अंक ज्योतिष मासिक राशिफल 2024: जानें किन मूलांक वालों का बदलेगा भाग्य?

Fri, Jun 14, 2024
आचार्य चैतन्य
 आचार्य चैतन्य के द्वारा
Fri, Jun 14, 2024
Team Astroyogi
 आचार्य चैतन्य के द्वारा
article view
480
अंक ज्योतिष मासिक राशिफल 2024: जानें किन मूलांक वालों का बदलेगा भाग्य?

Ank Jyotish Masik Rashifal: अंकज्योतिष राशिफल के अनुसार, जुलाई साल का सातवां महीना है। यह अंक 7 यानी केतु का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा, वर्ष 2024 शनि का वर्ष है, जो अंक 8 से जुड़ा है और इसे न्याय का साल भी कहा जा सकता है, क्योंकि शनि ग्रह न्याय और कर्म का प्रतिनिधित्व करता है।

अंकज्योतिष भविष्यवाणी जुलाई 2024 राशिफल की मानें तो अंक 7 चिंतन, विश्लेषण और आध्यात्मिक क्षेत्र से गहरे संबंध से जुड़ा है। मासिक अंक ज्योतिष जुलाई 2024 की भविष्यवाणी बताती है कि यह महीना आत्म-चिंतन, व्यक्तिगत विकास और अपने साथ-साथ अपने आसपास की दुनिया को बेहतर तरीके से समझने का समय है।

इसके अलावा, यह महीना आपके लिए कुछ नई संभावनाएं और चुनौतियाँ भी लेकर आएगा, इसलिए हम इस महीने की बेहतर जानकारी प्रदान करने के लिए अंक ज्योतिष जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां लेकर आए हैं। इस महीने धार्मिक स्थलों की यात्रा करना और मंत्रों का जाप करना आपके लिए अच्छे परिणाम ला सकता है।

जुलाई 2024 के लिए क्या कहता है अंकज्योतिष मासिक राशिफल 2024?

 प्रत्येक मूलांक वालों के लिए, जुलाई 2024 का महीना अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। इस महीने कई शानदार अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। तो चलिए मासिक अंकज्योतिष राशिफल से जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए यह महीना कैसा रहेगा ?

 मूलांक 1: अंक ज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां

किसी भी महीने की 01, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वालों के लिए, अंक ज्योतिष मासिक राशिफल जुलाई 2024 बताता है कि इस महीने आपको धैर्य और दृढ़ता के साथ हर चुनौती का सामना करना होगा। आपके निर्णय और दृष्टिकोण से आप किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं। इस महीने मूलांक 1 (mulank 1) वालों के लिए अपने प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जीवन में लचीला बने रहना महत्वपूर्ण है। आपके व्यक्तिगत रिश्ते अच्छे रहेंगे क्योंकि आप अपने प्रियजनों के साथ प्रभावी रूप से बातचीत कर पाएंगे। मूलांक 1 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें  

शुभ रंग: सफेद और हरा  

शुभ दिन: मंगलवार और बुधवार  

शुभ अंक: 4, 9

उपाय: अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मेडिटेशन करते समय एक लाल मोमबत्ती जलाएं, इससे आपकी प्रेरणा और ऊर्जा बढ़ेगी।

टिप्स: इस महीने सफलता पाने के लिए लचीलेपन को अपनाना जरूरी है।

 मूलांक 2: अंक ज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां

किसी भी महीने की 02, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 वालों के लिए जुलाई 2024 के अंकज्योतिष राशिफल के अनुसार, यह महीना बहुत भावनात्मक रहेगा। आपको अपने दृष्टिकोण में संतुलन बनाए रखना होगा और व्यावहारिक बने रहना होगा, क्योंकि हर बात को दिल से लेना जरूरी नहीं है। इस महीने आपके संबंध बहुत ही सामंजस्यपूर्ण रहने वाले हैं और आपकी बातचीत भी अच्छी रहने की उम्मीद है, लेकिन अपनी आवश्यकताओं का ध्यान रखें और सकारात्मक बने रहें। मूलांक 2 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

