हर इंसान का अपना एक अलग और खास स्वभाव होता है, जो उसे भीड़ से अलग बनाता है। व्यक्ति के गुण, दोष, व्यवहार और सोच कई कारकों पर निर्भर करते हैं—जिनमें से एक महत्वपूर्ण कारक है जन्म का महीना।
हालांकि हर व्यक्ति अलग होता है, फिर भी एक ही महीने में जन्मे लोगों में कुछ समानताएं देखने को मिलती हैं। इन्हीं समानताओं के आधार पर उनके स्वभाव और भविष्य का अंदाजा लगाया जाता है।
इस लेख में हम जानेंगे कि अप्रैल में जन्मे लोगों का स्वभाव, करियर, प्यार और भविष्य कैसा होता है।
अप्रैल महीने में सूर्य देव मेष राशि में उच्च स्थिति में होते हैं, जिससे इस महीने में जन्मे लोगों को विशेष ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है।
इनकी मुख्य खूबियां:
आकर्षक पर्सनालिटी
आत्मविश्वासी और ऊर्जावान
एडवेंचर पसंद
दोस्तों और रिश्तेदारों के प्रिय
प्रकृति और कला प्रेमी
अप्रैल में जन्मे लोगों की राशि में ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि में होते है। यहां सूर्य सबसे अच्छा फल देते है। अप्रैल में जन्में लोगों को नाम लेते ही सबसे पहले उनका जिद्दी स्वभाव ही जहन में आता है। लेकिन, जिद्दी होने के साथ ही इन्हें एडवेंचर करने का बड़ा शौक होता है। इनकी पर्सनालिटी काफी सुंदर होती है और इनका ज्यादातर समय अपना रंग-रूप संवारने में ही चला जाता है। ये अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के चहेते होते हैं। ये प्रकृति और कला प्रेमी होते हैं। इन्हें जिंदगी में नयापन बहुत पसंद होता है। एक बार ये किसी के बारे में अपनी सोच बना लें, तो जल्दी से उनकी इमेज बदल नहीं पाते हैं। इस स्वभाव का इन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि कैसे होते हैं अप्रैल में जन्में लोग।
अप्रैल में जन्मे लोग बेहद जुनूनी (Passionate) होते हैं।
ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं
एडवेंचर और नई चीजें एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं
बोरिंग लाइफ इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं
इनका यही स्वभाव इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। इस महीने में जन्में लोग बेहद जुनूनी होते हैं। जुनून भी दोनों तरह का होता है। यानी कि कभी-कभी तो किसी अच्छे और सकारात्मक कार्यों के लिए ये जुनूनी होते हैं, लेकिन कई दफा इनपर कुछ नेगेटिव बातों का भी जुनून सवार हो जाता है। इसको पूरा करने के लिए ये लोग किसी भी हद से गुजर सकते हैं। वहीं, ये काफी साहसी प्रवृति के होते हैं। यही वजह कि साहसिक कार्यों को अपने जीवन का काफी अहम हिस्सा मानते हैं। इन्हें जीवन में बोरियत बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए भी ये एडवेंचर में हिस्सा लेना काफी पसंद करते हैं। इन्हें घूमने का काफी शौक होता है।
इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है इनकी जिद और आत्मविश्वास
एक बार ठान लें, तो काम पूरा करके ही मानते हैं
इनकी पर्सनालिटी लोगों को आकर्षित करती है
एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है
आलस्य पसंद नहीं, लेकिन नापसंद काम टाल सकते हैं
लोग इनके साथ रहना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों ने एक बार जिस चीज को ठान लिया, फिर उसको करके ही छोड़ते हैं। एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक, इन लोगों के अदंर भरपूर शारीरिक और मानसिक ऊर्जा होती है। इसलिए ये हमेशा तरो-ताज़ा रहते हैं। वैसे तो इन्हें आलस्य बिल्कुल पसंद नहीं, लेकिन, जो काम इन्हें पसंद नहीं हैं उसको टालने के लिए ये आलसी होने का नाटक जरूर कर सकते हैं। इनमें गजब का कांफिडेशन लेवल होता है। इस कारण इनकी पर्सनालिटी सामने वाले लोगों को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचती है। लोगों को इनसे दोस्ती करना पसंद होता है। ये लोग चाहे जहां रहें, लोग इनके साथ रहना चाहते हैं।
