जून 2026 अंक ज्योतिष मासिक राशिफल: सभी मूलांक वालों के लिए खास भविष्यवाणियां

Sat, May 30, 2026
टैरो नवेहा
 टैरो नवेहा के द्वारा
Sat, May 30, 2026
Team Astroyogi
 टैरो नवेहा के द्वारा
article view
480
जून 2026 अंक ज्योतिष मासिक राशिफल: सभी मूलांक वालों के लिए खास भविष्यवाणियां

Ank Jyotish Masik Rashifal June 2026: हर अंक का अपना एक खास प्रतीकात्मक अर्थ और एक ऊर्जा होती है, जो करियर, रिश्ते, वित्त और पर्सनल ग्रोथ के अनुभवों को दिशा दे सकती है। किसी महीने के अंकज्योतिष के पैटर्न को समझकर आप यह जान सकते हैं कि आने वाला समय आपके लिए क्या संभावनाएं और अनुभव लेकर आ सकता है।

जून 2026 की बात करें तो इस महीने की ऊर्जा यह कहती है कि इस महीने जागरूक रहें, जिम्मेदारी से काम लें और चीजों को थोड़ा धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। इस दौरान कई लोग शॉर्ट टर्म फायदे की बजाय लंबे समय की स्थिरता और मजबूत नींव के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। 

मासिक अंक ज्योतिष जून 2026 की भविष्यवाणी के अनुसार, यह महीना साफ और सोच-समझकर की गई बातचीत और सावधानी से लिए गए फैसलों का समय है। कभी-कभी किसी काम में तुरंत कूदने की बजाय थोड़ा रुककर सोचना और हर कदम के नतीजों को समझना ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए इस महीने सजग और संतुलित रहना सबसे बड़ी समझदारी होगी।

जून 2026 रिश्तों और भावनात्मक संतुलन को भी बेहतर बना सकता है। जून अंक ज्योतिष मासिक राशिफल 2026 बताता है कि अपनों का साथ और निजी जीवन में शांति इस महीने आपको सुकून और स्थिरता का एहसास दिला सकती है। अपना मूलांक  जानना इस समय एक बेहद उपयोगी कदम हो सकता है, जो जून 2026 में आपके फैसलों को आपकी अपनी इच्छाओं और लक्ष्यों के साथ सही दिशा में ले जाने में मदद कर सकता है।

मूलांक 1: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 1 होता है।)

जून 2026 मूलांक 1 वालों को प्रेरित, दृढ़ और नए अवसरों के लिए तैयार कर सकता है। यह अंक स्वतंत्रता, महत्वाकांक्षा और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस महीने कई लोग अपने निजी लक्ष्यों की तरफ कदम बढ़ाने और जरूरी योजनाओं को अमल में लाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

करियर

कामकाज में यह समय मूलांक 1 वालों को एक्टिव रहने और अपनी क्षमताएं दिखाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। प्रोजेक्ट लीड करने, टीम को आगे बढ़ाने या नए विचार सामने रखने के मौके मिल सकते हैं। जो लोग सकारात्मक रहेंगे और अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे, उनके लिए धीरे-धीरे तरक्की होती रह सकती है।

वित्त

जून अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, पैसों के मामले में समझदारी और सतर्कता आपको स्थिर रख सकती है। ग्रोथ के मौके सामने आ सकते हैं, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले जोखिम को अच्छे से परख लेना जरूरी रहेगा।

रिश्ते

रिश्तों में भावनात्मक धैर्य इस महीने बहुत जरूरी रहेगा। मजबूत व्यक्तित्व आपस में टकरा सकते हैं, इसलिए सहानुभूति और साफ बातचीत रिश्तों को मजबूत बनाए रखेगी।

स्वास्थ्य

संतुलित दिनचर्या और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना इस महीने आपकी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

मूलांक 1 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 1, 4, 9 

शुभ रंग: लाल, सुनहरा 

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार 

अनुकूल दिशा: पूर्व 

शुभ रत्न: कार्नेलियन

मूलांक 2: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 2 होता है।)

जून 2026 में मूलांक 2 वाले लोगों का ध्यान भावनात्मक संतुलन, कूटनीति और रिश्तों में सामंजस्य पर ज्यादा रह सकता है। यह अंक सहयोग, संवेदनशीलता और निजी व पेशेवर जीवन में शांति बनाए रखने से जुड़ा है। इस महीने मूलांक 2 वाले लोग दूसरों की जरूरतों के प्रति पहले से ज्यादा सजग और संवेदनशील हो सकते हैं। रिश्तों और पारिवारिक मामलों में धैर्य, सहनशीलता और समझौते की जरूरत पड़ सकती है।

