पर कैसा असर डालेगा और कौन से खास ज्योतिषीय उपाय आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं।

ये भविष्यवाणियां चंद्र राशि (Moon Sign) पर आधारित हैं।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

जानें मार्च 2025 के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? 

तो चलिए, मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, जानते हैं कि यह नया महीना सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है। 

मेष राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आपके प्रेम जीवन में मस्ती और रोमांच बना रहेगा। साथ ही, व्यापार में भी अच्छा विस्तार होने के संकेत हैं। 

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - पेज ऑफ वांड्स)

इस महीने कुछ लोगों की मुलाकात नए रोमांटिक पार्टनर से हो सकती है। वहीं, जो पहले से किसी रिश्ते में हैं, उनके रिश्ते में और अधिक जुनून और उत्साह देखने को मिलेगा।

करियर (टैरो कार्ड - पेज ऑफ स्वॉर्ड्स)

इस महीने आपको नया करियर अवसर मिल सकता है, जिसे अपनाने से आपको लाभ होगा। कुछ लोग अपने प्रोफेशनल स्किल्स को बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग या सर्टिफिकेशन कोर्स में भी शामिल हो सकते हैं।

परिवार (टैरो कार्ड - किंग ऑफ वांड्स)

मार्च 2025 का टैरो राशिफल बताता है कि परिवार में स्थिरता और सुरक्षा बनी रहेगी। इस महीने घर के माहौल में प्यार और परवाह का संतुलित भाव देखने को मिलेगा।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - क्वीन ऑफ कप्स)

अगर आप बिज़नेस कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए काफी समृद्धि और सफलता लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

उपाय: अपने घर में रोज़ाना सेज (Sage) जलाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मकता बनी रहेगी।

वृषभ राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - 10 ऑफ पेंटाकल्स)

रिश्तों में संतोष और स्थिरता बनी रहेगी। इस महीने आपका रिश्ता और अधिक गहरा होगा और आपको पूर्णता का अनुभव होगा।

करियर (टैरो कार्ड - पेज ऑफ कप्स)

नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो यह महीना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

परिवार (टैरो कार्ड - 9 ऑफ कप्स)

इस महीने पारिवारिक जीवन बहुत सुखद रहेगा। आपको वह सभी सुविधाएं और स्नेह मिलेगा, जिसके आप हकदार हैं।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - दी मैजिशियन)

आप अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। आपका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता व्यापार में अच्छे लाभ दिलाएगी।

उपाय: हर सुबह लाफ्टर थेरेपी का अभ्यास करें, इससे मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी।

Ank Jyotish Rashifal March 2025: क्या यह होगा बदलाव, संतुलन और सफलता का महीना! जानें मार्च 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल से

मिथुन राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने व्यवसाय में लाभ मिलेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन थोड़ा धीमा और बोझिल रह सकता है।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - 8 ऑफ वांड्स)

इस महीने आपका प्रेम जीवन काफी रोमांचक रहेगा। मासिक टैरो राशिफल के अनुसार, रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी और चीजें तेजी से आगे बढ़ सकती हैं।

करियर (टैरो कार्ड - 4 ऑफ स्वॉर्ड्स)

इस महीने काम का बोझ आपको थका सकता है। आपने काफी मेहनत की है, इसलिए अब थोड़ा आराम करना और खुद को रिलैक्स करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

परिवार (टैरो कार्ड - 10 ऑफ वांड्स)

पारिवारिक जिम्मेदारियां इस महीने आपको भारी लग सकती हैं। आप कुछ समय के लिए इससे दूर जाने या ब्रेक लेने की इच्छा महसूस कर सकते हैं।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - 9 ऑफ पेंटाकल्स)

टैरो के मार्च महीने की भविष्यवाणियों के अनुसार, व्यापार के लिहाज से यह महीना बेहद अच्छा रहेगा। हर में मुनाफा होने की संभावना है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

उपाय: योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, यह आपके लिए सबसे लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने नए व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में कुछ भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - 2 ऑफ स्वॉर्ड्स)

इस महीने आप अपने भावनात्मक जीवन में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। अपनी भावनाओं को समझने और सही निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।

करियर (टैरो कार्ड - नाइट ऑफ कप्स)

मार्च के लिए टैरो रीडिंग बताती हैं कि आप अपने करियर में नई और रचनात्मक रणनीतियों पर ध्यान देंगे। समस्याओं को हल करने के लिए पारंपरिक तरीकों से हटकर कुछ अलग सोचने की जरूरत होगी।

परिवार (टैरो कार्ड - किंग ऑफ कप्स)

पारिवारिक जीवन सुखद और आरामदायक रहेगा। परिवार के लोग खुश रहेंगे और सभी आवश्यक सुविधाओं का आनंद लेंगे।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - ऐस ऑफ कप्स)

इस महीने आपका व्यवसाय नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। कोई नया व्यवसायिक अवसर मिल सकता है या आपके मौजूदा बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है।

