अक्टूबर 2024 में आपके मूलांक के लिए क्या लाया है अंक ज्योतिष मासिक राशिफल?

Mon, Sep 30, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Sep 30, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
अक्टूबर 2024 में आपके मूलांक के लिए क्या लाया है अंक ज्योतिष मासिक राशिफल?

Ank Jyotish Masik Rashifal: अंकज्योतिष राशिफल के अनुसार, अक्टूबर का महीना कई लोगों के लिए स्थिरता और पूर्णता का समय होगा। यह वह समय है जब प्रोजेक्ट्स या जीवन के कुछ चरण स्वाभाविक रूप से समाप्त हो सकते हैं। यह समय पुराने कामों को पूरा करने और  वर्तमान कार्यों को अंतिम रूप देने का आदर्श समय है। इस दौरान आपके भीतर भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है. यह आपके व्यक्तिगत रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। रिश्तों में आपको प्यार और सपोर्ट का अनुभव होगा, जिससे रिश्ते गहरे होंगे। यह पुरानी आदतों, या पुराने विश्वासों को छोड़ने का भी सही समय है। किसी भी तरह का गुस्सा या नाराज़गी भी मन में न रखें। कुल मिलाकर आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से ही खुद को साफ और व्यवस्थित करने की जरूरत है। 

अक्टूबर 2024 का अंकज्योतिष राशिफल बताता है कि करियर में भी आपको विकास और सहयोग के अवसर मिलेंगे, कई लोग अपने करियर की दिशा और लक्ष्यों पर एक बार फिर सोचने की इच्छा महसूस कर सकते हैं। इस महीने आप जिन लोगों से मिलेंगे, वे भविष्य में आपके साथी बन सकते हैं। एस्ट्रोयोगी अक्टूबर 2024 के लिए अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां लेकर आया है. यह आपको बता सकती हैं कि आपके लिए अक्टूबर 2024 का महीना कैसा रहेगा। 

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

मूलांक 1

किसी भी महीने की 01, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है।मूलांक 1 वालों के लिए, अक्टूबर का महीना करियर में उन्नति और व्यक्तिगत विकास के अवसर लेकर आ सकता है। आपको अपने निजी जीवन के बारे में अधिक स्पष्टता मिलेगी, जबकि काम में अपने सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति आप ईमानदार रहेंगे। यह समय आपके लिए साहसिक निर्णय लेने का है, खासकर अगर आपकी आंतरिक भावना आपको इस दिशा में ले जाए। अंकज्योतिष मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, काम पर, विशेष रूप से अगर तनाव की स्थिति बने, तो सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी होगा। अक्टूबर के मध्य तक, आपको व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरणा मिल सकती है। अविवाहित लोगों के किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है जो पर्सनल स्पेस को महत्व देता हो। विवाहित लोगों को बातचीत के दौरान शांत रहना चाहिए और अचानक प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। मूलांक 1 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

शुभ रंग: लाल

शुभ दिन: रविवार और गुरुवार

शुभ अंक: 1 और 9

उपाय: अपने बटुए या पर्स में सिट्रीन का एक टुकड़ा रखें। इस उपाय से आपके जीवन में समृद्धि आएगी।

मूलांक 2 

किसी भी महीने की 2, 11, या 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 वालों के लिए, अक्टूबर का महीना बिजनेस पार्टनरशिप और आत्मचिंतन के अवसर लेकर आ सकता है। इस महीने आप अपने बिजनेस पार्टनर्स पर अधिक निर्भर रह सकते हैं, लेकिन तीसरे सप्ताह में आपको खुद पर विचार करने का मौका मिलेगा। निवेश के लिए भी यह अच्छा समय है। व्यक्तिगत जीवन में, महीने के अंत में परिवार के साथ कुछ चर्चा हो सकती है। जो विवाहित जोड़े बच्चे की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। मूलांक 2 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ दिन: सोमवार और गुरुवार

शुभ अंक: 1 और 2

उपाय: अपने बिस्तर के ऊपर मोर पंख लगाएं, इससे सकारात्मकता आएगी।

मूलांक 3 

किसी भी महीने की 03, 12, 21, या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 वालों के लिए, अक्टूबर का महीना सामाजिक अवसरों और नेटवर्किंग से भरा रहेगा, लेकिन खर्चे करने में सावधानी बरतें। इस महीने आपको प्रेरित होने और अलग-अलग नजरियों को समझने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपको अपने काम में प्रभावशाली कौशल का उपयोग करके खुद को साबित करने पर ध्यान देना चाहिए। व्यक्तिगत जीवन में, अविवाहित लोग सामाजिक कार्यक्रमों में दिलचस्प बातचीत कर सकते हैं। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए मजेदार डेट नाइट्स प्लान करें। मूलांक 3 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

शुभ रंग: पीला

शुभ दिन: गुरुवार

शुभ अंक: 3 और 9

उपाय: स्थिरता के लिए अपने लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम कोने में एक क्रिस्टल कछुआ रखें।

ये भी पढ़ें: गुरु वक्री 2024: देव गुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल! जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव।

मूलांक 4 

अगर आपका जन्म 04, 13, या 22 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है। मूलांक 4 वाले लोगों के लिए अक्टूबर का महीना व्यवहारिकता और स्थिरता लेकर आएगा। यह समय आपके काम और निजी जीवन में मजबूत नींव रखने के लिए अच्छा है। अंकज्योतिष मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, आप अपने मन और शरीर के लिए एक हेल्थी रूटीन बनाए रखने में अनुशासित रहेंगे। काम पर, आप नई जिम्मेदारियां लेने का प्रयास करेंगे, आपका पार्टनर आपके लक्ष्यों को पाने में आपका समर्थन करेगा। अविवाहित लोग भी इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करेंगे। मूलांक 4 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ दिन: शुक्रवार और शनिवार