करियर

कामकाज में टीमवर्क और सहयोग अच्छे नतीजे दे सकते हैं। जिन लोगों की कम्युनिकेशन या काउंसिल स्किल में अच्छी पकड़ है, उनके लिए यह समय खासतौर पर फायदेमंद रह सकता है। आपका शांत और सुलझा हुआ रवैया उलझी हुई स्थितियों को बेहतर ढंग से सुलझाने में मदद कर सकता है।

वित्त

आर्थिक मामलों पर इस महीने सोच-समझकर खर्च करना और ध्यान से योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। जून अंकज्योतिष भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, अचानक लिए गए आर्थिक फैसलों से बचना बेहतर होगा।

रिश्ते

रिश्तों में खुलकर और ईमानदारी से बात करना भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत बना सकता है। साथ ही अपनी भावनात्मक सीमाएं तय करना भी जरूरी रहेगा और दूसरों की राय को बहुत दिल पर न लेना भी।

स्वास्थ्य 

शांत माहौल में समय बिताएं और मन को सुकून देने वाली आदतें अपनाएं। मूलांक 2 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 2, 6 

शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला 

शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार 

अनुकूल दिशा: उत्तर 

शुभ रत्न: मूनस्टोन

मूलांक 3: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 3 होता है।)

जून 2026 में मूलांक 3 वाले लोग रचनात्मकता, उत्साह और मेलजोल से भरे अनुभव कर सकते हैं। यह अंक कम्युनिकेशन, और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस महीने मूलांक 3 वाले लोग नए विचारों को साझा करने, कुछ रचनात्मक करने और अच्छी बातचीत में शामिल होने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

करियर

लेखन, शिक्षा, मार्केटिंग, मीडिया और परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह समय खासतौर पर अच्छा रह सकता है। जून 2026 का अंकज्योतिष राशिफल बताता है कि अपने विचारों को प्रभावशाली तरीके से सामने रखने की आपकी क्षमता इस महीने आपको तारीफ और पहचान दिला सकती है।

वित्त

आर्थिक मामलों पर खर्चों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। यह समय मेलजोल और मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, लेकिन बजट पर नजर रखना आपकी आर्थिक स्थिरता बनाए रखेगा।

रिश्ते

अपनों के साथ खुलकर बात करना और हल्के-फुल्के अंदाज में समय बिताना रिश्तों को और मजबूत बना सकता है। अच्छी खबरें या मिलकर किए गए काम इस महीने भावनात्मक सुकून और उम्मीद दे सकते हैं।

स्वास्थ्य

मानसिक रूप से हल्का रहना और जरूरत से ज्यादा तनाव न लेना इस महीने भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

मूलांक 3 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 3, 6, 9 

शुभ रंग: पीला, नारंगी 

शुभ दिन: गुरुवार 

अनुकूल दिशा: ईशान कोण 

शुभ क्रिस्टल: सिट्रीन

मूलांक 4: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 4 होता है।)

जून 2026 में मूलांक 4 वाले लोगों के लिए अनुशासन, व्यवस्था और जिम्मेदारी पर खास जोर रह सकता है। यह अंक संरचना, स्थिरता और व्यावहारिक सोच से जुड़ा है।

करियर

इस महीने काम में सतर्क और केंद्रित रहना जरूरी होगा। योजना बनाने, व्यवस्था करने या लंबे समय के प्रोजेक्ट से जुड़े काम सामने आ सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि मेहनत का फल तुरंत न मिले, लेकिन अभी की गई मेहनत आगे चलकर बड़ी सफलता की नींव बनेगी।

वित्त

मासिक अंकज्योतिष राशिफल जून 2026 सलाह देता है कि अनुशासित खर्च और सोच-समझकर बनाया गया बजट इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने में मदद करेगा।

रिश्ते

रिश्तों में थोड़ा भावनात्मक लचीलापन रखना फायदेमंद रहेगा। जिम्मेदारियों के बीच परिवार और करीबी लोगों के लिए समय निकालना रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।

स्वास्थ्य

तनाव कम करने के लिए आराम, मनोरंजन और व्यायाम के बीच सही संतुलन बनाए रखें। यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताज़ा रखेगा। 

मूलांक 4 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 4, 8 

शुभ रंग: स्लेटी, गहरा नीला 

शुभ दिन: शनिवार 

अनुकूल दिशा: दक्षिण 

शुभ क्रिस्टल: स्मोकी क्वार्ट्ज 

मूलांक 5: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 5 होता है।)