उपाय: हर कम से कम दो बार चक्र संतुलन ध्यान (Chakra Balancing Meditation) करें, इससे मानसिक शांति और स्थिरता बनी रहेगी। 

सिंह राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार,  इस महीने व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - दी स्टार)

आपके रिश्तों में इस महीने गहरी भावनात्मकता देखने को मिलेगी। प्यार और विश्वास बढ़ेगा, लेकिन भावनाओं का संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

करियर (टैरो कार्ड - 5 ऑफ स्वॉर्ड्स)

इस महीने आपको किसी अच्छे करियर अवसर के छूट जाने का अहसास हो सकता है। सतर्क रहें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

परिवार (टैरो कार्ड - 8 ऑफ स्वॉर्ड्स)

मासिक टैरो रीडिंग के अनुसार, पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आपको बंधन या तनाव महसूस हो सकता है। आप स्वतंत्रता की इच्छा कर सकते हैं और कुछ निजी समय निकालने की जरूरत महसूस होगी।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - 7 ऑफ पेंटाकल्स)

आपके व्यवसाय में अब उन निवेशों का अच्छा लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से रुके हुए थे। टैरो की मासिक रीडिंग के अनुसार, यह समय मेहनत के फल प्राप्त करने का है।

उपाय: हर दिन सोलर चक्र मंत्र "राम" (Ram) का जाप करें, इससे ऊर्जा संतुलित होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

कन्या राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आपकी बिजनेस डील्स पूरी होंगी और पारिवारिक जीवन समृद्ध रहेगा।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - ऐस ऑफ पेंटाकल्स)

नए रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत हैं, जो आपके जीवन में गहरी खुशी और स्थिरता ला सकता है। जो पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें भी अपने संबंधों में मजबूती महसूस होगी।

करियर (टैरो कार्ड - दी डेविल)

इस महीने आपका करियर कुछ चुनौतियों से भरा हो सकता है। सतर्क रहें और किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। अनैतिक या जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं।

परिवार (टैरो कार्ड - क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स)

आपका परिवार हर तरह की सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगा। घर के हर सदस्य की देखभाल होगी और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - दी वर्ल्ड)

आपके ज्यादातर व्यवसायिक सौदे इस महीने पूरे होंगे, जिससे धन का प्रवाह बढ़ेगा और आपको लंबे समय से रुके हुए लाभ मिलने शुरू होंगे।

उपाय: हर शाम अपने घर में पालो सैंटो (Palo Santo) जलाएं, इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और नकारात्मकता दूर होगी।

तुला राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मासिक टैरो रीडिंग के अनुसार, इस महीने व्यापार में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। रिश्तों में आपसी समझ और सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - 8 ऑफ पेंटाकल्स)

आप और आपके साथी दोनों अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। यह महीना आपसी समझ और रिश्ते को मजबूत करने का रहेगा।

करियर (टैरो कार्ड - नाइट ऑफ पेंटाकल्स)

इस महीने आपके करियर में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उनके साथ चुनौतियां भी आ सकती हैं। संयम और धैर्य से काम लें।

परिवार (टैरो कार्ड - 6 ऑफ स्वॉर्ड्स)

पारिवारिक माहौल में कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - दी हैंग्ड मैन)

व्यवसाय में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह की हानि से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम न उठाएं।

उपाय: हर दिन मूलाधार चक्र (Root Chakra) को सक्रिय करने के लिए "लम" (Lam) मंत्र का जाप करें, इससे स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने पेशेवर जीवन में सफलता और सम्मान मिलेगा, लेकिन निजी जीवन में कुछ भावनात्मक तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - 8 ऑफ कप्स)

इस महीने आप अपने रिश्तों में भावनात्मक रूप से दूरी महसूस कर सकते हैं। अकेलापन या असंतोष का अनुभव हो सकता है, जिससे आप खुद को दूसरों से अलग कर सकते हैं।

करियर (टैरो कार्ड - 6 ऑफ वांड्स)

आपके काम की सराहना होगी और आपको अपने प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। मार्च 2025 की टैरो भविष्यवाणी के अनुसार, आप पदोन्नति या किसी विशेष उपलब्धि का जश्न मना सकते हैं।

परिवार (टैरो कार्ड - 3 ऑफ स्वॉर्ड्स)

पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव और विवाद हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से कष्टदायक स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - जस्टिस)

आपकी मेहनत का सही परिणाम मिलने का समय आ गया है। पिछले प्रयासों का पूरा फल इस महीने आपको मिलेगा, जिससे आर्थिक संतुलन भी अच्छा रहेगा।

उपाय: लावा क्रिस्टल धारण करें, यह आपको नकारात्मक ऊर्जा से बचाएगा और आत्मबल को बढ़ाएगा। 

धनु राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने व्यापार में भ्रम से बचने की जरूरत होगी, जबकि पारिवारिक माहौल उत्सव और खुशियों से भरा रहेगा।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - दी टॉवर)

रिश्तों में कुछ झटके लग सकते हैं। इस महीने आपको धोखा या विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिससे भावनात्मक चोट महसूस हो सकती है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक होगा।

