अंक ज्योतिष मासिक राशिफल 2024: जानें आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना?

Mon, Apr 01, 2024
आचार्य चैतन्य
 आचार्य चैतन्य के द्वारा
Mon, Apr 01, 2024
Team Astroyogi
 आचार्य चैतन्य के द्वारा
article view
480
अंक ज्योतिष मासिक राशिफल 2024: जानें आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना?

Ank Jyotish Masik Rashifal: साल 2024 का अंक 8 है जो न्याय के देवता शनि से जुड़ा है। अप्रैल 2024 के साथ एक नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है। यह महीना नई शुरुआत करने के लिए बेहतरीन रहेगा। आपको इस माह सफलता और विकास के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

यहां आपको अपने मूलांक के आधार पर अंकज्योतिष की मासिक भविष्यवाणियां प्राप्त होंगी। इसकी मदद से आप आने वाले महीने के सभी अवसर और चुनौतियों के बारे में जानकारी रख पाएंगे। अंकज्योतिष राशिफल आपको अप्रैल महीने का पूर्ण उपयोग करने और सही मार्गदर्शन देने में सहायक रहेगा। तो आइए जानते हैं कि अप्रैल 2024 की अंकज्योतिष भविष्यवाणियां आपके लिए क्या कहती हैं।  

क्या कहता है अंक ज्योतिष मासिक राशिफल अप्रैल 2024?

यहां आपके लिए अप्रैल माह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ असरदार उपाय, शुभ रंग, शुभ अंक और बेहतरीन सुझाव दिए गए हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं अप्रैल 2024 की अंकज्योतिष भविष्यवाणियां। 

free consultation

मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024? 

किसी भी महीने की 01, 10, 19 और 28 तारिख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। अप्रैल 2024 का महीना मूलांक 1 वालों के लिए, नई शुरुआत करने के लिए बेहतरीन रहेगा। अप्रैल 2024 की अंकज्योतिष भविष्यवाणियां संकेत देती हैं कि यह कोई भी नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करने के लिए भी बहुत ही शुभ अवधि रहेगी। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपके रिश्तों में सामंजस्य बने रहने की उम्मीद है क्योंकि आपका दिमाग नए उत्साह के साथ एक नई शुरुआत के लिए तैयार है। मूलांक 1 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

शुभ रंग : सुनहरा और सफेद 

शुभ दिन: रविवार और शुक्रवार

शुभ अंक: 7, 9

टिप्स: सकारात्मक अभिव्यक्ति रखें और नई परियोजनाओं के लिए एक नया दृष्टिकोण रखें। 

उपाय: बंदरों को केला या गुड़ खिलाएं। इससे सभी बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। 

मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024?

किसी भी महीने की 02, 11, 20 और 26 तारिख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 वालों के लिए, अप्रैल 2024 का महीना एक साथ काम करने, दूसरों के साथ बेहतर संबंध बनाने और टीम वर्क से जुड़ा होगा। 

अंकज्योतिष मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, आपके लिए पार्टनरशिप पर ध्यान केंद्रित करना और दूसरों के साथ सहयोग करना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आपको अपने जीवन के हर पहलू में प्रगति और सफलता देखने को मिलेगी।  मूलांक 2 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: चांदी और आसमानी नीला

शुभ दिन: सोमवार और मंगलवार।  

शुभ अंक: 2,6  

टिप्स: ओवररिएक्ट न करना और साझेदारी में किसी भी अटकलें से दूर रहना सबसे अच्छा है। मेडिटेशन करें, इससे वर्तमान की स्पष्ट तस्वीर प्रदान करने में मदद करता है।

उपाय: शिवलिंग पर 21 साबुत चावल के दाने चढ़ाएं। इससे प्रेम और सम्मान की प्राप्ति होती है।

मूलांक 3 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024?

किसी भी महीने की 03, 12, 21 और 30 तारिख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। अप्रैल 2024 में, मूलांक 3 की वाले लोग नई चीजें जानने का अनुभव करेंगे। रचनात्मकता की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। व्यक्तिगत रूप से विकास करने के लिए आप कुछ नए विचारों के बारे में सोचेंगे। 

अप्रैल अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, आप व्यावहारिक मामलों और अपनी भावनाओं दोनों में प्रगति देखेंगे। आप अपने लाभ के लिए कुछ नए तरीके खोजने के लिए भी तैयार रहेंगे। मूलांक 3से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: पीला और भूरा

शुभ दिन: रविवार और गुरुवार

शुभ अंक: 1,3

टिप्स: नए अवसरों को तलाशने के लिए तैयार रहें क्योंकि कुछ नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं।

उपाय: गुरुवार के दिन पीली चने की दाल का दान करें। इससे आपको बौद्धिक क्षमता प्राप्त हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अप्रैल माह के मासिक शुभ मुहूर्त से जानें, शुभ कार्यों के लिए सही समय और तिथि!

मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024?

