26 अगस्त को बन रहा है चतुर्थग्रही योग, जानें राशिनुसार कैसा पड़ेगा असर?

Mon, Aug 26, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Aug 26, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
26 अगस्त को बन रहा है चतुर्थग्रही योग, जानें राशिनुसार कैसा पड़ेगा असर?

इस माह के 26 तारीख को चार ग्रहों का एक शुभ संयोग बन रहा है। 26 अगस्त को सूर्य के साथ तीन अन्य ग्रह आने वाले हैं जिसका प्रत्येक राशि पर शुभ व अशुभ पड़ने वाला है। इस संयोग का असर आपके धन, परिवार, स्वास्थ्य, व्यापार, कार्य के साथ ही प्रेम व वैवाहिक जीवन पर भी पड़ने वाला है। ऐसे में एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर ने माह कुंडली के आधार पर सभी बारहों राशि के लोगों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा, इसकी जानकारी देने की कोशिश की है। तो आइये जानते हैं आपकी राशि पर इस संयोग का कैसा असर रहेगा?

 

राशिनुसार चतुर्थग्रही योग(Planet Conjunction) का असर

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ हैं परंतु किन्हीं पहलुओं पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें धन प्रमुख है। आपको धन लाभ कम होगा परंतु आपके करियर, प्रेम व परिवार व शिक्षा के लिए यह योग लाभदायक रहेगा।

 

वृषभ राशि

बृष राशि के जातकों के लिए यह संयोग कुछ खास नहीं रहने वाला है। करियर में भी आपको परिश्रम करने के बाद ही लाभ होगा। पैतृक संपत्ती के विवादों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम व वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शिक्षा के लिए यह योग शुभ परिणाम देगा।

 

मिथुन राशि

मिथुन जातकों के लिए संयोग अच्छा रहने वाला है। करियर व व्यापार में आपको लाभ होगा। धन प्राप्ति के भी संकेत मिल रहे हैं। रूका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार व प्रेम में कुछ तनाव आ सकता है। परंतु अधिक समय के लिए नहीं। शिक्षा के लिए संयोग लाभदायक है।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह योग शुभ संकेत दे रहा है। करियर में आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार में भी आपका लाभ होगा। प्रेम भी अच्छा रहेगा परंतु आप साथी के सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। धन के लिए भी योग लाभदायक है। भाग्य का साथ आपको मिलेगा।

 

सिंह राशि

यदि आप सिंह राशि के जातक हैं तो आपके लिए यह संयोग काफी शुभ रहने वाला है। करियर में आप आगे बढ़ेंगे। व्यापार में भी आपको लाभ होगा। प्रेम प्रसंग व परिवार के लिए योग अच्छा साबित होगा। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ भी होगा। खासकर फंसा धन आपको मिल सकता है।

 

कन्या राशि

यह संयोग आपके लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। करियर में भी आपको परिश्रम के हिसाब से ही परिणाम मिलेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। परिवार व प्रेम संबंध के लिए संयोग अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

 

तुला राशि

यह चार ग्रहो का योग आप के लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत में आपके सुधार होगा। करियर में भी आपको लाभ मिल सकता है लेकिन परिश्रम करना होगा। प्रेम व वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। धन के लिए यह संयोग अच्छा है रुका धन आपको मिलेगा। शिक्षा के लिए योग शुभ है।

 

वृश्चिक राशि

यदि आप इस वृश्चिक राशि के जातक हैं तो आपके लिए यह संयोग काफी शुभ परिणाम देने वाला है। करियर के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। धन लाभ भी होगा। साथ ही प्रेम प्रसंग व विवाहिता जोड़ों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को परिणाम मन मुताबिक मिल सकते हैं।

 

धनु राशि

प्रेम व वैवाहिक जीवन के लिए यह संयोग कुछ खास नहीं रहने वाला है। साथी के साथ मतभेद हो सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। करियर में आपको लाभ हो सकता है। धन लाभ होगा लेकिन खर्च भी अधिक होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे आपको व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है।

 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह संयोग अच्छा परिणाम नहीं देगा। करियर में आपको अधिक परिश्रम करना होगा। विवाह के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा रहने वाला है। साथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन खर्च अधिक होगा। धन के मामले में सतर्क रहें। जो शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें अधिक परिश्रम करना होगा।

 

कुंभ राशि

यह संयोग आपके करियर के अच्छा रहने वाला है। करियर के लिए नये मौके मिलेंगे। धन लाभ भी आपको हो सकता है। रुका धन आपको मिल सकता है। प्रेम संबंध व वैवाहिक जीवन में आपको सतर्क रहना होगा। साथी के साथ मतभेद हो सकता है। शिक्षा के लिए समय ठीक नहीं है परिश्रम करना होगा।

 

मीन राशि

आपके करियर के लिए यह संयोग अच्छा रहने वाला है। करियर में ग्रोथ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। परंतु धन के मामले में सतर्क रहें। कर्ज लेने व देने से बचें। प्रेम के लिए योग कुछ खास नहीं रहने वाला है। साथी के साथ तनातनी हो सकती है। इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। कोई अपना धोखा दे सकता है। शिक्षा के लिए योग शुभ साबित होगा।

 

यह योगफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन के आधार पर तैयार किया गया है जो आपकी कुंडली के अनुसार अलग हो सकता है। सटीक परिणाम पाने के लिए कुंडली का आकलन अनुभवी ज्योतिषाचार्य से करवाएं। कुंडली का आकलन करवाने के लिए अभी बात करें देश के प्रसिद्ध ज्योतिशाचार्यों से।

 

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!