करियर (टैरो कार्ड - 4 ऑफ कप्स)

काम के प्रति शिकायत करने के बजाय, जो उपलब्धियां मिली हैं उनके लिए आभार व्यक्त करें। अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी होगा।

परिवार (टैरो कार्ड - 3 ऑफ कप्स)

पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। इस महीने घर में कोई पार्टी या उत्सव हो सकता है, जिसे आप पूरे दिल से एन्जॉय करेंगे।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - 2 ऑफ कप्स)

व्यवसायिक निर्णय लेने में कुछ भ्रम की स्थिति रह सकती है। सही फैसला लेने के लिए स्पष्ट सोच और धैर्य की जरूरत होगी। साझेदारी में काम कर रहे लोग आपसी समन्वय पर ध्यान दें।

उपाय: लैपिस लैजुली (Lapis Lazuli) क्रिस्टल धारण करें, यह आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा और सकारात्मकता को बढ़ाएगा।

मकर राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने व्यापार में विस्तार और विदेशी सहयोग के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - स्ट्रेंथ)

आपका रिश्ता इस महीने एक बदलाव के दौर से गुजरेगा, जो इसे और मजबूत बनाएगा। धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संवारने की जरूरत होगी।

करियर (टैरो कार्ड - द हर्मिट)

इस महीने आप अपने ज्ञान और अनुभव से दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे। आप अपने क्षेत्र में एक अच्छे गुरु के रूप में उभर सकते हैं और अपने सहयोगियों को बेहतर दिशा देने में मदद करेंगे।

परिवार (टैरो कार्ड - 5 ऑफ पेंटाकल्स)

घर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जिनमें आर्थिक कठिनाइयां भी शामिल हो सकती हैं। परिवार में भावनात्मक और वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए सतर्क रहना जरूरी होगा।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - 3 ऑफ वांड्स)

व्यापार के विस्तार के संकेत मिल रहे हैं, खासकर विदेशी सहयोग और नए बाजारों में अवसर मिल सकते हैं। यह समय नई योजनाओं को लागू करने के लिए अनुकूल रहेगा।

उपाय: हर दिन हृदय चक्र (Heart Chakra) को संतुलित करने के लिए ध्यान करें।

यह भी पढ़ें: मार्च 2025 की शुभ तिथियों से बदल सकता है आपका भविष्य!

कुंभ राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने कार्यक्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। हालांकि, व्यक्तिगत जीवन में कुछ भावनात्मक चुनौतियां आ सकती हैं।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - 9 ऑफ स्वॉर्ड्स)

इस महीने प्रेम जीवन में कुछ भावनात्मक तनाव और उलझनें रह सकती हैं। अनावश्यक चिंता से बचने और सही निर्णय लेने के लिए धैर्य रखना जरूरी होगा।

करियर (टैरो कार्ड - 4 ऑफ वांड्स)

नौकरी में बदलाव या विदेश में नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है। करियर में स्थिरता और सफलता के संकेत मिल रहे हैं।

परिवार (टैरो कार्ड - 10 ऑफ स्वॉर्ड्स)

पारिवारिक जीवन में विश्वासघात या आपसी मतभेद की स्थिति बन सकती है। किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - 4 ऑफ पेंटाकल्स)

व्यापार में संसाधनों की कमी महसूस हो सकती है, जिससे आप अपने वित्तीय संसाधनों को बचाने और सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे।

उपाय: नियमित रूप से साउंड हीलिंग (गायन कटोरे, विंड चाइम्स या संगीत) का अभ्यास करें।

मीन राशि के लिए मार्च 2025 का टैरो राशिफल

मार्च टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आपका पेशेवर जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन नए अवसर भी सामने आएंगे।

करियर (टैरो कार्ड - नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स)

यह महीना आपके करियर के लिए रोमांचक रहेगा। कई नए अवसर मिल सकते हैं, और आप तेजी से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे।

रिलेशनशिप (टैरो कार्ड - 7 ऑफ वांड्स)

इस समय आपका रिश्ता कुछ ज्यादा मांग कर सकता है। आपको धैर्य और समझदारी से संतुलन बनाना होगा ताकि रिश्ते में सामंजस्य बना रहे।

परिवार (टैरो कार्ड - 5 ऑफ वांड्स)

पारिवारिक माहौल में कुछ तनाव और बहस होने की संभावना है। मतभेदों को शांति और समझदारी से सुलझाने की जरूरत होगी।

व्यवसाय (टैरो कार्ड - व्हील ऑफ फॉर्च्यून)

आपका व्यवसाय तेजी से सफलता की ओर बढ़ सकता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि पाने के योग बन रहे हैं।

उपाय: विभिन्न फ्रीक्वेंसी हीलिंग तकनीकों का उपयोग करें।

*नोट- ऊपर मार्च 2025 के लिए सामान्य टैरो भविष्यवाणियां दी गई हैं। अगर आप व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर, टैरो कार्ड भविष्यवाणियां जानना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी पर टैरो सोनिया के साथ कॉल या चैट पर संपर्क कर सकते हैं।

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!