जून 2026 मूलांक 5 वाले लोगों के लिए बदलाव, जिज्ञासा और नए अनुभवों का महीना बन सकता है। यह अंक आज़ादी, अनुकूलनशीलता और खोज की भावना का प्रतीक है। इस महीने मूलांक 5 वाले कुछ लोग नए अवसर तलाशने, यात्रा करने या कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

करियर

प्रोफेशनल क्षेत्र में नेटवर्किंग, संचार या नए विचारों से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं। मार्केटिंग, मीडिया, यात्रा या सेल्स से जुड़े लोगों के लिए यह समय खासतौर पर फायदेमंद रह सकता है। हालांकि, किसी भी मौके को अपनाने से पहले उसे अच्छे से परखना जरूरी होगा। जल्दबाज़ी में लिए गए फैसलों से बचना आपकी स्थिरता बनाए रखेगा।

वित्त

खर्चों पर नियंत्रण रखना इस महीने फायदेमंद रहेगा। आर्थिक अनुशासन न रखने पर अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें।

रिश्ते

रिश्तों में थोड़ी ताज़गी और खुलकर की गई बातचीत भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत बना सकती है। साथ ही भरोसेमंद और भावनात्मक रूप से स्थिर रहना गलतफहमियों से बचाएगा।

स्वास्थ्य

जून 2026 का मासिक अंकज्योतिष राशिफल संकेत देता है कि दिमाग को उत्साहित करने वाली गतिविधियां और कुछ नया सीखने में समय लगाना इस महीने मन को संतोष और ताज़गी देगा। 

मूलांक 5 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 5, 1 

शुभ रंग: हरा 

शुभ दिन: बुधवार 

अनुकूल दिशा: उत्तर 

शुभ क्रिस्टल: ग्रीन एवेंचुरिन

मूलांक 6: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 6 होता है।)

जून 2026 में मूलांक 6 वाले लोगों के लिए पारिवारिक जिम्मेदारियां, भावनात्मक संतुलन और अपनों की देखभाल करने की भावना खास अहमियत रख सकती है। यह अंक प्यार, करुणा और अपनों के प्रति गहरी जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस महीने मूलांक 6 वाले लोग परिवार के करीब रहने और घर में सुकून और सामंजस्य बनाए रखने पर ध्यान दे सकते हैं। घर, परिवार या रिश्तों से जुड़े कुछ मामलों को सुलझाने की जरूरत पड़ सकती है।

करियर

प्रोफेशनल जीवन में सहयोग और टीमवर्क अच्छे नतीजे दे सकते हैं। काउंसलिंग, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे सेवा से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोग अपनी देखभाल करने वाली स्वभाविक प्रकृति से खासतौर पर लाभ उठा सकते हैं।

वित्त

संतुलित खर्च और सोच-समझकर की गई आर्थिक योजना इस महीने आपकी स्थिति को स्थिर बनाए रखने में मदद करेगी।

रिश्ते

रिश्तों में भावनात्मक स्पष्टता और धैर्य अपनों के साथ जुड़ाव को और गहरा बना सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना इस महीने मन को सच्चा सुकून देगा।

स्वास्थ्य

मन को शांत करने वाली और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाली गतिविधियां इस महीने आपके भीतर शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी।

मूलांक 6 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 6, 3 

शुभ रंग: गुलाबी, नीला 

शुभ दिन: शुक्रवार 

अनुकूल दिशा: पश्चिम 

शुभ क्रिस्टल: रोज क्वार्ट्ज

मूलांक 7: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 7 होता है।)

जून 2026 मूलांक 7 वाले लोगों को आत्मचिंतन, आध्यात्मिक जागरूकता और बौद्धिक जिज्ञासा की ओर प्रेरित कर सकता है। यह अंक ज्ञान, विश्लेषण और गहरी समझ की खोज का प्रतीक है। इस महीने कई मूलांक 7 वाले लोग सीखने, शोध करने या आध्यात्मिक गतिविधियों  की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। यह समय आत्मचिंतन और व्यक्तिगत विकास के लिए भी अनुकूल रह सकता है।

करियर

प्रोफेशनल जीवन में गहरा विश्लेषण और रणनीतिक सोच बेहतर नतीजे दिला सकती है। शोध, शिक्षा या विश्लेषणात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी गहरी सोचने की क्षमता से खासतौर पर लाभ उठा सकते हैं।

वित्त

आर्थिक मामलों में सतर्क और सोच-समझकर चलने वाला रवैया इस महीने स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा।