हालांकि ये लोग सामान्यतः शांत होते हैं, लेकिन:
गुस्सा आने पर नियंत्रण खो सकते हैं
दूसरों के मामलों में दखल देना पसंद करते हैं
यही आदत इनके रिश्तों में तनाव ला सकती है। ये लोग वैस तो काफी सहज, सौम्य और शांत स्वभाव के होते हैं। लेकिन, एक बार किसी पर गुस्सा आ जाए तो इन्हें भी नहीं पता होता कि ये क्या कर गुजरेंगे। इसके अलावा इनके अंदर एक और बुराई होती है कि इन्हें लोगों के जीवन में दखल देने की आदत होती है। इनकी जीवन में इसके चलते काफी समस्याएं आती हैं। इसके चलते इनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं, जिनको ठीक करने में इनकी जिंदगी निकल जाती है।
अप्रैल में जन्मे लोग बेहद जिज्ञासु और रचनात्मक (Creative) होते हैं
नई चीजें सीखने का जुनून
कला और प्रकृति से गहरा लगाव
लाइफ में नयापन पसंद
यही गुण इन्हें क्रिएटिव फील्ड में सफल बनाते हैं। इन लोगों को नई-नई चीजों के बारे में जानने की काफी जिज्ञासा रहती है। इन्हें अपने जीवन के साथ-साथ आसपास के हर नई-पुरानी चीजों के बारे में जानने की तीव्र इच्छा रहती है। इसके अलावा ये लोग कला के प्रति समर्पित होते हैं। इन्हें जीवन में नयापन काफी भाता है। इन्हें नेचर से भी बहुत लगाव होता है, इस कारण ये प्रकृति के करीब रहते हैं।
इनकी एक बड़ी कमजोरी है—हेल्थ को नजरअंदाज करना
समय पर ध्यान नहीं देते
आगे चलकर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं
हेयर फॉल जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं
इन्हें हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इस राशि के लोग सेहत को लेकर सावधानी नहीं बरतते हैं। इसके चलते आगे जाकर इन्हें बड़े रोगों को भी झेलना पड़ सकता है। कई बार इन्हें हेयरफॉल की समस्या परेशान करती है।
इनकी मेहनत और आत्मविश्वास इन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करता है।
इनके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन:
स्पोर्ट्स
मीडिया
एडवर्टाइजिंग
राजनीति
👉 खास बातें:
लीडरशिप क्वालिटी मजबूत होती है
दूसरों से काम करवाने में माहिर
मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं
अपनी मेहनत के चलते ये कहीं भी सफलता हासिल कर सकते हैं। इन्हें सूर्य की सबसे अच्छी स्थिति में होने का काफी शुभ फल मिलता है। इनपर हमेशा वैभव की वर्षा होती है। स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और राजनीति जैसे क्षेत्रों में इन्हें सबसे अधिक कामयाब होते हैं। वैसे इन्हें खुद काम करने से ज्यादा दूसरों से काम कराना ज्यादा पसंद होता है। लेकिन, इनके सफलता का श्रेय सिर्फ इन्हें ही जाता है, किस्मत को नहीं। हालांकि, कभी-कभार ये अच्छे मौकों का फायदा उठाने से भी चूक जाते हैं।
अप्रैल में जन्मे लोग रिश्तों के मामले में काफी खास होते हैं
दोस्त और परिवार के चहेते
रोमांटिक और आकर्षक
पार्टनर को खुश रखना जानते हैं
हंसमुख स्वभाव के कारण बड़ी फ्रेंड लिस्ट
इनका नेचर इन्हें रिश्तों में लोकप्रिय बनाता है। जैसा की पहले ही बताया गया कि ये लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के चहेते होते हैं। प्रेम के मामले में तो ये अव्वल होते ही हैं, वहीं, दोस्तों के बीच इनका अलग ही व्यक्तित्व देखने को मिलता है। इन्हें अपने पार्टनर को रिझाना बखूबी आता है। वहीं, इनका हंसमुख मिजाज इनकी लंबी-चौड़ी फ्रेंड लिस्ट का कारण होता है।
अप्रैल में जन्मे लोग ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। जहां उनका जुनून और साहस उन्हें सफलता दिलाता है, वहीं जिद और गुस्सा कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकता है।
अगर ये लोग अपने स्वभाव की कमजोरियों पर नियंत्रण पा लें, तो जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।