ये 10 पौधे आपके घर में ला सकते हैं खुशियों की बहार !

Wed, Aug 23, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Aug 23, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
ये 10 पौधे आपके घर में ला सकते हैं खुशियों की बहार !

क्या आप अपने घर में कुछ पौधे (plants) लगाने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो ये लेख आपको वास्तु के अनुसार घर में लगाए जाने वाले 10 पौधों के बारे में जरूरी जानकारी दे सकता है !

अपने घर में पौधे लगाना चाहते हैं अगर हम आपसे कहे की एक बार वास्तु के अनुसार  घर में पौधे लगा के देखें जो आपके घर में पहले से ज्यादा खुशियाँ लाने में मदद कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में हमें कुछ ऐसे पौधों (Plants for Home) के बारे में बताया गया है जो हमारे घर में शांति लाने में भी हमारी मदद कर सकते हैं। अक्सर आपने देखा होगा की तुलसी, बाँस का पौधा और मनी प्लांट आदि जैसे कई पौधे लोग अपने घरों में  लगाते हैं। वह घर की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने में भी मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं, घर में कौन-सा पौधा लगाने से पॉजिटिविटी आएगी? 

वास्तु के अनुसार, 10 जरुरी पौधे 

  1. तुलसी (Tulsi) 

तुलसी को हम माँ की तरह मानते हैं। तुलसी का पौधा लगभग हर घर में लगा होता है। हिंदू संस्कृति में तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को पवित्र पौधा माना जाता है और यह एक औषधीय पौधा भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को घर में रखना काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ये पौधा अपने आस पास के सूक्ष्म नुकसानदायक जीवों को मरने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर में उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में लगाया जाना सबसे सही माना जाता है। 

  1. बांस का पौधा (Bamboo Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा आपके घर में  पॉजिटिवटी और शांति लाने में मदद कर सकता है। आप इसे घर या ऑफिस के डेस्क पर भी रख सकते हैं यह देखने में भी सुंदर लगता है। आप इसे अपने खास लोगों को गिफ्ट में भी दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह एक शुभ पौधा भी माना जाता है। बांस का पौधा वास्तु के अनुसार घर के पूर्वी (eastern) कोने में लगाना चाहिए।

  1. मनी प्लांट (Money Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के सामने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में रखने पर घर में सौभाग्य आता है। मनी प्लांट को अपने घर के गलियारे में लगाना भी फायदेमंद हो सकता है। यह घर में सुंदरता तो बढ़ाएगा ही साथ में आपको पॉजिटिव रखने में मदद करेगा। 

  1. जेड प्लांट (Jade Plant) 

जेड प्लांट भाग्य, समृद्धि तथा विकास का प्रतीक माना जाता है। यह भी माना जाता है कि इससे मित्रता बढ़ती है। वास्तु के अनुसार जेड प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा (south east direction ) में रखना चाहिए। 

  1. चमेली (Jasmine)

चमेली के पौधों में ऐसी सुगंध होती है जो कुछ ही सेकंड में किसी के भी मूड को अच्छा बना सकती है। इस पौधे के  लाभ यह हैं कि यह चिंता व तनाव को कम करता है और साथ ही अच्छी नींद में भी मदद करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार चमेली का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और रिश्ते में प्यार बढ़ाता है। इसे दक्षिण की ओर मुंह वाले घर की खिड़की के पास अंदर रखा जाना चाहिए। अगर इसे बाहर रखा गया है तो पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।

  1. पीस लिली (Peace Lily)

पीस लिली का पौधा प्रेम व सद्भाव का प्रतीक है। इसे बेडरूम में रखने से नींद अच्छी आती है और बुरे सपने दूर होते हैं। यदि आप नींद न आने से परेशान हैं, तो अपने कमरे में लिली का पौधा रखना बहुत उपयोगी हो सकता है।

  1. नीम का पेड़ (Neem Tree)

नीम का पेड़ एक ऐसा पेड़ होता है जो पॉजिटिव ऊर्जा को आकर्षित करता है और यह अपने अंदर मौजूद हेल्थ के लिए फलदायी गुणों के कारण बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको नीम का पेड़ अपने घर के उत्तर-पश्चिम कोने में लगाना चाहिए। 

  1. लैवेंडर का पौधा (Lavender Plant)

लैवेंडर की खुशबू बेहद आकर्षक होती है तथा यह तनाव को कम करने में मदद करता है। यह मन को शांति और पॉज़िटिविटी प्रदान करने में सहायता करता है। यह वास्तु पौधा (Vastu Plant) सकारात्मकता लाता है और दिमाग को शांत करता है। 

  1. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। खिड़की के पास रखने पर यह ऑक्सीजन को खींचता है और कमरे के अंदर का माहौल शांत बनाता है। यह भी माना जाता है कि यह कमरे के अंदर से हानिकारक नकारात्मक पदार्थों से छुटकारा दिलाता है। 

  1. अशोक वृक्ष (Ashoka Tree)

अशोक वृक्ष व्यक्ति के जीवन से कष्टों और दुखों को दूर करता है, जिससे भी समृद्धि आती है। इसलिए इसे बरामदे में लगाना चाहिए। अगर आपके पास जगह की कमी है, तो वास्तु के अनुसार आप अशोक के वृक्ष को अपने घर के आँगन में गमले में भी लगा सकते हैं।        

वास्तु के अनुसार लगाए गए पौधे, आपके घर को तरोताजा करने तथा पॉजिटिविटी को आकर्षित करने के लिए लगाये जाते है। हालाँकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें आपको अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधे हैं:

  • बबूल: वास्तु शास्त्र के अनुसार बबूल को घर में नहीं लगाना चाहिए। घर के अंदर लगाने से रिश्तों में परेशानी आ सकती है। 
  • इमली: वास्तु इंगित करता है कि इमली के पेड़ घरों के अंदर बुरी आत्माओं या नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं। 
  • खजूर:  वास्तु शास्त्र में खजूर के पेड़ को घर के अंदर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि ये दरिद्रता ला सकते हैं।

 

अगर आप भी अपने घर की वास्तु से जुडी समस्या के बारे में जानना चाहते हैं तो एस्ट्रोयोगी के वास्तु विशेषज्ञ से सम्पर्क कर सकते हैं। 

 

article tag
Vastu
article tag
Vastu
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!