रिश्ते

रिश्तों में मूलांक 7 वाले लोग बड़ी सामाजिक भीड़ की बजाय शांत माहौल और गहरी बातचीत को ज्यादा पसंद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य

ध्यान, योग या प्रकृति के बीच समय बिताना इस महीने भावनात्मक स्पष्टता और मन की शांति बनाए रखने में बहुत मददगार रहेगा।

मूलांक 7 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 7, 2 

शुभ रंग: बैंगनी 

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार 

अनुकूल दिशा: उत्तर-पश्चिम 

शुभ क्रिस्टल: एमेथिस्ट

मूलांक 8: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 8 होता है।)

जून 2026 में मूलांक 8 वाले लोग महत्वाकांक्षा, आर्थिक जिम्मेदारी और करियर में दृढ़ता से प्रेरित हो सकते हैं। यह अंक अधिकार, भौतिक सफलता और अनुशासित मेहनत से गहराई से जुड़ा है।

करियर

कामकाज में यह समय आपको नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता दिखाने का मौका दे सकता है। जो लोग लगातार मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं, उन्हें इस महीने उसका फल मिल सकता है।

वित्त

समझदारी से की गई आर्थिक योजना और अनुशासित निवेश रणनीति अस्थिरता से बचाने में मदद कर सकती है। आवेग में आकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा।

रिश्ते

रिश्तों में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। परिवार और करीबी लोगों के लिए समय निकालना भावनात्मक संतुलन बनाए रखेगा।

स्वास्थ्य

एक तय दिनचर्या का पालन करना और लंबे समय के लक्ष्य तय करना मूलांक 8 वाले लोगों को इस महीने धीरे-धीरे लेकिन स्थिर प्रगति की तरफ ले जा सकता है।

मूलांक 8 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 8, 4 

शुभ रंग: गहरा नीला, काला 

शुभ दिन: शनिवार 

अनुकूल दिशा: दक्षिण 

शुभ क्रिस्टल: ब्लैक टूरमलीन

मूलांक 9: अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026 की भविष्यवाणियां

(जो लोग 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 9 होता है।)

जून 2026 मूलांक 9 वाले लोगों के लिए करुणा, भावनात्मक समझ और व्यक्तिगत विकास पर जोर देने वाला महीना रह सकता है। यह अंक गहरी आत्मिक ऊर्जा, भावनात्मक परिपक्वता और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा है। इस महीने मूलांक 9 वाले लोग समाज की मदद करने, दान-पुण्य के कामों में हिस्सा लेने या किसी जरूरतमंद का सहारा बनने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। पुरानी भावनाओं को छोड़ना और मन को हल्का करना भी इस महीने के खास विषय हो सकते हैं।

करियर

पेशेवर जीवन में रचनात्मक और समाज सेवा से जुड़े कामों में संतोष और पूर्णता का अनुभव हो सकता है। ऐसे काम जो दूसरों के भले के लिए हों, आपको इस महीने अंदर से खुशी और सुकून देंगे।

वित्त

खर्चों में संतुलन बनाए रखना इस महीने आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी रहेगा। दिल खोलकर खर्च करने की प्रवृत्ति पर थोड़ा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

रिश्ते

रिश्तों में सहानुभूति और भावनात्मक समझ परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ाव को और गहरा बना सकती है। अपनों की बात ध्यान से सुनना और उनकी भावनाओं को समझना रिश्तों में मिठास लाएगा।

स्वास्थ्य

आध्यात्मिक या रचनात्मक गतिविधियां इस महीने मन में शांति और भावनात्मक स्पष्टता लाने में मदद कर सकती हैं। ऐसे काम जो मन को सुकून दें, वो इस महीने आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेंगे।

मूलांक 9 से जुड़ी वार्षिक भविष्यवाणी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ अंक: 9, 3 

शुभ रंग: लाल, मैरून 

शुभ दिन: मंगलवार 

अनुकूल दिशा: दक्षिण-पूर्व

शुभ क्रिस्टल: रेड जैस्पर

अगर आप जानना चाहते हैं कि जून 2026 आपके जीवन के अलग-अलग पहलुओं जैसे करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति पर कैसे असर डालेगा, तो अपने व्यक्तिगत अंक ज्योतिष विश्लेषण को जरूर समझें और अभी एस्ट्रोयोगी के अनुभवी ज्योतिषी टैरो नवेहा से सीधे कॉल करें और समाधान पाएं।

टैरो नवेहा
टैरो नवेहा के द्वारा
article tag
Numerology
टैरो नवेहा के द्वारा
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!