किसी भी महीने की 04, 13 और 22 तारिख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। यदि आपका मूलांक 4 है, तो आपको इस महीने स्थिर होने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अप्रैल 2024 में एक मजबूत आधार तैयार करना चाहिए। प्रैक्टिकल कार्यों पर अधिक ध्यान दें और धैर्य बनाए रखें। 

आपकी कड़ी मेहनत आखिरकार अच्छे परिणाम लाएगी, और आपको अपने द्वारा किए गए प्रयासों के लिए पुरस्कार भी प्राप्त होगा जिसका आप भरपूर आनंद लेंगे। मूलांक 4 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: नीला और काला

शुभ दिन: मंगलवार और बुधवार

शुभ अंक: 7,8

टिप्स: भावनाओं को अपने ऊपर हावी न होने दें, संतुलित रहने की कोशिश करें और प्रैक्टिकल मामलों पर ध्यान केंद्रित करें। 

उपाय: बुधवार के दिन मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं। इससे आपको प्रैक्टिकल रहने और स्थिति की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024?

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की  05, 14, और 23 तारिख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वाले लोग अप्रैल 2024 में कुछ बड़े बदलावों का सामना कर सकते हैं। अप्रैल अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, यह नए अनुभवों का स्वागत करने और लचीले बने रहने का समय है। 

आप टेक्नोलॉजी के माध्यम से पैसा बनाने के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सावधानी से निवेश करना और अपनी बातचीत पर अधिक ध्यान देना बुद्धिमानी होगी। मूलांक 5 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

शुभ रंग: हरा और नारंगी

शुभ दिन: बुधवार और गुरुवार

शुभ अंक: 6,9

टिप्स: पढ़ाई की मदद से अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को बढ़ाएं और शांति के लिए मेडिटेशन करें।

उपाय: गाय को पालक या कोई हरी सब्जी खिलाएं। इससे सौभाग्य और समृद्धि आती है।

मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024?

किसी भी महीने की  06, 15, और 24 तारिख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 वाले लोगों के लिए, अप्रैल 2024 काम और पारिवारिक जीवन दोनों में सामंजस्य बनाने का समय है। रिश्तों की देखभाल करने पर ध्यान केंद्रित करें। 

काम पर आपको मिलने वाली सरहाना का आनंद लें, क्योंकि आपकी कड़ी मेहनत को महत्व दिया जाएगा और आपको मान्यता भी मिलेगी। अपने वादों को निभाना याद रखें और अपने व्यवहार में ईमानदार रहें। मूलांक 6 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग : लैवेंडर और सफेद

शुभ दिन: सोमवार और शुक्रवार 

शुभ अंक: 1,6

टिप्स: अपना वादा निभाएं और काम से जुड़ी कोई भी बड़ी कमिटमेंट करने से पहले सावधान रहें।

उपाय: शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में सफेद रसगुल्ले का दान करें। इससे प्रसिद्धि और पहचान प्राप्त हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  कैसा रहेगा आपका आने वाला अप्रैल महीना?

मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024?

यदि आपका मूलांक 7 है, तो आपके लिए अप्रैल 2024 आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक विकास की अवधि है। अपनी अंतरात्मा की आवाज को ध्यान से सुनें। अप्रैल 2024 की अंकज्योतिष भविष्यवाणियां संकेत देती हैं कि एक बार जब आप आंतरिक शांति ढूंढ लेंगे तो आपको अपने प्रेम जीवन में स्पष्टता मिलेगी और काम व व्यक्तिगत जीवन के बीच बेहतर संतुलन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। 

आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपने परिवार के साथ बातचीत करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मूलांक 7 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: ग्रे और रस्ट 

शुभ दिन: रविवार और मंगलवार

शुभ अंक: 3,4

टिप्स: आध्यात्मिक किताबें पढ़ने और ध्यान लगाने से मन की शांति बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

उपाय: कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएं। इससे अंतर्ज्ञान शक्ति बढ़ सकती है।

मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024?

किसी भी महीने की 08, 17, और 26 तारिख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 वाले लोगों के लिए, अप्रैल 2024 का महीना शक्ति और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने का समय है। यह अवधि वित्तीय मामलों और करियर में प्रगति के लिए एक शानदार अवसर लेकर आ सकती है। 

अप्रैल अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, इस दौरान अपने गुस्से को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है। सद्भाव बनाए रखने के लिए अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करें। मूलांक 8 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: पीला और स्टील ग्रे

शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार

शुभ अंक: 4,5

टिप्स: आलसी होने से बचें क्योंकि यह समय आपके लिए कार्रवाई करने का है। 

उपाय: मंदिर में काली उड़द की दाल दान करें। इससे तरक्की मिल सकती है और जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं।

मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2024?

किसी भी महीने की 09, 18, और 27 तारिख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। अप्रैल 2024 में, मूलांक 9 वाले लोग कुछ मानवीय प्रयासों को प्राथमिकता देने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित रहेंगे। अपने दयालु पक्ष पर ध्यान दें और अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। 

काम पर अच्छे आचरण को बनाए रखना और अपने करियर को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है। आपकी ईमानदारी और नेक काम आपको समाज में अलग पहचान दिलाएंगे। मूलांक 9 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: लाल और पेस्टल हरा

शुभ दिन: शुक्रवार और शनिवार 

शुभ अंक: 1,2

टिप्स: अच्छे कर्मों के लिए जीवन के सभी पहलुओं में लोगों की मदद करें।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुलाब चढ़ाएं। इससे कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।

यह अंकज्योतिष की सामान्य भविष्यवाणियां हैं। अगर आप व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर इस माह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषी आचार्य चैतन्य से संपर्क कर सकते हैं।

 

article tag
Numerology
आचार्य चैतन्य के द्वारा
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!