शुभ रंग: हल्का पीला  

शुभ दिन: सोमवार और मंगलवार  

शुभ अंक: 2, 7

उपाय: अपने कार्यस्थल में या हमेशा अपने साथ एक पीला सिट्रीन क्रिस्टल रखें, इससे भावनात्मक संतुलन और सकारात्मकता बनी रहेगी।

टिप्स: स्पष्ट और खुला संवाद सभी रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखने में मदद करेगा।

 मूलांक 3: अंक ज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां

किसी भी महीने की 03, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। अंकज्योतिष मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना आपके लिए चमकने का है। बातचीत में आपकी शानदार कुशलता और बुद्धिमत्ता आपको प्रभावशाली बनाएगी। इस महीने मूलांक 3 (mulank 3) वालों को अच्छी पहचान और सामाजिक मेलजोल का अवसर मिलेगा। हालांकि, आपको जरूरत से ज्यादा व्यस्त होने से बचना चाहिए और संतुलन बनाए रखना चाहिए। मूलांक 3 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

शुभ रंग: लाल और नारंगी  

शुभ दिन: रविवार और गुरुवार  

शुभ अंक: 1, 3

उपाय: हर रविवार और गुरुवार को चंदन की अगरबत्ती जलाएं, इससे आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति बढ़ेगी और अच्छी ऊर्जा और समृद्धि आकर्षित होगी।

टिप्स: हेल्थी वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखें।

मूलांक 4: अंक ज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां

किसी भी महीने की 04, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 वालों के लिए जुलाई 2024 की मासिक अंकज्योतिष भविष्यवाणी बताती हैं कि इस महीने आपको अनुशासित रहने और भ्रम से दूर रहने की जरूरत है। मूलांक 4 (mulank 4) वालों को काम में कुछ डिट्रैक्शन हो सकता है, जिससे बहस होने की आशंका बढ़ सकती है। संतुलित दृष्टिकोण व स्थिर दिमाग आपको जमीन से जुड़ा हुआ रखेगा और चीजों को नियंत्रण में रखेगा। किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए स्पष्ट बातचीत करें, केवल अंदाज़े के कारण बहस में न कूदें। मूलांक 4 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

शुभ रंग: धूसर  

शुभ दिन: सोमवार और बुधवार  

शुभ अंक: 4, 5

उपाय: ध्यान का अभ्यास करें और "ॐ" मंत्र का जाप करें, इससे आपको सोचने का नया ढंग मिलेगा।

टिप्स: व्यावहारिकता पर ध्यान दें और अनुशासन के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।

मूलांक 5: अंक ज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां

किसी भी महीने की 05, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। मासिक अंकज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 बताता है कि इस महीने मूलांक 5 (mulank 5) वालों के संचार कौशल में वृद्धि होगी और आप सामाजिक रूप से अपना मेलजोल अधिक बढ़ा लेंगे। आपको काम का बोझ थोड़ा बढ़ा हुआ महसूस हो सकता है और अचानक यात्रा पर जाने की संभावना भी इस दौरान अधिक है। आपको सभी क्षेत्रों में अपने अच्छे संचार और स्थिति को समझने की क्षमता की सराहना मिलेगी। मूलांक 5 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें  

शुभ रंग: सफेद  

शुभ दिन: बुधवार और शनिवार  

शुभ अंक: 1, 9

उपाय: अपने बिस्तर के पास एक छोटे कटोरे में नमक का पानी रखें, इससे आपकी ऊर्जा शुद्ध होगी और आराम को बढ़ावा मिलेगा।

टिप्स: पढ़ाई करें, इससे आपकी बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी।

मूलांक 6: अंक ज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां

किसी भी महीने की 06, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। जुलाई 2024 का मासिक अंकज्योतिष राशिफल बताता है कि इस महीने मूलांक 6 (mulank 6) वाले लग्ज़री की ओर अधिक आकर्षित रहेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं की इच्छा बढ़ सकती है। प्रेम जीवन भी आपकी प्राथमिकता रहेगा, जिससे आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताएंगे। यह महीना आपके लिए अपने ऊपर ध्यान देने और सेल्फ केयर एक्टिविटी में शामिल होने का रहेगा। इस महीने अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना ही आपके लिए सफलता की कुंजी है। मूलांक 6 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

