Navratri Puja Vidhi: हिंदू धर्म में मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति का प्रतीक नवरात्रि का त्योहार बहुत पावन माना जाता है। भारत में साल भर में चार बार आने वाली नवरात्रियों में चैत्र और शारदीय नवरात्रि का महत्व सबसे ज्यादा माना जाता है। खासकर चैत्र नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है, जहां हर दिन एक नया रूप, एक नई ऊर्जा और एक नया संदेश लेकर आता है।
यही कारण है की इस पर्व को अच्छे से मनाने के लिए लोग नवरात्रि शुरू होने से पहले नवरात्रि पूजा विधि के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इस पूजा विधि के माध्यम से आप नवरात्रि को पूरी श्रद्धा और सही तरीके से मना सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से माँ के अलग-अलग रूप की पूजा करते हैं, उन्हें साहस, शक्ति और कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2026 की संपूर्ण पूजा विधि और नौ दिनों में मां के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना का महत्व।
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी को कन्या पूजन किया जाता है। इसमें 8 या 9 कन्याओं को भोजन कराया जाता है। उन्हें उपहार, दक्षिणा और वस्त्र देकर सम्मानित किया जाता है। यह मां सिद्धिदात्री की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय माना जाता है।
घर पर नवरात्रि पूजा करने की 7 आसान चरण
घटस्थापना करें – मिट्टी के पात्र में जौ बोकर उस पर कलश स्थापित करें।
कलश पूजन करें – गंगाजल, आम के पत्ते, नारियल से कलश को सजाएं।
चौकी स्थापना करें – चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां की प्रतिमा रखें।
अखंड ज्योति जलाएं – नौ दिनों तक दीपक जलता रहना चाहिए।
दैनिक पूजा करें – फूल, धूप, दीप, भोग अर्पित करें और मां के मंत्र का जाप करें।
आरती करें – सुबह-शाम आरती से वातावरण पवित्र होता है।
कन्या पूजन करें – नवमी के दिन कन्याओं को भोजन और उपहार दें।
नवरात्रि में ध्यान रखने योग्य बातें
पूजा स्थल हमेशा स्वच्छ और पवित्र रखें।
नौ दिनों तक व्रत रखें और सात्विक भोजन करें।
नकारात्मक विचार और क्रोध से बचें।
माता को ताजे फूल और प्रसाद अर्पित करें।
मंत्र जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें।
चैत्र नवरात्रि 2026 सिर्फ उपवास या परंपरा निभाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समय आत्मशुद्धि, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यदि नौ दिनों तक मां दुर्गा के प्रत्येक स्वरूप की पूजा शास्त्रों के अनुसार की जाए, तो घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली स्थायी रूप से आती है। नवरात्रि हमें यह संदेश देती है कि जब हम श्रद्धा और विश्वास से माता की आराधना करते हैं, तो वे हमारी हर कठिनाई का समाधान करती हैं और जीवन को नई दिशा देती हैं।