मिथुन राशि में बुध वक्री, कैसा पड़ेगा 12 राशियों पर असर?

Tue, Jun 16, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Jun 16, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
मिथुन राशि में बुध वक्री, कैसा पड़ेगा 12 राशियों पर असर?

18 जून गुरुवार को दोपहर के 01 बजकर 59 मिनट पर बुध अपने ही घर मिथुन राशि में वक्री होने जा रहा है। बुध यानी बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है बुध का वक्री होना कुछ जातक और जातिकाओ के लिए अत्यंत शुभ फल देने वाला है। बुध 18 जून से लेकर 12 जुलाई तक मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। 12 जुलाई से मार्गी हो जाएंगे। बुध 18 से 22 जून पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे जो की गुरु का नक्षत्र है।  गुरु और बुध आपस में सम है। बुध 22 जून से 12 जुलाई तकआर्द्रा नक्षत्र में रहेंगे जो की राहु का नक्षत्र है। बुध और राहु अभी भी साथ में है। वक्री ग्रह का अर्थ होता है पीछे जाना। वक्री बुध का असर सभी 12  राशियों पर होता है लेकिन वक्री बुध सिर्फ अशुभ फल ही नहीं देता बल्कि शुभ फल भी देता है। वक्री होने पर ग्रहो का चेष्टा बल बढ़ जाता है। 

 

बुध का वक्री होना नवीनता का कारक माना जाता है। इस समय पर आप नयी योजनाएं बनाएंगे और उन पर पुनविचार करेंगे। साथ ही बुध वात, पित्त, कफ आदि पर नियंत्रण रखता है। तो इस लेख में ज्योतिषाचार्या सिम्मी बता रही हैं कि बुध के वक्री गति से गोचर करने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा।

 

वक्री बुध का प्रभाव 12 राशियों पर:

 

मेष राशि :-

धन लाभ तथा पुरानी चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कर्जे में कमी आएगी।  वाहन चलाते समय सावधानी रखे तथा वाणी पर नियंत्रण रखे। स्वस्थ का विशेष ध्यान रखे।  धोखा मिल सकता ह।

  • उपाय के तौर पर चांदी का टुकड़ा लेकर हरे कपडे़ में अपनी जेब में रखे।  

 

वृषभ राशि :-

आपके काम की तारीफ मुँह पर और पीठ पीछे भी की जाएगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे और उससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक रूप से समय शुभ रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

  • उपाय के तौर पर बुधवार को मूंग की दाल को मंदिर में दान करें।

 

मिथुन राशि :-

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा कार्य स्थल पर फैसले सोच समझकर लें । मान सम्मान में वृद्धि  होगी। आपको आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।

  • उपाय के तौर पर बुधवार के दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं।  

 

कर्क राशि :-

वाणी पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा पर फिर भी रखने की कोशिश करें।  बचत पर ध्यान दें वरना खर्चों में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय और निवेश करते समय विचार अवश्य कर लें। 

  • उपाय के तौर पर बुधवार के दिन छोटी कन्याओ को भोजन कराएं। 

 

सिंह राशि:-

कार्य स्थल पर सफलता प्राप्त होगी वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। भाग्य आपका साथ देगा,नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन मिल सकता है।  

  • उपाय के तौर पर बुधवार के दिन गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं। 

 

कन्या राशि:-

आपके गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकते हैं। खर्चो में वृद्धि होगी। काम में रुकावट आएगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत का विशेष रूप से ख़याल रखें। रिश्तों में बढ़ती लापरवाई आपको नुक्सान पहुंचा सकती है। 

  • उपाय के तौर पर गाय को घास खिलाएं। 

 

तुला राशि:-

संतान से संबंधित चिंताएं बढ़ेंगी। उनसे जुड़ी हुई योजनाएं अधूरी रह जाएंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम सम्बन्धो के लिए समय अच्छा है। ज़िंदगी में प्यार की कमी नहीं रहेगी। 

  • उपाय के तौर पर बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें।  


 

वृश्चिक राशि :-

ज़मीन जायदाद से संबंधित परेशानी आ सकती है। कार्य स्थल पर परेशानी आ सकती है। लेन देन करते समय सावधानी बरतें। खर्चो पर ध्यान दें वरना आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। 

  • उपाय के तौर पर बुधवार को किसी किन्नर को दान-दक्षिणा दें।  

 

धनु राशि :-

साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर तरक्की मिलेगी। छोटे भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। इस समय भाग्य में वृद्धि होगी। 

  • उपाय के तौर पर बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।  

 

मकर राशि :-

सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत संबंधित समस्या आ सकती है।  वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते हुए ध्यान रखें। उधार सोच समझकर लें।  खर्चो पर और कर्जो पर नियंत्रण रखें।

  • उपाय के तौर पर बुधवार को गणेश जी को दूब घास चढ़ाएं या खीर पूरी का भोग लगाएं।  

 

कुम्भ राशि :-

दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव आएगा। रिश्तों में दरार पड़ सकती है इसलिए सोच समझकर कर कोई भी कार्य करें। जितना हो सके उतना कम बोलें। सेहत का ध्यान रखें।

  • उपाय के तौर पर बुध ग्रह से संबंधित चीज़ों का दान करें।   

 

मीन राशि :- 

धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण है। यात्राएं हो सकती है। 

  • उपाय के लिए बुधवार को गणेश मंदिर में जाकर हरी मूंग की दाल का दान करें।  

 

संबंधित लेख

मंगल का राशि परिवर्तन – कुंभ से मीन । सूर्य ग्रहण 2020 - जानें कब लगेगा ग्रहण और सूतक काल?

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!