शुभ अंक: 4 और 8

उपाय: ध्यान करें या पानी के पास समय बिताकर अपनी आंतरिक भावना से जुड़ें।

मूलांक 5 

अगर आपका जन्म 05, 14, या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। अक्टूबर का महीना, मूलांक 5 वाले लोगों के लिए बदलाव, और अप्रत्याशित अवसर लेकर आता है। आप अपने प्रोजेक्ट्स में रचनात्मक रहेंगे, जिससे उच्च पदों पर बैठे लोगों का ध्यान आकर्षित होगा। यह महीना व्यापार में वृद्धि और मुनाफे के लिए बहुत अच्छा है। आपको अपनी दिनचर्या से बाहर निकलने का भी मौका मिलेगा। निजी जीवन में, आपकी बातचीत करने की क्षमता में सुधार होगा, और अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। विशेष रूप से महीने के मध्य में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मूलांक 5 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

शुभ रंग: हरा

शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार

शुभ अंक: 5 और 6

उपाय: घर में गुलाब, लैवेंडर और चमेली के पौधे लगाएं, इससे स्थिरता बढ़ेगी।

मूलांक 6 

अगर आपका जन्म 06, 15, या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। मूलांक 6 वाले लोगों को अक्टूबर में अपने सहयोगियों का समर्थन और काम और जीवन के बीच संतुलन का आनंद मिलेगा। यह समय सामंजस्यपूर्ण रहेगा, जिसमें आरामदायक गतिविधियों और परिवार के साथ यात्राओं के अवसर मिलेंगे। काम पर, आप अपने प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, और निजी जीवन में, किसी दोस्त के माध्यम से नए व्यक्ति से मिलने की संभावना है। अपने रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण होने वाली बहस से सावधान रहें। मूलांक 6 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: सफेद और हल्का गुलाबी

शुभ दिन: शुक्रवार और शनिवार

शुभ अंक: 6 और 8

उपाय: महत्वपूर्ण कामों पर जाने से पहले इलायची या दही का सेवन करें।

मूलांक 7 

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 07, 16, या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है। अक्टूबर का महीना, मूलांक 7 वाले लोगों के लिए आत्मजागरूकता, कामकाज के माहौल में सुधार, और बेहतर वित्तीय स्थिति लेकर आएगा। अंकज्योतिष मासिक राशिफल 2024 सलाह देता है कि लंबे समय तक चलने वाली सफलता के लिए अपने लक्ष्यों और प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें। महीने के मध्य में, कुछ पारिवारिक खर्चे भी हो सकते हैं, और इस समय आपको पैसा उधार देने से बचने का प्रयास करना चाहिए। अविवाहित लोग पार्टनर की चाहत महसूस कर सकते हैं, लेकिन इसे हड़बड़ी की तरह न दिखाएं।  इस दौरान अपने शरीर की सुनें और जरूरत पड़ने पर आराम करें। मूलांक 7 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: काला और भूरा

शुभ दिन: शनिवार

शुभ अंक: 4 और 7

उपाय: सफलता और प्रेम को आकर्षित करने के लिए दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करें।

फेस रीडिंग: चेहरे में छुपे आपके भविष्य के रहस्य को जानिए। 

मूलांक 8 

अगर आपका जन्म 08, 17, या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है। मूलांक 8 वालों के लिए अक्टूबर का महीना दृढ़ संकल्प, व्यापार के अवसरों और निजी जीवन में चुनौतियों से भरा रहेगा। करियर के लिहाज से, आप महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में शामिल रहेंगे, और बिजनेस डील्स आपके घाटे को पूरा करने में मदद करेंगी। अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, खर्चे करते समय जल्दबाजी से बचें। निजी जीवन में, विवाहित लोग भावनात्मक दूरी महसूस कर सकते हैं, और अविवाहित लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। तनाव प्रबंधन इस महीने में अहम रहेगा। मूलांक 8 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शुभ रंग: रॉयल ब्लू और काला

शुभ दिन: बुधवार और शनिवार

शुभ अंक: 8

उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए काला नमक और लैवेंडर तेल के साथ आरामदायक स्नान करें।

मूलांक 9 

अगर आपका जन्म 09, 18, या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। अक्टूबर का महीना मूलांक 9 वाले लोगों के लिए आत्मविश्वास, और परिवर्तन का समय रहेगा। यह व्यक्तिगत विकास और करियर के बारे में सोचने के लिए अच्छा समय है। अक्टूबर अंकज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, इस दौरान कुछ लोग दान कार्यों की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जो जीवन में स्पष्टता और उद्देश्य लाएगा। रिश्तों में, आप अधिक सहानुभूति और देखभाल दिखाएंगे, जिसके लिए आपको अपने पार्टनर से प्रशंसा भी मिलेगी। मूलांक 9 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ दिन: रविवार और मंगलवार

शुभ अंक: 1 और 9

उपाय: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनुलोम- विलोम का अभ्यास करें और चांदी के गिलास से पानी पिएं।

यहां आपके लिए अक्टूबर 2024 कि अंकज्योतिष राशिफल की सामान्य भविष्यवाणियां दी गई हैं। अगर आप अपनी जन्मकुंडली के आधार पर व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए पहला कंसल्टेशन मुफ्त है। अभी कॉल या चैट करने के लिए क्लिक करें।

article tag
Numerology
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!