Holika 2023: होलिका दहन पर करें इन अचूक उपायों को और पाएं सभी समस्याओं से निजात!

Sat, Feb 25, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Feb 25, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Holika 2023: होलिका दहन पर करें इन अचूक उपायों को और पाएं सभी समस्याओं से निजात!

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर देखा जाता है। होली पर्व को रंगों के साथ मनाया जाता है। क्योंकि रंग हमारे जीवन को काफी हद तक परिभाषित व प्रभावित करते हैं। रंग हमारी भावनाओं व स्वभाव को बदलने की क्षमता रखते हैं। वैसे ही इस पर्व पर कुछ उपाय आपके जीवन से परेशानियों को निकाल फेंकने की भी क्षमता रखते हैं। होलिका दहन के अवसर पर आप अपनी समस्याओं पर विजय पा सकते हैं और अपने जीवन को खुशियों के रंगों से भर सकते हैं। इस लेख में हम कुछ विशेष उपायों के बारे में बात करें जो आपके लिए प्रभावी साबित हो सकते हैं।

साल 2023 में होली कब है? जानें होलिका दहन तिथि और मुहूर्त

होलिका दहन तिथि और मुहूर्त

होलिका दहन तिथि- 07 मार्च 2023, मंगलवार

होलिका दहन मुहूर्त- 06:29 शाम से 08:54 रात अवधि - 02 घण्टे 25 मिनट्स

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 06 मार्च, 2023 सोमवार को शाम 04 बजकर 17 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 07 मार्च, 2023 मंगलवार को शाम 06 बजकर 09 मिनट तक 

होलिका दहन पर किए जाने वाले उपाय

हम आपके लिए इस होलिका दहन पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों को लेकर आए हैं जो आपको आपकी परेशानियों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। तो आइये जाने उन उपायों के बारे में -

  1. यह होली वैवाहिक जीवन से समस्याओं को दूर कर आनंद व प्रेम के नव रंगों को भरने का है। इस लिए इस होलिका दहन पर विवाहित जोड़ों को इस उपाय को करना चाहिए। इससे जोड़ें अपने बीच चल रही समस्याओं को खत्म करने में सफल हो सकते हैं। उपाय इस प्रकार है, देसी घी में 108 बत्तियों को भीगो लें। इसके बाद सुखी दांमपत्य की कामना करते हुए होलिका में डालें।

  2. दूसरा उपाय उन लोगों के लिए है जो लोग ऊपरी बाधा या तंत्र से परेशान हैं। जिनका जीवन रूक गया है, प्रगति नहीं हो रही और कोई काम सफल नहीं हो रहा है। ऐसे लोग होलिका दहन के समय देसी घी में दो लौंग को डुबोकर, एक पान के पत्ते में एक बतासा व लौंग रख कर होलिका में डालें। अगली सुबह इसके राख को अपने शरीर पर लगाएं। इस उपाय से आपको लाभ मिल सकता है।

  3. तीसरा उपाय उन लोगों के लिए है, जिनके बच्चे बुरी नजरों से परेशान रहते हैं। नजर लगना बहुत ही आम बात है। परंतु इसके बुरे प्रभाव भी पड़ते हैं। नकारात्मक सोच से यदि कोई किसी को देखता है तो भी वह उसे कुछ हद तक परेशानी में डाल सकता है। ऐसे में आपको होलिका दहन पर पांच लौंग को देसी घी में डुबोकर, एक बतासा के साथ पान के पत्र में रखकर बच्चे के सिर से घुमा लें। इसके बाद इसे होलिका में डाल दें और दूसरे दिन इसके राख की ताबीज बनाकर बच्चे को पहना दें। इससे लाभ हो सकता है।

  4. चौथा उपाय उनके लिए है, जिन्हें अपने घर में नकारात्मक ऊर्जाओं की उपस्थिति का एहसास होता है। यह अवसर आपके लिए बिल्कुल सही है। होलिका दहन पर आपको बस एक पान का पत्ता, मिश्री, बतासा व लौंक के दो फूलों को देसी घी में डुबोकर होलिका को समर्पित करना है। इसके बाद सुबह इसकी राख को लाल कपड़े में बांध कर घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। इस उपाय से आपके घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने की अधिक संभावना है और बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जाओं से आपका घर सुरक्षित हो सकता है। 

  5. पांचवा उपाय वित्त से जुड़ा है। जिन लोगों का धन फंस गया है या किसी ने उधार लिया है और अब धन देने से मना कर रहा है तो ऐसे में यह उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। उपाय बेहद सरल है और बजट में भी है। आपको बस इतना करना है कि जहां होलिका दलन होना है। वहां जमीन पर अनार की लकड़ी से एक त्रिकोण आकृति का निर्माण कर लें और उसमें उस व्यक्ति का नाम लिख दें जो आपका धन नहीं दे रहा है। इसके बाद आपको हरे रंग का गुलाल उस व्यक्ति के नाम पर छिड़कना है और होलिका से प्रार्थना करना है कि आपका रूका हुआ धन वापस आ जाए। इस उपाय से आपको लाभ हो सकता है।

  6. छठवां उपाय उन लोगों के लिए है जो लोग जो अपने प्रेम संबंध को और मजबूत बनाना चाहते हैं। उपाय इस प्रकार है अपने प्रेमी का नाम लेते हुए होलिका दहन के दौरान लाल चंदन की लकड़ी से बनी माला से 108 बार 'ॐ कामदेवाय विद्महे रति प्रियायै धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

 

कुंडली के अनुसार व्यक्तिगत उपाय जानने के लिए एस्ट्रोयोगी पर विशेषज्ञ ज्योतिष से बात कर सकते हैं। अभी बात करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Pooja Performance
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Pooja Performance
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!