जानिए बुध का तुला राशि में वक्री होना आपके लिए कितना शुभ?

Tue, Oct 13, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Oct 13, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
जानिए बुध का तुला राशि में वक्री होना आपके लिए कितना शुभ?

बुध का वक्री होकर तुला राशि में आना सभी राशि के लिए कुछ न कुछ परिणाम लेकर आने वाला है। जैसा कि आप जानते हैं कि वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, ज्ञान व व्यापार का कारक माना गया है इसके साथ ही इसे वाणी का भी कारक माना जाता है। कहते हैं वाणी यदि मधुर हो तो किसी से भी कुछ कराया व हासिल किया जा सकता है परंतु वाणी कठोर हो तो कुछ भी व कितना भी अच्छा किसी के साथ क्यों न कर दिया जाएं सब निअर्थक ही रहता है। इसलिए बुध का वक्री होकर तुला राशि में गोचर करना सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा इसकी जानकारी हम यहां दे रहें हैं। आपको बता दें कि बुध 14 अक्टूबर 2020 को प्रातः 06 बजकर 34 मिनट पर तुला राशि में वक्री हो रहे हैं।

 

यहां दिए गया परिणाम सामान्य ज्योतिषीय गणना पर आधारित हैं। सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए कुंडली का आकलन करवाएं ऐसी स्थिति में परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। अपनी जन्म कुंडली का आकलन करवा कर सटीक परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री होना कुछ खास नहीं रहने वाला है। इसके उलट यह आपके लिए परेशानी लेकर आने वाला है। बात आपके पारिवारिक संबंध की करें तो इसमें तनाव आने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ उदारता से पेश आएं। करियर व व्यापार के लिए भी यह परिवर्तन ठीक नहीं है। कार्य व व्यापार को लेकर सतर्क रहें। कर्ज लेने व देने से बचें। इसके साथ ही व्यापारिक फैसले न लें।

 

वृषभ राशि

पंडितजी का कहना है कि वृषभ राशि के लिए वक्री बुध स्वास्थ्य के लिए सही संकेत नहीं दे रहा है। इस समय आपको अपने सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए। परंतु बात करें विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े लोगों की तो उनके लिए समय अच्छा रहने वाला है। आपको इस समय सफलता मिलने की अधिक संभावना है। बात करें परिवार व प्रेम की तो समय उतार- चढ़ाव भरा रहने वाला है। साथी से साथ आपको तालमेल बना कर चलना चाहिए। धन खर्च करते समय सावधानी बरतें। कर्ज देने से बचें।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री हो जाना शुभ रहने वाला है। आपके  व्यापार, धन, परिवार, संतान, शिक्षा समेत जीवन के कई पहलुओं के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने सभी कार्यों में सफल होंगे। प्रेम के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। आपको थोड़ा इसके लिए प्रयास करना चाहिए। रूका धन आपको मिल सकता है। इसकी प्रबल संभावना है।

 

कर्क राशि

बुध का वक्री  होना आप कर्क राशि वालों के लिए किन्हीं पहलुओं पर ठीक रहेगा। जैसे आपके करियर व व्यापार के लिए यह अच्छे परिणाम देगा, आपको इस क्षेत्र में बढ़त मिल सकती है। परंतु आपको इसके लिए थोड़ा परिश्रम भी करना होगा। जो जातक संपत्ति खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय सही रहेगा। लेकिन बात यदि परिवार व प्रेम संबंध की करें तो इस मामले में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। धैर्य से काम लें।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस समय करियर को लेकर सतर्क रहना होगा। आपके किसी बात या कार्य से आपका कोई सहयोगी आपके लिए कुछ खतरनाक योजना बना सकता है। इसलिए आपको अपने सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। इसके अलावा पिता के साथ आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। संयम से काम लें। लेकिन परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर अधिक परेशान न हों।

 

कन्या राशि

बुध का वक्री होना कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ मामलों में समस्याएं उत्पन्न करने वाला होगा। परिवार में आपके थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। परंतु बात धन पक्ष की करें तो इसके लिए यह शुभ साबित होने वाला है। आपको धन लाभ होगा। इसके साथ ही आपके कई नये मित्र बन सकते हैं।

 

तुला राशि

बुध का आपके राशि में वक्री होना आपके लिए कई मायनों में लाभदायक रहने वाला है। वक्री की अवधि तक आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। परंतु आपको कामयाबी पाने के लिए परिश्रम करना होगा। इसके साथ ही आप कार्यस्थल पर किसी काम को लेकर आश्वस्त होने में समय लगाएंगे। काम ठीक से हुआ है कि नहीं यह भी बार-बार चेक करेंगे, जो आपके लिए अच्छा है। इसके साथ ही आप छोटी यात्राएं कर सकते हैं। पिता से भी आपको सहयोग मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि बुध की वक्री स्थिति आपके ख़र्चों में वृद्धि होने के संकेत दे रही है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए आपको धन खर्च करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही अचानक आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से भी आपका बजट हिल सकता है। बात आपकी सेहत की करें तो वक्री अवधि तक आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वाद-विवाद भी हो सकता है। किसी से उलझना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

 

धनु राशि

यह ज्योतिषीय घटना धनु राशि के जातकों के लिए कुछ हद तक अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सहयोग व लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपका साथी से साथ संबंध बेहतर होगा। बात आपके करियर की करें तो कार्यस्थल पर भी आपको सहयोगियों व वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। धन लाभ का संकेत हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय उचार-चढ़ाव वाला हो सकता है। 

 

मकर राशि

बुध वक्री का लाभ मकर राशि के जातकों को अच्छा मिलने वाला है। कार्य से लेकर परिवार के पहलू पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कार्य की बात करें तो समय आपको साथ देगा। कार्यस्थल पर आपका मान बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में होंगे। आपको कोई बड़ा कार्य सौंपा जा सकता है। इसके साथ ही आपके पद में भी बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के लिए भी यह अवधि शुभ परिणाम देने वाला है। परिवार में तालमेल बढ़ेगा। आपसी संबंध मजबूत होंगे।

 

कुंभ राशि

बुध का वक्री कुंभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। परंतु कुछ पहलुओं पर इसका अच्छा लाभ होगा। परिवार में जो तनाव थे उसमें कमी आएगी। जिन जातकों का अपने साथी के साथ विवाद चल रहा उसमें कमी होगी। साथी के साथ तनाव खत्म होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की मंशा रखने वाले जातकों की यह इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ यात्राएं हो सकती हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

 

मीन राशि

बुध का वक्री, मीन जातको के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। इन्हें धन लाभ तो होगा परंतु आपकी चिंताओं में वृद्धि होगी। जिसका असर आपके दांपत्य जीवन से लेकर कार्य व व्यापार पर पड़ेगा। इसलिए आपको इस समय धैर्य से काम लेना होगा। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपने सूझबूझ से इसे बेहतर कर सकते हैं। सेहत में भी बदलाव हो सकता है। इसलिए आपको सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

article tag
Planetary Movement
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!