October 2023 Hindu Calendar: अक्टूबर महीने के व्रत एवं त्योहार

Wed, Oct 04, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Oct 04, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
October 2023 Hindu Calendar: अक्टूबर महीने के व्रत एवं त्योहार

October 2023 Hindu Calendar: अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा के अलावा कई महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे, 5 ग्रहों की चाल बदलेगी। जानें अक्टूबर के व्रत-त्योहार, ग्रह गोचर और राहुकाल समय। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2023 का 10वां महीन अक्टूबर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होगा। इस साल अक्टूबर व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर के लिहास से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि और दशहरा दो बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। 14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष श्राद्ध रहेंगे। उसके बाद त्योहारों का सिलसिला जारी रहेगा। अक्टूबर में कौन से व्रत-त्योहार आएंगे?  किन ग्रहों का गोचर होगा, राहुकाल समय और शुभ योग के बारे में विस्तार से जानते हैं..

free consultation

अक्टूबर महीने के त्यौहार और महत्वपूर्ण अवसर

आइए, जानते हैं कि अक्टूबर महीने में कौन-से त्योहार किस तारीख को मनाए जाएंगे।

  • 2 अक्टूबर 2023,सोमवार : महात्मा गांधी जयंती, संकष्टी चतुर्थी व्रत

  • 4 अक्टूबर 2023, बुधवार : रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध

  • 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार : श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत

  • 9 अक्टूबर 2023, सोमवार : एकादशी श्राद्ध

  • 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार : मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी

  • 11 अक्टूबर 2023, बुधवार : प्रदोष व्रत

  • 12 अक्टूबर 2023, गुरुवार : मासिक शिवरात्रि

  • 14 अक्टूबर 2023,शनिवार : सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

  • 15 अक्टूबर 2023, रविवार : शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती

  • 18 अक्टूबर 2023, बुधवार : तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी

  • 19 अक्टूबर 2023, गुरुवार : उपांग ललिता व्रत

  • 20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार : सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी

  • 21 अक्टूबर 2023, शनिवार : सरस्वती पूजन

  • 22 अक्टूबर 2023,रविवार : सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी

  • 23 अक्टूबर 2023, सोमवार : महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी

  • 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार : नवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, बुद्ध जयंती

  • 25 अक्तूबर 2023,बुधवार : पापांकुशा एकादशी

  • 26 अक्टूबर 2023, गुरुवार : प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा

  • 28 अक्टूबर 2023, शनिवार : शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा

  • 29 अक्टूबर 2023, रविवार : कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण

शारदीय नवरात्र और दशहरा का पर्व

आपको बता दें कि आश्विन माह की नवरात्रि का प्रारंभ शरद ऋतु में होता है और इसी वजह से इसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है। इस बार का नवरात्र पूरे 9 दिन का है जो कि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 23 अक्टूबर 2023, सोमवार को होगा।इसी के अगले दिन विजयदशमी यानी की दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

अपने जीवन से जुड़ी किसी भी व्यक्तिगत जानकारी के लिए अभी सम्पर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से। 

 

article tag
Festival
article tag
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!