शुक्र का बृषभ राशि में मार्गी होना, आपके लिए शुभ व अशुभ

Thu, Jun 25, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Jun 25, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
शुक्र का बृषभ राशि में मार्गी होना, आपके लिए शुभ व अशुभ

25 जून 2020 को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर शुक्र बृषभ राशि में मार्गी हो जाएं। जिसके चलते छः ग्रहों का वक्री योग भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में सभी राशि के जातकों पर इसका गहरा असर पड़ेगा। एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर का करना है कि वर्तमान में छः ग्रह वक्री हैं परंतु शुक्र के मार्गी होने से यह योग समाप्त हो जाएगा। जो ज्योतिषीय रूप से बेहद अहम है। शुक्र को वैदिक ज्योतिष में सुख व प्रेम का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र का चाल बदलना आपको बेहाल कर सकता है। कुछ को प्रेम धन व अन्य पहलुओं पर माला माल। तो आइये जानते हैं शुक्र का मार्गी होना आपके लिए कैसा रहेगा।

शुक्र बृषभ राशि में मार्गी जाने कैसा रहेगा आपके लिए?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र लाभ देने की स्थिति में रहेगा। घर-परिवार से सुख की प्राप्ती होगी। कुछ शुभ समाचार भी मिल सकता है। जो जातक प्रेम संबंध में उनके लिए यह समय बेहद लाभप्रद होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके लिए समय पक्ष का रहेगा। जो भी कार्य आप इस दौरान लेगे वह बड़ी ही आसानी से पूरा होगा।

बृषभ राशि

बृष राशि के लिए शुक्र का मार्गी होना कुछ विशेष नहीं रहेगा। परंतु आपको मार्गी शुक्र का सामान्य फल जरूर मिलेगा। संबंध में सुधार होगा। परिवार व साथी के संग आप कुछ महत्वपूर्ण समय बिता सकते हैं। दैनिक कार्यों के लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। बिना प्रयास के आपको सफलता मिलने में समय लगेगा। कोई भी काम करते समय सतर्क रहें। विरोधियों पर नजर बनाएं  रखें।

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों के लिए यह समय संभलकर रहने का है। ज्योतिषाचार्यों की माने तो शुक्र का मार्गी होना आपके वैवाहिक जीवन में उथल- पुथल ला सकता है। प्रेमियों के लिए समय कुछ सही नहीं रहेगा। प्रेम-प्रसंग में विवाद के योग बनते दिखायी दे रहे हैं। ऐसे में आपको अपने साथी के साथ तालमेल बना कर चलना होगा। उनकी बातों को गंभीरता से लें। 

कर्क राशि

शुक्र का मार्गी होना कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपके लिए समय बेहतर परिणाम देने वाला होगा। यदि काफी समय से कोई जरूरी काम रूका हुआ है तो यह समय इसके पूर्ण होने का है। प्रयास में कमी न रखें। सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जो कर्क जातक नौकरीपेशा वाले हैं। उनके लिए समय अच्छा है। नई योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है और यह आपके करियर के लिए अच्छा होगा।

सिंह राशि 

सिंह जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना सकारात्मक परिणाम देने वाला है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य का कहना है। यह ज्योतिषीय घटना सिंह जातकों के कार्यों में गति लाने का काम करेंगे। अटका हुआ काम पूरा होगा। तय समय में काम पूरे करने में आपको कई दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ ही समय आपके वित्त के लिए भी सही रहेगा। रुका धन आपको मिलेगा। उधारी में फसा धन वापस मिलने की संभावना है।

कन्या राशि 

शुक्र का मार्गी होना कन्या जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय में कन्या जातक अपना खोया सम्मान एक बार फिर पा सकते हैं। घर तथा समाज में मान-सम्मान मिलने का योग बनता दिखायी दे रहा है। खोया आत्मविश्वास मिलेगा। उत्साह से आप भर जाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा और समय सुखद होगा।

तुला राशि

तुला जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना उनके धन के लिए शुभ रहेगा। अटका धन वापस मिलने की पूरी संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम के लिए भी समय सही है। साथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम की राह आसान होगी।

वृश्चिक राशि

शुक्र का मार्गी होना वृश्चिक जातको के उत्साह में वृद्धि करेगा। इसके साथ ही आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। आपके काम जल्दी व समय रहते पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। पूर्व में किए निवेश से आपको धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही रूका धन भी मिलने की संभावना है। 

धनु राशि 

धनु राशि के लिए शुक्र का चाल बदलना कार्यों की वृद्धि व तेजी लाने का काम करेगा। परंतु आपको मेहनत अधिक करनी होगी, बिना परिश्रम के आपको फल मिलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। इस अवधि में आशा के अनुरूप सफलता मिलती नहीं दिखायी दे रही है।

मकर राशि

शुक्र का मार्गी होना मकर राशि वालों के लिए बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा। इस समय में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। परंतु आपको मेहनत भी करना होगा। पुरानी योजनाएं अब लाभदायक साबिक हो सकती हैं। योजना पर काम करने के लिए उत्तम समय है।

कुंभ राशि

इस राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना सही नहीं है। इसका असर सबसे ज्यादा व्यवसायी जातकों पर पड़ेगा। आपके व्यापारिक कार्यों में बाधाएं आ सकती है। इसके साथ ही विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। इस अवधि में आपको सावधानी से काम करना होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकती है। सोच-समझकर साथी के साथ संवाद करें, विवाद हो सकता है।

मीन राशि 

शुक्र का मार्गी होना मीन राशि वालों के लिए लाभ देने वाला रहेगा। इस समय में किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिसकी सहायता से आप आगे बढ़ सकते हैं। कार्यों में भी बढ़ोतरी होगी इसके पूरे आसार हैं। धन लाभ होने की भी संभावना है। रुका धन मिल सकता है।

 

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Taurus
Zodiac sign
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Taurus
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!