शुभ रंग: आसमानी नीला  

शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार  

शुभ अंक: 4, 6

उपाय: अपने वित्त को संतुलित रखने के लिए दही का दान करें।

टिप्स: अत्यधिक खर्च से बचें और अपने खर्चों पर नजर रखें।

मूलांक 7: अंक ज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां

यदि आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने की 07, 16, या 25 है तो आपका मूलांक 7 है। जुलाई 2024 के अंकज्योतिष भविष्यवाणी के अनुसार, मूलांक 7 (mulank 7) वालों को इस महीने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों क्षेत्रों में प्रगति मिलेगी। आप अपना मूल्यांकन करने का प्रयास करें। इससे आपको पेंडिंग मुद्दों को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह महीना आध्यात्मिक विकास की संभावना लेकर आ रहा है। इस दौरान आपकी विश्लेषणात्मक क्षमताओं की सभी लोग सराहना करेंगे। मूलांक 7 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

शुभ रंग: पीला और फ़िरोज़ा  

शुभ दिन: गुरुवार  

शुभ अंक: 8, 9

उपाय: नियमित रूप से प्रकृति के साथ समय बिताएं, चाहे पार्क में टहलना हो या झील के किनारे बैठना, इससे आपको आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

टिप्स: एकांत से बचें और लोगों के साथ जुड़ें।

मूलांक 8: जुलाई 2024 के लिए मासिक अंक ज्योतिष राशिफल की भविष्यवाणी

किसी भी महीने की 08, 17, या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 वालों के लिए जुलाई 2024 का अंकज्योतिष राशिफल बताता है कि इस महीने मूलांक 8 (mulank 8) वालों का ध्यान वित्तीय मामलों और आय में वृद्धि पर रहेगा। यह महीना निवेश और वित्तीय योजना को प्राथमिकता देगा। इस दौरान आप करियर में नई जिम्मेदारियों या भूमिका में बदलाव और वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान देना आवश्यक होगा, इसलिए समय का सदुपयोग करें और बहुत अधिक काम करने से बचें। मूलांक 8 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

शुभ रंग: सुनहरा और पिस्ता ग्रीन 

शुभ दिन: मंगलवार और शुक्रवार  

शुभ अंक: 5, 9

उपाय: शनिवार को उड़द दाल का दान करें, इससे वित्तीय योजना बनाने में मदद मिलेगी।

टिप्स: अपने संसाधनों का बुद्धिमानी से प्रबंधन करें।

मूलांक 9: अंक ज्योतिष राशिफल जुलाई 2024 की भविष्यवाणियां

यदि आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने की 09, 18, या 27 है तो आपका मूलांक 9 है। जुलाई अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, इस महीने मूलांक 9 (mulank 9) वालों के लिए एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। यह आपके लिए अपने अतीत को छोड़कर आगे बढ़ने और नए अवसरों को अपनाने का समय है। इस प्रकार आप विकास और समृद्धि देख पाएंगे। इस महीने आपके प्रोजेक्ट्स पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आपके लिए बदलावों को सकारात्मकता के साथ अपनाना फायदेमंद रहेगा। आपका प्रेम जीवन भी खिल उठेगा। मूलांक 9 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

शुभ रंग: भूरा और खाकी  

शुभ दिन: मंगलवार और गुरुवार  

शुभ अंक: 1, 3

उपाय: अपने घर में एक क्लियर क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें, इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और आपके विचारों और भावनाओं को स्पष्टता मिलेगी।

टिप्स: बच्चों को मिठाइयाँ या चॉकलेट दान करें।

ध्यान रहे कि यह अंकज्योतिष राशिफल की सामान्य भविष्यवाणियां हैं। यह प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली के आधार पर अलग भी हो सकती हैं। अगर आप अपनी जन्मकुंडली के आधार पार जानकारी लेना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के एस्ट्रोलॉजर आचार्य चैतन्य से कॉल या चैट पर बिलकुल मुफ्त में बात कर सकते हैं।

article tag
Numerology
आचार्य चैतन्य के द्वारा
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!